ढूँडता हूँ जिसे वो जहाँ नहीं मिलता
नई ज��मीन नया आसमाँ नहीं मिलता
जो इक ख़ुदा नहीं मिलता तो इतना मातम क्यूँ
यहाँ तो कोई मिरा हम-ज़बाँ नहीं मिलता
खड़ा हूँ कब से मैं चेहरों के एक जंगल में
तुम्हारे चेहरे का कुछ भी यहाँ नहीं मिलता
- Kaifi Azmi ❤️
तुम जब आओगी तो खोया हुआ पाओगी मुझे
मेरी तन्हाई में ख़्वाबों के सिवा कुछ भी न��ीं
मेरे कमरे को सजाने की तमन्ना है तुम्हें
मेरे कमरे में किताबों के सिवा कुछ भी नहीं
— जौन एलिया🌷
न हँस कर,न रोकर किसी में उडे़ला,
पिया खुद ही अपना ज़हर धीरे-धीरे।
गिरा मैं कहीं तो अकेले में रोया,
गया दर्द से घाव भर धीरे-धीरे।
— रामदरश मिश्र https://t.co/yNZAQS3LPb
तुझे ऐ ज़िंदगी अब आँख भर के देखना है
तेरी बारीकियों को ज़ूम कर के देखना है
चिता की राख से और क़ब्र की गहराइयों से
कहाँ जाते हैं सारे लोग, मर के देखना है
हित-वचन नही�� तूने माना,
मैत्री का मूल्य न पहचाना,
तो ले, मैं भी अब जाता हूं,
अन्तिम संकल्प सुनाता हूं.
याचना नहीं, अब रण होगा,
जीवन-जय या कि मरण होगा.
🇮🇳🇮🇳भारत माता की जय🇮🇳🇮🇳