शुक्र कीजिए, कुर्सी वालों, कि बच्चों ने अहिंसा चुनी।
वरना, लाठीचार्ज के जवाब में अगर वे भी हिंसा पर उतर आते,
तो आज राजधानी धुआँ-धुआँ होती।
🙏😍🥰
@CJP_for_India@Wangchuk66@abhijeet_dipke
शुक्र कीजिए, कुर्सी वालों, कि बच्चों ने अहिंसा चुनी।
वरना, लाठीचार्ज के जवाब में अगर वे भी हिंसा पर उतर आते,
तो आज राजधानी धुआँ-धुआँ होती।
@CJP_for_India@Wangchuk66@abhijeet_dipke
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और आंदोलनकारियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग और लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सरकार यदि युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय उन्हें डंडे के बल पर दबाने का प्रयास करेगी, तो यह लोकतंत्र की भावना के साथ अन्याय होगा।
Message from Sonam :
20th JULY
आज़ादी का दूसरा आन्दोलन
भय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारत
Freedom from injustice (Like paper leaks)
Freedom from Fear (my illegal detention)
India’s 2nd FREEDOM MOVEMENT
March to the Parliament
Please make it a big success
Sent through Gitanjali
from my illegal detention at Safdarjung
साथियों,
कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि एक दिन मैं अधिवक्ता कहलाऊँगा।
आंदोलनों की राह आसान नहीं थी। समाज और हकों की लड़ाई लड़ते-लड़ते मेरे ऊपर कई मुकदमे दर्ज हुए। उस समय सबसे ज़्यादा कमी क़ानूनी जानकारी की महसूस हुई। तभी मैंने ठान लिया कि अब क़ानून को सिर्फ़ समझना नहीं, बल्कि उसे पढ़कर सीखना है।
लेकिन राह बिल्कुल आसान नहीं थी। करीब 15 साल पहले पढ़ाई छोड़ चुका था। इतने लंबे अंतराल के बाद किताब उठाना मेरे लिए मुश्किल ही नहीं, लगभग नामुमकिन था। कई बार लगा कि शायद अब यह सफ़र पूरा नहीं हो पाएगा, लेकिन हर बार आप सभी क्रांतिकारी साथियों का विश्वास, प्यार और हौसला मुझे फिर से खड़ा कर देता था।
आपके विश्वास की ताक़त से मैंने एक-एक करके हर परीक्षा पास की। और आज ईश्वर की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद तथा आप सभी साथियों की दुआओं से ऑल इंडिया बार एग्ज़ाम (AIBE) का परिणाम भी आ गया है, और मैं इस परीक्षा में भी सफल हो गया हूँ।
यह सिर्फ़ मेरी सफलता नहीं है, बल्कि उन सभी साथियों की जीत है जिन्होंने हर कठिन समय में मेरा हाथ थामा, मेरा मनोबल बढ़ाया और मुझ पर विश्वास बनाए रखा।
मैं वादा करता हूँ कि यह वकालत सिर्फ़ मेरा पेशा नहीं होगी, बल्कि समाज के गरीब, वंचित, किसान, मजदूर और हर ज़रूरतमंद व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगी।
दिल की गहराइयों से आप सभी का धन्यवाद।
आपका प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है।
संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है…
यह तो एक नई शुरुआत है।
#chandraprashsaini
#cpsaini
प्रधानमंत्री जी,
श्री राम मंदिर में करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ अपनी कमाई अर्पित की - वहां हुई चंदा चोरी अब किसी से छुपी नहीं है।
ट्रस्ट के हर सदस्य को आपकी सरकार ने चुना था। इस चंदा चोरी पर आपकी चुप्पी अस्वीकार्य है।
तत्काल स्वतंत्र जांच कराइए, पूरा हिसाब सार्वजनिक कीजिए और दोषियों को कानून के कटघरे में लाइए।
आपकी सरकार की विश्वसनीयता अब आपकी कार्रवाई पर निर्भर है।
भ्रष्टाचार पर "जीरो टॉलरेंस" का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा की सरकार क्या इस मामले में कोई जवाब देगी ?
पहले भाजपा के एक विधायक पर करोड़ों रुपये के अवैध खनन और विधायक निधि जारी करने के बदले कमीशन लेने जैसे गंभीर प्रमाणित आरोप सामने आए, लेकिन भाजपा नेतृत्व मौन रहा,अब मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक और भाजपा विधायक पर गौशाला के नाम पर 20 बीघा चारागाह भूमि पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। जिस गौशाला के नाम पर जमीन ली गई, वहां एक भी गाय नहीं मिली।
मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से पूछना चाहता हूं कि -
क्या यही आपकी "जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन" की नीति है ?
क्या भाजपा नेताओं के लिए कानून और नैतिकता के अलग नियम हैं ?
क्या चारागाह भूमि पर कथित कब्जा करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष जांच होगी या उन्हें भी राजनीतिक संरक्षण मिलता रहेगा ?
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
को भी कहना चाहता हूं कि भ्रष्टाचार और सरकारी जमीन की लूट पर मौन रहना भी भ्रष्टाचार को संरक्षण देने जैसा है।
@PMOIndia@HMOIndia@RajCMO
डबल इंजन के राज में "डबल इंतज़ारशास्त्र" चल रहा है।
इंतज़ारशास्त्र के माध्यम से हमने राज्य सरकार को जगाने का प्रयास किया कि किस प्रकार योजनाओं और प्रोजेक्ट्स में देरी न सिर्फ सरकार बल्कि आमजन की जेब और उसको मिलने वाले लाभ पर भारी पड़ता है।
यह खबर दिखाती है कि इंतज़ारशास्त्र सिर्फ राजस्थान में ही नहीं बल्कि पूरे देश में चल रहा है। केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे 1981 प्रोजेक्ट्स में से अधिकतर इंतज़ारशास्त्र का शिकार हैं जिसके कारण उनकी लागत 5.65 लाख करोड़ रुपए बढ़ चुकी है।
प्रदेश में 81 प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, जिनमें से 53 प्रोजेक्ट्स लेट हैं और 10 का बजट बढ़ चुका है। राजस्थान रिफाइनरी जो 2022 में पूरी होनी थी, वह अब 2026 तक खींच दी गई है और उसकी लागत 84.23% बढ़कर ₹79,459 करोड़ पहुंच चुकी है।
यदि ये प्रोजेक्ट्स समय पर प्रारम्भ किए जाते या समय पर पूर्ण किए जाते तो 5.65 लाख करोड़ रुपए देश और प्रदेश की जनता की भलाई के काम आते।
प्रधानमंत्री जी जिस डबल इंजन की बात करते हैं वो डबल इंजन जनता पर डबल मार लाता है महंगाई की, डबल भ्रष्टाचार और विकास कार्यों के डबल इंजतार की।