भगवान विष्णु के अवतार, पराक्रम एवं शौर्य के पर्याय, महाज्ञानी भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली लाये।❤️✨
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान #श्री_राम के जन्मोत्सव '#रामनवमी' के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।🙏🙏❤️❤️
भगवान श्री राम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, जो हमें हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का पालन करते रहने क��� प्रेरणा देता है।
भारत के संविधान निर्माता 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
वे आजीवन किसानो-श्रमिकों व महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे। समाज के कमजोर व पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
माँ शक्ति की उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्रि स्थापना के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।❤️❤️🙏🙏
इस पावन अवसर पर मैं माँ दुर्गा से देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की प्रार्थना करता हूँ। माँ दुर्गा आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
आपसी प्रेम एवं सौहार्द के प्रतीक, रंगों के महापर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। सामाजिक समरसता, सद्भाव व भाईचारे के प्रतीक ये पर्व हमारे देश की विविधता में एकता के परिचायक है।
रंगों का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली लाये।✨🎨
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले भारत माता के वीर सपूत महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगतसिंह जी, राजगुरु जी एवं सुखदेव जी के शहीद दिवस पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि अर्पित करता हूँ।
कृतज्ञ राष्ट्र इन वीर सपूतों के सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।
आप सब को भगवान शिव की आराधना के पावन पर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
इस सुअवसर पर मैं आप सब की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना करता हूँ।
भगवान शिव आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
मानवता की सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले महान संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।🙏
उन्होंने सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में एक नई चेतना का संचार कर सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया
साहस एवं शौर्य के प्रतीक, मराठा साम्राज्य के संस्थापक, शूरवीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।🙏🙏💫💫
महान योद्धा शिवाजी महाराज के अदम्य साहस, वीरता, शौर्य एवं पराक्रम की वीर गाथा को सदैव स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।
14 फरवरी, 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों की शहादत को मैं नमन करता हूँ।
मातृभूमि की रक्षा के लिए ���न वीर सपूतों द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है।
#पंजाब_केसरी के नाम से विख्यात महान स्वतंत्रता सेनानी #लाला_लाजपत_राय_जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।🙏🙏🙏🙏
देश की स्वतंत्रता के लिए लाला लाजपत राय जी के त्याग, बलिदान एवं समर्पण का राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा। ❤️🙏