मैं कल दिल्ली में था। #DUSUCampaign का फीडबैक लिया। माहौल अच्छा है। विजय शंकर मीणा काँटे की टक्कर में है। पर विजय शंकर के बारे में कई अफवाहें जानबूझ कर फैलाई जा रही जबकि वास्तविक स्थिति ये है।
मैं खुद दिल्ली विश्वविद्यालय का हिस्सा हूं और एक बात जरूर जानता हूं कि #DU हमेशा सच्चाई के साथ खड़ा होता है।
@ProfRLMeena
मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएँ किसी भी सभ्य समाज के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय हैं।
कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। जो भी दोषी हैं, उनकी निष्पक्ष जांच हो और सख्त कार्रवाई की जाए।
मैं इस मामले को लेकर घंटे भर में बांदीकुई पहुंच रहा हूँ। @DausaPolice@RajPoliceHelp
पाँचना बाँध कमांड एरिया की 5 जून 2026 को आयोजित होने वाली विशाल किसान महापंचायत के सम्बन्ध में सर्वसमाज के पंच-पटेल एवं प्रबुद्धजनों की आवश्यक मीटिंग दिनांक 30/05/2026 को प्रातः 11:00 बजे धूनी बाढ़ रॉयल, नयागाँव पर आयोजित की गई है।
📍बांदीकुई
मॉब लीचिंग के नाम पर दिनेश मीणा की नृशंस हत्या के विरोध में न्याय की माँग को लेकर परिजनों के साथ अस्पताल के बाहर धरने पर बैठा भाई @manojmeena
जब तक दोषियों की गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता हम इस लड़ाई में मजबूती से खड़े हुए हैं!
#bandikui
आज बादीकुई में दिनेश मीना जी को चोरी के सक के आधार पर पीट पीट कर मार दिया गया। इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। इस मामले में पुलिस अधीक्षक दौसा को तत्काल निष्पक्ष कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। @BhajanlalBjp@jawaharbedam@DrKirodilalBJP@DausaPolice#Dausa
बांदीकुई में हुई मॉब लिंचिंग की घटना में दिनेश मीणा की नृशंस हत्या अत्यंत दुखद और निंदनीय है।
सरकार एवं प्रशासन से हमारी स्पष्ट माँग है कि—
• इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
• पीड़ित परिवार को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
• मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाए।
• घटना की निष्पक्ष जाँच बांदीकुई से बाहर के अधिकारियों को सौंपी जाए।
यदि हमारी इन मांगों पर सुबह 10 बजे तक उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो न्याय के लिए बड़ा आंदोलन और निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।
पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा।
@RajCMO@RajsthanPolice5@BhajanlalBjp
टोंक-सवाई माधोपुर के सांसद श्री हरीश मीणा जी के पुत्र स्वर्गीय श्री हनुमंत मीणा जी की तीये की बैठक में शामिल होकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस अत्यंत दुःखद घड़ी में परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मैं भजनलाल शर्मा को सीधा-साधा, पाखंडी, अनपढ़ आदमी समझता था, लेकिन आज पता चला कि वह बहुत गिरा हुआ जातिवादी आदमी भी हैं। झालावाड़ स्कूल हादसे में 4 मासूम आदिवासी बच्चों की मौत पर उनकी सरकार ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद, नौकरी देने की बजाय मात्र 4 बकरियाँ बाँटकर पूरे आदिवासी समाज का अपमान किया है। यह कदम दिखाता है कि सत्ता की नज़र में आदिवासी समाज की ज़िंदगी की कोई क़ीमत नहीं है, और हमें अब भी सिर्फ़ बकरी चराने लायक समझा जाता है। आज़ादी के 75 साल बाद भी ऐसी सोच न सिर्फ़ शर्मनाक है बल्कि संविधान और लोकतंत्र की आत्मा के साथ विश्वासघात है।
स्मैक :-
पूर्वी राजस्थान में पिछले 10-15 सालों में स्मैक ने इस कदर अपने पैर पसारे हैं कि एक भी गाँव-मोहल्ला इससे अछूता नहीं है। पंजाब, हरियाणा के रास्ते शुरू हुई थी लेकिन अब लोकल नेटवर्क ही इतना मजबूत हैं कि किसी की जरूरत ही नहीं है।
सब कुछ पुलिस प्रशासन और सरकार की जानकारी में है आम लोगों का मानना है कि ये सब इन्ही की मदद से ये फल फूल रहा है क्योंकि सबको हिस्सा मिलता हैं।
अब सवाल ये है कि आखिर ये क्यों हो रहा है?
क्योंकि इस क्षेत्र को अशांत करके, नशे की लत लगाकर जमीनों सस्ते दामों पर ख़रीदी जा सकें। राजनीति और शिक्षा में बढ़ते प्रभाव को कम किया जा सके।
हत्या, चोरी, लूटपाट सामान्य बात हो गई है। लोग अनाज, कपड़े, जूता, चप्पल, पालतू पशु, लोहा, लक्कड़ कुछ भी मिल जाए जिससे एक बार की खुराक का इंतज़ाम हो जाए उसे ही ले जाते हैं।
सामाजिक न्याय के प्रणेता, भारतीय संविधान के निर्माता 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया आपका संघर्ष सदैव हम सबको प्रेरणा देता रहेगा।
#जय_भीम#AmbedkarJayanti
शाबाश बेटी सुशीला मीणा।
मुझे पूरी उम्मीद है राज्य सरकार सुशीला एवं सुशीला जैसी बेटियों को ज़रूरी सुविधा उपलब्ध करवायेगी ताकि ये बेटियां भविष्य में राजस्थान एवं देश का नाम उच्च स्तर पर रोशन करे।
विश्व प्रसिद्द क्रिकेटर श्री@sachin_rt जी,श्री @ImZaheer जी ने राजस्थान की बेटी सुशीला मीना की गेंदबाजी की सराहना की है। मेरा खेल मंत्री श्री@Ra_THORe जी, BCCI अध्यक्ष श्री@JayShahजी,RCA से आग्रह है कि सुशीला की प्रतिभा को निखारने के लिए उचित सुविधाएं मुहैया करवाने की कृपा करें,
आदिवासी बहुल डिण्डोरी जिले के अस्पताल में दिल दहलाने वाली घटना—पति की मौत के बाद पत्नी से ही खून साफ करवाया गया! प्रशासन इस अमानवीय व्यवहार पर पर्दा डालते हुए अस्पताल प्रबंधन का बचाव कर रहा है। क्या यह इंसानियत और सेवा का आदर्श है, जिस पर हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था गर्व करती है? ऐसे मामलों पर सरकार की चुप्पी और प्रशासन का बचाव, व्यवस्था की संवेदनहीनता का खुला प्रमाण है।
@CMMadhyaPradesh @HealthDeptMP @jansamparkMP@dindoridm@rshuklabjp
अस्पताल में मानवीय मूल्यों को बहाल करना जरूरी है—वरना ये संवेदनहीनता कभी खत्म नहीं होगी। सिर्फ नोटिस दे कर मामले को दबाने से कुछ नहीं होगा कड़ी कारवाही की जरूरत है @INCIndia@INCMP@digvijaya_28@OfficeOfKNath@Chandra31067522@KotwalMeena@garrywalia_@HansrajMeena
मेवाड़ में हल्दीघाटी का युद्ध हुआ तब महाराणा प्रताप के भाई अकबर के साथ हो गए तब हमारे भील पूर्वजों ने साथ दिया,
भील योद्धा राणा पूंजा जी का संघर्ष हर आदिवासी के दिल में है।
#भील_योद्धा_राणा_पूंजा
यह वीडियो मध्यप्रदेश नीमच का है जहाँ राणा पूंजा भील का बोर्ड लगाने पर आदिवासी समुदाय के लोगों के साथ मारपीट की गई थी!
जो लोग बोर्ड लगाने पर इतने आक्रोशीत हो जाते है!
भीलों की बहादुरी का इतिहास और महापुरुष किसीसे बर्दास्त नहीं हो रहे है?
अगस्त २०२४ का वीडियो
#भील_योद्धा_राणा_पूंजा