यह अत्यंत गर्व का विषय है कि प्रिय छात्र अभिजीत कुमार ने बिहार के बाँकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 'जन सुराज' की चुनावी रणनीति के मुख्य रणनीतिकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा।#StrategyInAction
शोध लेख "समावेशी लोकतंत्र के निर्माण में स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया: एक विश्लेषणात्मक अध्ययन" World Focus (जून 2026, Hindi, 'चुनावी लोकतंत्र और प्रक्रियाएं' पर विशेषांक) में प्रकाशित हुआ है।
#WorldFocus#Democracy#IndianDemocracy
हर आंदोलन गलत है।
लोग गलत हैं।
आवाज़ उठाना गलत है।
सवाल पूछना गलत है।
विरोध करना गलत है।
जवाब मांगना गलत है।
पारदर्शिता मांगना गलत है।
व्यवस्था पर प्रश्न उठाना गलत है।
अधिकार मांगना गलत है।
न्याय की उम्मीद करना गलत है।
फिर मैं पूछता हूँ -
क्या पेपर लीक सही है?
क्या मिलावटी पेट्रोल सही है?
क्या मंदिरों से चंदा चोरी सही है?
क्या भर्ती परीक्षाओं में वर्षों की देरी सही है?
क्या बेरोज़गारी सही है?
क्या महंगाई सही है?
क्या अस्पतालों में भ्रष्टाचार सही है?
क्या शिक्षा में घोटाले सही हैं?
क्या नकली दवाइयाँ सही हैं?
क्या पुलों का गिरना सही है?
क्या सड़कों पर गड्ढे और हादसे सही हैं?
क्या टैक्स देने के बाद भी बदहाल सुविधाएँ सही हैं?
क्या बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ सही है?
क्या युवाओं के सपनों का टूटना सही है?
आवाज़ उठेगी तभी तो कुछ बदलेगा अगर हर protest को हम ऐसे ही उसकी कमिया बताकर कमजोर करेंगे तो एक दिन आवाज़ उठाने वाले भी नहीं बचेंगे तब कौन आएगा आगे जब तुम पर ही बीतेगी |
मानवता जिन्दा रखो ||
सुनिए राजेश जोशी की कविता जो आपके सोये जमीर को शायद जगा सके न खड़े होइए आप किसी पार्टी के लिए मगर इस व्यक्ति के लिए अगर आपके मन में जरा भी सम्मान है तो सवाल कीजिए सरकार से की वो इनकी भूख हड़ताल क्यों नहीं तुड़वा पा रही...🙏
लड़ नहीं सकते, बोलो
बोल नहीं सकते, लिखो
लिख नहीं सकते, साथ दो
साथ नहीं दे सकते,
काम करने वालो का मनोबल बढ़ाओ
यदि वो भी नहीं कर सकते हो,
जो कर रहे हैं, उनका मनोबल मत तोड़ों
क्योंकि वो तुम्हारे हिस्से की लड़ाई लड़ रहा है।
- खुदीराम बोस
#सोनम_वांगचुक#SonamWangchuk
Lecture on “Trends and Patterns in Indian Elections” by @sanjay_election offered a concise, research-based analysis of the changing dynamics of Indian electoral politics.
आज दूरदर्शन के लाइव कार्यक्रम में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। ग्रामीण शासन, लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण तथा पंचायतों की भूमिका पर सार्थक और विचारोत्तेजक चर्चा हुई।
#NationalPanchayatiRajDay#Doordarshan#Democracy#LocalGovernance
अब सामान्य ज्ञान का स्तर देखकर-सुनकर समझ में आया कि ये प्रतियोगी परीक्षाओं के विरोधी क्यों हैं?
उत्तर प्रदेश के युवा याद रखें ये वही हैं जिन्होंने बेरोज़गारों की बेरोज़गारी का मज़ाक़ उड़ाते हुए कहा था कि कमी नौकरी की नहीं है बल्कि युवाओं में योग्यता की कमी है।
अपने नाम रूप जो काम होना चाहिए, उस तक में तो ये लड़खड़ाते हैं और दूसरों पर अयोग्यता का आरोप लगाते हैं।
अगर इतना सामान्य ज्ञान नहीं है तो भला प्रदेश क्या चलाएंगे और ‘ज्ञान’ है पर किसी वजह से ‘ध्यान’ नहीं है तो ये और भी गलत बात है। कम-से-कम बाहर जाने पर तो संयम बरता जाए।
इससे संपूर्ण विश्व में उत्तर प्रदेश की छवि को गहरी ठेस पहुँची है, दुनिया कह रही है ऐसे लोगों के हाथ में अगर उप्र की बागडोर है तो फिर क्या ही उम्मीद करना।
वैसे इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि इनके गुट के लोग तो स्वतंत्रता आंदोलन में थे नहीं, इसीलिए स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास ये भूमिगत भूमिका निभाने वाले लोग क्या जानें। ये ज्ञान नहीं एक कान से दूसरे कान तक बात पहुँचानेवाले लोग रहे हैं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग लगातार पिछले 6 सालों से "आरक्षण घोटाला" कर रहा है।
OBC/SC/ST/EWS/WOMEN श्रेणी के छात्र UN RESERVED कैटेगरी से ज्यादा नंबर प्राप्त कर रहे हैं फिर भी उन्हें फेल कर दिया जा रहा है।
हम सभी लगातार इस आरक्षण घोटाले के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।
अब तो उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग ने भी सचिव लोक सेवा आयोग को इस आरक्षण घोटाले के मामले में 5 मई को उपस्थित होने का पत्र जारी कर दिया है जो कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में हो रहे आरक्षण घोटाले पर मुहर लगाता है।
समाजवादी पार्टी PDA छात्रों के साथ हो रहे अन्याय में उनके साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाती है।
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग कब से विधायिका हो गया??
यूपी लोकसेवा आयोग ने असाधारण बैठक करते 09/01/2020 को एक नोटिस निकाला जिसमें जे लिखा गया कि आरक्षित वर्ग(OBC/SC/ST/EWS) के अभ्यर्थी यदि अनारक्षित वर्ग से ज्यादा नंबर प्राप्त करते हैं तब भी उन्हें प्री और मेंस परीक्षा में अनारक्षित श्रेणी में माइग्रेट नहीं किया जाएगा बल्कि वो अपने संबंधित कैटेगरी में ही रहेंगे।
मैं उत्तर प्रदेश सरकार से पूछना चाहता हूं कि यूपी लोकसेवा आयोग को कब से आरक्षण का नियम बनाने की शक्ति मिल गई???
संविधान के अनुच्छेद 315-323 के तहत लोक सेवा आयोग का काम सरकार द्वारा बनाए गए नियमों को लागू करना है न कि स्वयं आरक्षण संबंधित नियम बनाना।