दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व सभी के जीवन में उन्नति, सुख एवं समृद्धि लेकर आये, यही ईश्वर से कामना है।
#Diwali2023#दिवाली_की_शुभकामनाएँ
बरषहिं सुमन देव मुनि बृंदा।
जय कृपाल जय जयति मुकुंदा।।
बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पर्व, 'विजयादशमी' की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
#VijayaDashami#Dussehra
कारगिल विजय दिवस करोड़ों देशवासियों के सम्मान के विजय का दिन है। यह सभी पराक्रमी योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है
कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा पुनः गर्व से लहरा कर देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के आपके समर्पण को नमन करता हूँ।
भारत की आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने वाले युवा संन्यासी, स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि ।
आपका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए एक मार्गदर्शिका है।
#SwamiVivekananda#विवेकानंद
रानी लक्ष्मीबाई ने अद्भुत साहस से न सिर्फ विदेशी हुकूमत को नतमस्तक किया बल्कि भारतीय वीरांगनाओं की शक्ति से सम्पूर्ण विश्व को भी चकित किया। उनकी शौर्यगाथाएं हमारे लिए अनमोल धरोहर हैं। भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली ऐसी महान वीरांगना के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिश: नमन।
वीरभूमि कांगड़ा पधारने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन।
आदरणीय नड्डा जी आपकी गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश में होने वाली रैलियां पार्टी के हर कार्यकर्ता में नई ऊर्जा का आगमन करने वाली हैं।
जय भाजपा
तय भाजपा
पार्टी कार्यालय हमारे लिए भवन नहीं वैचारिक प्रतिष्ठान हैं, प्रेरणास्थान हैं।
@BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @JPNadda जी, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री @jairamthakurbjp जी व अन्य गणमान्यों के साथ आज हिमाचल प्रदेश के नूरपुर और पालमपुर में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक जिला कार्यालयों के लोकार्पण का सुअवसर मिला।
यह नवनिर्मित कार्यालय राष्ट्रनिर्माण के भाजपा के विचारों को प्रचारित-प्रसारित करने व कार्यकर्ताओं के शक्तिपीठ के रूप में उपयोगी सिद्ध होंगे।
हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।
केंद्र सरकार के 9 साल
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण!
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश का हर वर्ग समृद्धि की ओर अग्रसर है।
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 9 वर्ष के कार्यकाल में जनहित से जुड़े वो कार्य किए हैं, जो कांग्रेस पार्टी दशकों सत्तासीन होकर नहीं कर पाई।
#9YearsOfGaribKalyan
आज हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में प्रसिद्ध शक्तिपीठ बृजेश्वरी माता मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माता के इस प्रांगण में अलौकिक सुख और दिव्य ऊर्जा की अनुभूति होती है। इस अवसर पर समस्त देशवासियों के सुख-सौभाग्य के लिए प्रार्थना की।
माँ जगत जननी की कृपा सभी पर बनी रहे।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के कर-कमलों द्वारा आज भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के कार्यालय का लोकार्पण किया गया।
अध्यक्ष जी का हार्दिक अभिनंदन और पार्टी के समस्त साथियों को विशेष बधाई।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
मेरा बूथ-सब से मज़बूत!
'विधानसभा प्रवास' के निमित्त तुगलकाबाद और बदरपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हूई।
बैठक में नेताप्रतिपक्ष,@RamvirBidhuri जी भी उपस्थित रहें।
बंगाल जल रहा है…
और साथ जलाई जा रही है बंगाली अस्मिता , बंगाल की पहचान, बंगाल की शान, बंगाल का नाम।
ममता राज में हिंसा, तुष्टिकरण, अराजकता, भ्रष्टाचार बंगाल का
“न्यू नार्मल” है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की उपस्थिति में हमीरपुर में आयोजित पार्टी कोर ग्रुप की बैठक में भाग लिया।
बैठक में महा-जनसंपर्क अभियान और पार्टी के आगामी कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आह्वान के अनुरूप पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल जी ने एक ओर अपनी क्रांति से विदेशी साम्राज्य की नींव हिला दी तो दूसरी ओर अपनी प्रेरक कविताओं से ऐसी देशभक्ति की क्रांति जागृत की जो आज भी देश के युवाओं को प्रेरणा देती है।
स्वतंत्रता आंदोलन के ऐसे नायक बिस्मिल जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन।
निश्चित तौर पर यह मनमोहक स्थान पर्यटकों के लिए बेहतरीन साबित होगा।
यदि आप भी पिकनिक मनाने एवं घूमने का शौक रखते हैं, तो यहां जरूर पधारें।
हर हर महादेव!