@MCD_Delhi@dc_snz_mcd मानसून से पहले बड़ी-छोटी सभी नालियों की सिल्ट निकालकर सफाई कराना आपकी जिम्मेदारी है, लेकिन सभापुर गांव में अधिकांश नालियों की सफाई नहीं की गई। संलग्न तस्वीरों में स्पष्ट है कि नालियां सिल्ट से लबालब भरी हुई हैं। परिणामस्वरूप आज मात्र 10 मिनट की हल्की बारिश में ही सड़कों पर जलभराव हो गया। यदि समय रहते नालियों की सिल्ट निकालकर सफाई कर दी जाती, तो यह पानी सड़कों पर जमा होने के बजाय नालियों से बह जाता।
आदरणीय @LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@gupta_rekha@CMODelhi अनुरोध है कृपया तत्काल संज्ञान लेकर सफाई कराकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करें। #Sabhapur #Delhi #Monsoon #Waterlogging
I purchased a TV from @cromaretail yesterday and was assured that it would be installed today. Despite raising multiple complaints since morning, I have received no response. installation team is unresponsive and the assigned agent is not answering calls or providing any updates
दिल्ली के थाना सोनिया विहार क्षेत्र के सभापुर गांव निवासी जगतसिंह उर्फ शोभाराम पुत्र स्व. भिक्कन सिंह, जो पुलिस रिकॉर्ड में BC (Bad Character) के रूप में दर्ज बताया जाता है तथा जिसके विरुद्ध दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, ने सभापुर गांव के अनेक लोगों को अत्यधिक परेशान कर रखा है।
इसी संबंध में दिनांक 05 जून को लगभग 8-10 पीड़ित ग्रामवासी सामूहिक रूप से DCP उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मिलकर लिखित शिकायत दे चुके हैं। DCP महोदय का व्यवहार अत्यंत मिलनसार रहा तथा उन्होंने सकारात्मक आश्वासन देते हुए यह भी कहा था कि ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध SHO को कार्रवाई करनी चाहिए।
किन्तु अत्यंत खेद का विषय है कि आज 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है। अतः हम सभी पीड़ित ग्रामवासियों का विनम्र अनुरोध है कि शोभाराम द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने से पूर्व आवश्यक, सकारात्मक एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि हमारे परिवार शांति एवं सुरक्षा महसूस कर सकें ।
@DelhiPolice@CPDelhi@DCPNEastDelhi@JointCP_ER@HMOIndia@PMOIndia@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi #Sabhapur #SoniaVihar #DelhiPolice #LawAndOrder #PublicSafety
दिल्ली की मुख्यमंत्री @gupta_rekha कह रही हैं कि मोदी जी के आवाहन पर अगले 6 महीने तक दिल्ली सरकार कोई पेट्रोल-डीजल वाहन नहीं खरीदेगी…
लेकिन दूसरी तरफ़ PWD विभाग अपने Executive Engineers (JCD- 2) के साइट इंस्पेक्शन के लिए पेट्रोल-डीजल से चलने वाली गाड़ियों की सर्विस लेने हेतु टेंडर जारी कर रहा है।
यानि जनता के सामने “ग्रीन पॉलिटिक्स” का दिखावा, और अंदरखाने वही पुराने पेट्रोल-डीजल मॉडल पर निर्भरता!
अगर सरकार सच में प्रदूषण और पर्यावरण को लेकर गंभीर है, तो पहले अपने विभागों में इलेक्ट्रिक वाहनों को अनिवार्य क्यों नहीं करती?
@bsesdelhi पर कंप्लेंट करने के बाद भी लाइटमैन जी बिना विजिट किया कंप्लेंट क्लोज़ कर दिया और 3 घंटो से लाइट नहीं आ रही यही है विकसित दिल्ली
@ashishsood_bjp@gupta_rekha@CMODelhi
ca 101339576
1/1 ऐसी क्या मजबूरी है 1 साल से बंद पड़ी हाई मास्क लाईट अभी तक रिपेयर या बदली नहीं जा सकी ।महीनों से रात के समय पूरा इलाका घोर अंधेरे में डूबा रहता है। महिलाओं, बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा पर सीधा खतरा बना हुआ है।
वाह! समस्या का “शानदार समाधान” —
सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है, और जवाब में पुरानी सूखी सड़क की फोटो दिखाकर कागज़ों में सफाई कर दी गई 👏
हकीकत ये है कि आज फिर उसी जगह नालियों का गंदा पानी पहले से ज्यादा सड़कों पर बह रहा है।
मतलब समस्या नहीं, सिर्फ तस्वीरें बदल रही हैं।
क्या अब विभाग का काम यही रह गया है — सच छुपाना और जनता को गुमराह करना?
आज की फोटो और वीडियो मौजूद हैं, ज़रूरत है नाली गहराई तक साफ़ की जाए।
अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो ये सीधी-सीधी जवाबदेही से भागना माना जाएगा।
#ASI रमेश काम के बदले पैसे मांगता है अन्यथा फोन नही उठाता।
@MCD_Delhi@dc_snz_mcd@mamtayadav26apr@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@gupta_rekha@CMODelhi
तस्वीरें देखिए — सभापुर गांव में नालियां और सड़क एक बराबर हो चुकी हैं। नालियां गाद से लबालब भरी हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जबकि कर्मचारी काम पर आते ही नहीं।
21 अप्रैल को नव-नियुक्त DC ममता यादव जी दौरे पर आईं। रामपाल चौक पर अचानक मुलाकात होने पर मैंने उन्हें मौके पर पूरी स्थिति बताई और कर्मचारियों-अधिकारियों की लापरवाही से अवगत कराया।
लेकिन वार्ड पार्षद और अधिकारी उन्हें गांव की बदहाल गलियों में ले जाने के बजाय बाहर के साफ रास्तों और चौहान पट्टी तक ही घुमाते रहे। सभापुर की असली तस्वीर छुपा दी गई।
न फोन उठाया जा रहा है, न काम हो रहा है — आखिर जिम्मेदारी किसकी है?
@MCD_Delhi@dc_snz_mcd@mamtayadav26apr@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@gupta_rekha@CMODelhi
@DelhiPolice के थाना सोनिया विहार के SHO द्वारा माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी की जा रही है।
मेरी याचिका में सभापुर गांव की ग्रामसभा भूमि, खसरा नंबर 606 पर अतिक्रमण रोकने हेतु माननीय उच्च न्यायालय ने दिनांक 29/04/2025 को स्पष्ट आदेश दिया था कि SHO सोनिया विहार तत्काल अतिक्रमण रुकवाएं तथा भविष्य में कोई कब्जा न हो, इसकी जिम्मेदारी भी SHO की होगी। पूर्व SHO इस आदेश का पालन कर रहे थे, किन्तु वर्तमान SHO श्री पंकज सिंह के कार्यभार संभालने के बाद उक्त भूमि पर पुनः अतिक्रमण शुरू हो गया है—एक कमरा निर्मित किया गया तथा मिट्टी डालकर भराव किया गया।
मैंने दिनांक 05 अप्रैल को SHO से मिलकर आदेश की प्रति दिखाते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया। 06 अप्रैल को सरकारी व्हाट्सएप नंबर पर अपडेट मांगा तो SHO द्वारा व्हाट्सएप कॉल कर सख्त भाषा में कहा गया कि “आपको मुझसे पूछने की ऑथोरिटी किसने दी।”
इस संबंध में मैंने @DCPNEastDelhi कार्यालय एवं थाना सोनिया विहार में लिखित शिकायत दे दी है। उच्चाधिकारियों से निवेदन है कि मामले का संज्ञान लेकर माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा ग्रामसभा भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोका जाए व निर्माण कार्य करने वाले पर कानूनी कार्यवाही की जाए।
@CPDelhi@JointCP_ER@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@HMOIndia@PMOIndia@AcpKhajuri@Sho_Soniavihar
TV29 News के अनुसार सोनिया विहार में हुआ यह झगड़ा नशे के विरोध की वजह से हुआ।
सवाल यह है कि जब सोनिया विहार थाना क्षेत्र की लगभग हर कॉलोनी में नशा खुलेआम बिक रहा है, तो जिम्मेदारी किसकी है?
और हाँ, इस मामले में SHO सोनिया विहार से कार्रवाई के बारे में मत पूछिए…क्योंकि
नागरिकों के सवाल उन्हें जवाबदेही नहीं, “अपनी शान के खिलाफ” लगते हैं।
@CPDelhi@JointCP_ER@DCPNEastDelhi@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@HMOIndia@PMOIndia@dm_northeast@drumeshpal