उत्तर प्रदेश की धरती न किसी गैंगवार का मैदान ब���ेगी, न अपराधियों की शरणस्थली।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की अपराध के प्रति Zero Tolerance नीति के अनुरूप UP Police का संदेश स्पष्ट है—अपराध करके ठिकाना बदलना, जेल से साजिश रचना या विदेश में बै��कर अपराध संचालित करना, किसी को कानून की पहुंच से बाहर नहीं करता।
DGP UP श्री राजीव कृष्ण—
“कहीं भी छुपेंगे, कानून की जद में जरूर आएंगे। कानून के हाथ उनकी दौड़ से आगे हैं।”
गैंग कोई भी हो। ठिकाना कहीं भी हो।
कानून की पहुंच उससे आगे है।
#UPPolice #ZeroTolerance #LawAndOrder
From the beat to the feed — communication is the new force multiplier. 📱👮
आज की policing सिर्फ मौके पर जल्दी पहुँचने की नहीं, सही बात लोगों तक जल्दी पहुँचाने की भी है।
For a generation that lives, speaks and connects in real time, DGP UP Shri Rajeev Krishna explains why communication with young citizens—on the platforms they use, in a language they relate to—is essential to modern policing.
Reach fast. Communicate faster. Build trust.
क्योंकि जहाँ युवा हैं, पुलिस का संवाद भी वहीं होना चाहिए।
🎬 Watch the complete 6.5-minute ‘Khaki Ka Sitara’ | The UP Police Anthem on the official UP Police YouTube channel.
#KhakiKaSitara #UPPAnthem #UPPolice #DigitalPolicing
हर त्योहार में एक तस्वीर कम होती है।
एक तस्वीर…
जिसमें घर तो पूरा होता है,
बस उसका एक अपना नहीं होता।
क्योंकि जब दुनिया त्योहार मना रही होती है,
खाकी अक्सर ड्यूटी पर होती है।
जब घरों में रौनक सजती है,
वह सड़कों पर होती है।
जब अपने एक-दूसरे के साथ होते हैं,
वह किसी और के अपनों की ��ुरक्षा में होती है।
और घर में…
कोई उसकी पसंद की मिठाई संभालकर रख देता है,
कोई दरवाज़े की ओर देखता रहता है,
कोई बस उसके लौटने का इंतज़ार करता है।
खाकी का फ़र्ज़ सिर्फ़ वर्दी नहीं निभाती,
उसके अपने भी निभाते हैं
थोड़ा इंतज़ार करके,
थोड़ी कमी सहकर,
और बहुत सारा प्यार संभालकर।
🎵 ‘खाकी का सितारा’ | The UP Police Anthem
यह सिर्फ़ एक एंथम नहीं,
उनकी कहानी है जो उत्सव के बीच ड्यूटी पर खड़े रहते हैं…
और उन परि���ारों की भी,
जो हर त्योहार पर अपने किसी अपने को
देश और समाज के नाम कर देते हैं।
पूरा 6.5 मिनट का एंथम अब UP Police के Official YouTube Channel पर।
#KhakiKaSitara #UPPAnthem #UPPolice
कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं…
कुछ ख़ाकी पहनकर ज़मीन पर। ⭐
ड्यूटी की धुन, हौसले की आवाज़ और सेवा का जज़्बा…
🎶 ‘ख़ाकी का सितारा’ उन्हीं अनकही कहानियों को समर्पित है, जिन्हें हर रोज़ ख़ाकी जीती है।
आवाज़ बढ़ाइए… और महसूस कीजिए ख़ाकी की धड़कन।
सस्वर पाठ
अमिताभ बच्चन
संगीतकार-गायक: शंकर महादेवन | गीतकार: आलोक श्रीवास्तव
अभिनेत�� : करण आनंद
निर्देशक: अमित सोनकर | डीओपी: प्रवीण तालान, रूपाली तालान, आशीष रमेश पांडे | श्रेय: प्रखर त्रिपाठी
संकल्पना एवं रचनात्मक निर्देशन: राहुल श्रीवास्तव | संपादन: वैभव नाइक
#KhakiKaSitara #UPPolice
बारिश नहीं रुकी। कर्तव्य भी नहीं। 🌧️
बागपत और मुज़फ्फरनगर में बरसते सावन के बीच भी कांवड़ मार्गों पर खाकी डटी रही—यातायात संभालते, श्रद्धालुओं की सहायता करते और यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाते हुए।
वर्दी भीगी है, हौसले नहीं।
मौसम बदला है, संकल्प नहीं।
#UPPolice #KanwarYatra2026
#UPPCares
#ViralVideo
हरियाणा के करनाल में दिनांक 23.05.2026 से 27.05.2026 तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर चैम्पियनशिप-2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षी सिद्धान्त सेठ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक 🥇 अपने नाम किया।
आरक्षी सिद्धान्त सेठ ने प्रतियोगिता में 120 किलोग्राम स्नैच तथा 160 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क भार उठाक�� प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में 160 किलोग्राम भार उठाकर उन्होंने नया कीर्तिमान भी स्थापित किया।
उल्लेखनीय है कि सिद्धान्त सेठ वर्ष 2023 में भी राष्ट्रीय चैम्पियन रह चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गर्व का विषय है।
#WellDoneCops #UPPolice
कल थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में रिक्रूट आरक्षी दीपक सोलंकी द्वारा स्वयं को खतरे में डालकर गहरे तालाब में डूब रही युवती के जीवन की रक्षा की गई थी।
आज पुलिस कमिश्नर, आगरा @DeepakKumarIPS द्वारा रिक्रूट आरक्षी को उनका उत्साहवर्धन करते हुए प्रशस्ति-पत्र व नगद धनराशि प्रदान कर, सम्मानित किया गया है।
इनके द्वारा किए गए इस उत्कृष्ट साहसिक कार्य के लिए प्रशंसा चिन्ह दिलाने हेतु पुलिस कमिश्नर, आगरा द्वारा अनुशंसा की गई है।
#UPPCares
#UPPolice
सिपाही से PCS अधिकारी तक का सफर…
कानपुर में तैनात आशीष शुक्ला ने 41वीं रैंक हासिल कर रच दी मिसाल।
ड्यूटी, जिम्मेदारी और संघर्ष के बीच भी नहीं छोड़ा सपना!
Axe-ion by khaki, relief for public
When a sudden tree fall caused a 3–4 km traffic jam on VIP Road, Kanpur Nagar, SI Kaushinder Singh and SI Dharmendra Singh of @kanpurnagarpol responded immediately, personally helped clear the road, and restored traffic movement without delay.
#UPPolice #ServiceBeyondSelf
#KanpurPolice #UPPCares
देख रहा है बिनोद… बिना जांच किए अपना बैंक डिटेल और OTP दे दिए।
अपनी साइबर सेफ्टी का ‘सचिव’ सिर्फ सतर्कता को बनाइए, वरना आपके बैंक खाते को साइबर अपराधी ‘अपना खेत‘ समझकर जोत लेंगे।
शक हो तो तुरंत 1930 मिलाएं या https://t.co/W7HzGMfw1t पर रिपोर्ट करें।
#CyberCrime#Panchayat #1930
कानपुर में ई-रिक्शा/ई-ऑटो के सुव्यवस्थित संचालन हेतु 07 जोन में कलर-कोड आधारित रूट व्यवस्था ला���ू। अब वाहन अपने पंजीकृत थाना क्षेत्र में ही संचालित होंगे।
09.03.2026 तारीख तक जागरूकता अवधि—कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं। सभी चालक फिटनेस व बीमा अवश्य पूर्ण करें।
हर वाहन पर QR कोड—स्कैन कर विवरण प्राप्त करें। सुरक्षा हेतु नागरिक भी QR अवश्य चेक करें।
अतः आम नागरिकों से भी अनुरोध है कि यात्रा करते समय वाहन पर अंकित क्यूआर कोड अवश्य स्कैन कर लें। यदि किसी प्रकार की घटना या दुर्��टना होती है, तो क्यूआर कोड के माध्यम से संबंधित वाहन की पहचान कर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
बाइट -अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री राजेश कुमार पाण्डेय।
@Uppolice
यातायात माह के अवसर पर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार की कानपुर वासियों से अपील
कानपुर नगर में आयोजित यातायात माह के तहत पुलिस उपायुक्त यातायात श्री रवीन्द्र कुमार ने शहरवासियों से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन हेतु विशेष अपील जारी की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षित यातायात केवल कानून पालन नहीं, बल्कि जीवन संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक नागरिक का सहयोग इसमें अत्यंत आवश्यक है।
शहरवासियों से निम्न नियमों का पालन करने की अपील की—
•दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें।
•चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
•शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं निर्धारित गति सीमा का पालन करें।
•वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
•नाबालिग बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने की अनुमति न दें।
•राह-वीर योजना' के तहत "गुड समेरिटन" या राह-वीर को सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को "गोल्डन आवर" में बचाने वाले व्यक्ति को ₹25,000 की पुरस्कार राशि से प्रोत्साहित किया जाता है। @Uppolice@uptrafficpolice@kanpurtraffic
#TrafficAwareness #drivesafely #SafetyOnRoad #TrafficDiscipline
आज दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री आशुतोष कुमार के निर्देशन में थाना बेकनगंज क्षेत्र���न्तर्गत सद्भावना चौकी क्षेत्र में राइट कंट्रोल (दंगा नियंत्रण) मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।
@Uppolice
@kanpurtraffic
@Dcpcentralknr
प्यार करो, भरोसा रखो... पर OTP न दो!
True love कभी OTP नहीं माँगता 💔
तुम #Saiyaraa हो, scammer नहीं।
Online रिश्ते सच्चे हो सकते हैं,
पर scams भी उतने ही चालाक होते हैं।
सावधान रहो, cyber surakshit रहो!
#CyberSafety#OnlineFraud#NoOTP@Uppolice@DcpCrimeKanpur
अब सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में डुप्लीकेट पंजीयन प्रमाण पत्र (RC)प्राप्त करना हुआ और भी आसान और सुविधा जनक। आइए इस वीडियो के माध्यम से जानते है कैसे?
कार्यालय परिवहन आयुक्त, लखनऊ ।
Refund ka trap, aapke saare fund chutkiyon mein saaf kar dega!
Income Tax department kabhi aapse account number ka confirmation ya koi personal information SMS par nahi maangega.
In case of occurrence of any such fraud, call on National Cybercrime Helpline Number 1930 or visit https://t.co/3JVFrU4ypt
Be Cautious, Be Safe!
#SBI #TheBankerToEveryIndian #CyberCrimeAwareness #StaySafeWithSBI
@Cyberdost@DFS_India
समर्पित सेवा का सम्मान..
दिनांक 31 मार्च 2025 को सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर कार्यालय में तैनात होमगार्ड श्री राम कृपाल कुशवाहा को सेवानिवृत्ति पर सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर द्वारा शाल, स्मृति चिन्ह व बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया। सहकर्मियों ने भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
एसीपी स्वरूपनगर श्री इन्द्रप्रकाश सिंह ने स्वय��� उन्हें उनके घर तक पहुंचाकर अनुकरणीय सम्मान दिया।
#सम्मान #होमगार्ड #सेवानिवृत्ति @Uppolice @Dcpcentralknr