बारिश के बीच भी छात्र #upsssc के दफ्तर पहुंच गए हैं. इनकी मांग है कि VPO(ग्राम विकास अधिकारी) का रिजल्ट जारी किया जाए. ये पहली बार नहीं, इससे पहले भी कई बार छात्र आयोग के दफ्तर जा चुके हैं.
आयोग के सचिव 2-3 हफ़्ते का वक़्त माँग रहे. आज देखिए छात्रों से क्या बात होती है.
हम सब चाहते हैं कि छात्रों का रिजल्ट अब जल्द आ जाए. 2023 की वेकेंसी को 3 साल से ज़्यादा वक्त बीत गया.
18 अगस्त को जूनियर असिस्टेंट वाले छात्र आयोग पहुँचने वाले हैं. उनकी भी मांग रिजल्ट की है. आख़िर हर बार रिजल्ट सालों क्यों लटका रहता है? आयोग को इसे गंभीरता से लेना चाहिए.
#upsssc #upsssc_release_vpo_final_result
#UPSSSC
कल उत्तर प्रदेश के सभी प्रतियोगी छात्र डिजिटल रूप से UPSSSC आयोग के प्रति आंदोलित रहेंगे। उनकी ये 5 प्रमुख माँग है। इसे जल्द ही सरकार को मान लेनी चाहिए, नहीं तो यही एक बड़े आंदोलन का रूप ले लेगा।
@CMOfficeUP@UPGovt@myogioffice#UPSSSC_REFORM_MOVEMENT
जब भर्ती प्रक्रिया सालों तक खिंचती है,
तो मेहनत करने वाले युवाओं का भविष्य भी रुक जाता है।अब समय है बदलाव का
हर भर्ती एक वर्ष में पूर्ण हो,हर अभ्यर्थी का स्कोरकार्ड पारदर्शी रूप से जारी हो और हर खाली सीट को WAITING LIST के माध्यम से भरा जाए।
#UPSSSC_REFORM_MOVEMENT@CMOfficeUP
4 साल का इंतजार, ₹8000 का खर्च, टूटती उम्मीदें... UP VDO भर्ती के छात्र बेहाल, कब आएगा फाइनल रिजल्ट?
जब कोई भर्ती 4 साल तक लटकी रहती है, तो वह सिर्फ एक सरकारी फाइल नहीं अटकती, बल्कि उस फाइल के साथ आदित्य, राघवेंद्र और ऋषभ जैसे हजारों होनहार युवाओं की जिंदगी और उनके परिवारों की उम्मीदें भी अधर में लटक जाती हैं. महीने का 8 हजार रुपये खर्च उठाना इन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कितना भारी पड़ता है, इसका अहसास शायद वातानुकूलित दफ्तरों में बैठे अफसरों को नहीं है. आइए जानते हैं अभ्यर्थियों का पक्ष.
पूरी ख़बर: https://t.co/9dKW4gNy2U
#UPVDO #UPSSSC #VDORecruitment #UPJobs #GovernmentJobs #UPNews #StudentsProtest #RecruitmentNews