युवाओं के सपने होते साकार,
जय हो हेमंत सरकार।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा-2023 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी 30 दिसंबर को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
नियुक्ति पत्र वितरण का भव्य कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा,जहाँ लगभग 2000 अभ्यर्थियों को माननीय मुख्यमंत्री जी के हाथों नियुक्ति पत्र मिलेगा।
चयनित सभी अभ्यर्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
@JmmJharkhand@JharkhandCMO
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पेसा नियमावली (पंचायत उपबंध, अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार अधिनियम) को मंजूरी दे दी है।
इसमें ग्राम सभाओं को विशेष शक्ति और दायित्व दिए गए हैं। क्षेत्र में खनन और जमीन अधिग्रहण के लिए अब ग्रामसभा की सहमति अनिवार्य होगी।
इसके अलावा, ग्रामसभा को लघु वन उपज के उपयोग, स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, जल संसाधन प्रबंधन के भी अधिकार प्राप्त होंगे।
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand
JSSC-CGL परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है।सभी सफ़ल छात्रों को बधाई एवं अशेष शुभकामनाएँ।
इस परीक्षा में असफल हुए होनहार विद्यार्थियों को भी निराश नहीं होना है।आगे कई अवसर आयेंगे।आप सब अपनी मेहनत ज़ारी रखें।
@HemantSorenJMM जी के नेतृत्व में यह सरकार झारखंडी युवाओं को रोजगार के अधिकतम अवसर प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है।
आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM सर एवं @JharkhandCMO को हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद।
हाइकोर्ट द्वारा रोक हटने के बाद हमें जो न्याय मिला, वह आपकी निष्पक्ष जांच, त्वरित कार्रवाई और निरंतर प्रयास का प्रत्यक्ष परिणाम है। हमारी संघर्षपूर्ण यात्रा में आपके सहयोग, संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प ने आशा को फिर से जीवंत किया—इसके लिए हम हृदय से कृतज्ञ हैं।
अब विनम्र निवेदन है कि कृपया यथाशीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान कराने की कृपा करें, ताकि हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा के साथ निभाते हुए झारखंड राज्य की प्रगति और सेवा में योगदान दे सकें।🙏 #JSSC_CGL
@JmmJharkhand@kumarsudivya@VinodPandeyJMM@22scopenews@JairamTiger@MithileshJMM@Nikhilkr985@JMMKalpanaSoren@1618_chandan@AthenBred @kumarpankaj____ @Dubey78038
@Raos_009 @The_FollowUp@sunny_sharad