झाँसी जिला अस्पताल के आर्थोपेडिक विभाग की OPD में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही है @DhsJhansi@Jhansi_DM@brajeshpathakup@nhm_up
🙏 नवरात्रि-दशहरा पर बनें जागरूक ग्राहक!
त्योहारी खरीदारी में पक्का बिल लें, गुणवत्ता व वारंटी जांचें और अपने उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।
ग्राहक: एव राजा! 🇮🇳
प्रचार आयाम, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जिला झांसी द्वारा जनहित में जारी।
SRFTI, कोलकाता की घटना की अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झांसी ने की घोर निंदा
झांसीABGP झांसी ने कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) में संगठन के कार्यक्रम के दौरान हुए कथित हिंसक व्यवधान, तोड़फोड़, मारपीट एवं सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार की घोर निंदा की है
जनपद में बारिश एवं अन्य कारणों से क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त किए जाने के संबंध में सड़क निर्माण से जुड़े विभिन्न विभागों—नगर निकाय, NHAI, PWD, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, मंडी, जिला पंचायत आदि के साथ अन्तर्विभागीय बैठक कर क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढामुक्त एवं मरम्मत किए जाने की कार्ययोजना की समीक्षा की।
साथ ही, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सड़कों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने, जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने हेतु की गई रोड कटिंग को समुचित रूप से ठीक कराने तथा सर्वाधिक शिकायतों से सम्बंधित सड़कों की जांच किए जाने आदि हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में नगर आयुक्त, @CdoJhansi , ADM(R), PD NHAI, ExEN PWD, RED, DD मंडी, AMA जिला पंचायत और AE आवास सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
@grahakshakti197@Jhansi_DM अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झांसी इस जनहित के मुद्दे पर उचित पार्किंग व्यवस्था और संवेदनशील कार्रवाई की मांग प्रशासन से करती है।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी में मृतकों के शव को ले जाने वाली एम्बुलेंस के लिए उचित एवं पारदर्शी शुल्क निर्धारित करने तथा प्री-पेड बुकिंग व्यवस्था लागू करने के संबंध में जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया
ABGP झांसी की टीम ने जिलाधिकारी महोदय से भेंट कर ज्ञापन दिया।
@grahakshakti197
🚨 जनहित की मांग | सड़क सुरक्षा सर्वोपरि
सीपरी बाजार रेलवे ओवरब्रिज पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पूरे पुल पर मजबूत एवं स्थायी डिवाइडर का शीघ्र निर्माण कराया जाए।
सुरक्षित आवागमन हर नागरिक का अधिकार है।
— अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झांसी
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, झांसी की ओर से नवागत नगर आयुक्त आईएएस श्री अन्ना सुदन जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान सीपरी बाजार ओवरब्रिज पर डिवाइडर एवं स्पीड कैमरे लगाए जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए द्वितीय अनुस्मरण पत्र सौंपा गया।
झाँसी प्रेमनगर वार्ड 12 गढ़िया फाटक इमामबाड़े के सामने बिजली विभाग का एक विद्युत पोल (खंभा ) नीचे से बिल्कुल गल चुका है वह कभी भी दुर्घटना हो सकती है बिजली विभाग से निवेदन है कि इस पोल को बदलवाने की कृपा करें @UPPCLLKO@DVVNL_Care@dvvnljhansi@myogioffice