राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री कृष्ण गोपाल जी ने केशवकुंज में किया ध्वजारोहण
नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026। भारत के 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर शनिवार 15 अगस्त 2026 को दिल्ली के केशवकुंज में श्री केशव स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सह सरकार्यवाह श्री कृष्ण गोपाल जी ने ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। समारोह के प्रारंभ में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान जन गण मन का गायन किया गया। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के दल ने ध्वज को सलामी दी।
देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए माननीय सह सरकार्यवाह श्री कृष्ण गोपाल जी कहा कि भारत अपनी स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को अपना देश सदियों की पराधीनता के बाद स्वतंत्र हुआ। अपनी स्वतंत्रता के पीछे लगभग एक हजार वर्षों की स्वतंत्रता का संग्राम है। इसके लिए हजारों लाखों लोगों ने बलिदान दिया है।
उन्होंने कहा कि आज सबसे पहले उन महान पुरुषों एवं महिलाओं को स्मरण करें जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी अथवा जीवन भर कारागारों के पीछे रहे। सिंध के राजा दाहिर, दिल्ली के राजा अनंगपाल, पृथ्वीराज चौहान, राणा सांगा, शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, छत्रशाल महाराज, दक्षिण भारत की चिन्नमा एवं विजय नगर साम्राज्य के वे लोग जो स्वतंत्रता के लिए लड़ते हुए बलिदान हुए। देश के भिन्न-भिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता के लिए यह संघर्ष जारी रहा। अंग्रेजों के आने के बाद यह संघर्ष फिर प्रारंभ हुआ। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, बिपिन चंद्र पाल, डॉ केशव बलिराम हेडगेवार, भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाकुल्ला खान, चंद्र शेखर आजाद एवं लंबे समय तक संघर्ष करते रहने वाले देश के प्रत्येक प्रांत के बंधुगण, माताएं एवं बहने, हम उन सभी का स्मरण करते है जिनके बलिदानों के कारण यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
डॉ कृष्ण गोपाल जी ने कहा की स्वतंत्रता के बाद देश ने तेजी से प्रगति किया। हमारा देश अब महान देश के रूप में आगे बढ़ रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर मैं सभी देशवासियों को शुभकामना देता हूँ कि सारा देश एकजुट होकर आगे बढ़े और विश्व के सामने एक सुंदर आदर्श प्रस्तुत करें।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से शैक्षणिक अराजकता का समाधान करते हुए शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के विषयों पर मुलाक़ात की ।
मुख्यमंत्री जी ने सभी विषयों पर वार्ता करते हुए मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया ।
अब ना कोई छात्र ठगेगा, न शिक्षा व्यापार बनेगी ।
अभाविप के आंदोलन से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों के जांच के आदेश जारी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों की मान्यता व प्रवेश प्रक्रिया की गहन जांच के आदेश दिए हैं।
निर्देशानुसार प्रत्येक मण्डलायुक्त अपने-अपने मण्डल के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों में विशेष जांच टीम गठित करेंगे।
इन टीमों में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एक पुलिस विभाग का अधिकारी और एक शिक्षा विभाग का अधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल होगा।
सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों की मान्यता व प्रवेश प्रक्रिया की गहन जांच के दौरान प्रत्येक शैक्षणिक संस्था से शपथ पत्र लिया जाएगा।
इसमें यह स्पष्ट करना होगा कि संस्थान केवल उन्हीं कोर्सों का संचालन कर रहा है, जिन्हें नियामक निकाय, विश्वविद्यालय या बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। इसके साथ ही संचालित सभी कोर्स की सूची और उनके मान्यता-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्र का दाखिला बिना मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में नहीं होना चाहिए।
अगर जांच में किसी संस्थान में अवैध प्रवेश या बिना मान्यता के कोर्स संचालित पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे संस्थानों को छात्रों से लिया गया संपूर्ण शुल्क ब्याज सहित वापस करना होगा। छात्रों का भविष्य किसी भी हाल में दांव पर नहीं लगाया जाएगा।
सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों की मान्यता व प्रवेश प्रक्रिया की गहन जांच तत्काल शुरू की जाए। प्रत्येक जनपद स्तर पर जांच पूरी कर 15 दिनों के भीतर शासन को समेकित रिपोर्ट भेजना अनिवार्य होगा।
जांच की पूरी प्रक्रिया पर मंडलायुक्त प्रत्यक्ष निगरानी रखेंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#ABVP
आगरा में आयोजित अभाविप ब्रज प्रांत के एक दिवसीय प्रांत कार्यकारी परिषद बैठक में अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री एस. बालकृष्ण, पश्चिम उ.प्र क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री मनोज निखरा, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री श्री विपिन गुप्ता प्रांत अध्यक्ष डॉ सौरभ सेंगर, प्रांत मंत्री श्री अंकित पटेल व प्रांत संगठन मंत्री श्री अंशुल श्रीवास्तव की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
#ABVPBraj
आगरा में आयोजित अभाविप ब्रज प्रांत की एक दिवसीय प्रांत कार्यकारी परिषद बैठक में अभाविप के पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री @iManojNikhra ने ‘सदस्यता व आयाम कार्य गतिविधि विषय' पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
#ABVPBraj
अभाविप के आंदोलन की बड़ी जीत, प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला।
प्रदेशभर में अभाविप द्वारा चलाए गए जोरदार आंदोलन के बाद सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में मान्यता एवं प्रवेश प्रक्रिया की सघन जाँच के सख्त आदेश जारी किए हैं।
✅ सरकार ने अभाविप की सभी प्रमुख माँगों को स्वीकार किया है।
✅ शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों के हितों की दिशा में ऐतिहासिक कदम।
✅ जल्द ही विशेष जाँच समिति का गठन कर कार्यवाही शुरू होगी। यह जीत हर उस छात्र की है जो पारदर्शी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा चाहता है।
अभाविप – सिर्फ आवाज़ नहीं, समाधान की दिशा में ठोस कदम हैं।
#ABVPForStudents
अब ना कोई छात्र ठगेगा, न शिक्षा व्यापार बनेगी ।
एबीवीपी के आंदोलन से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों के जांच के आदेश जारी।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों की मान्यता व प्रवेश प्रक्रिया की गहन जांच के आदेश दिए हैं।
महाराज जी के निर्देशानुसार प्रत्येक मण्डलायुक्त अपने-अपने मण्डल के अंतर्गत आने वाले सभी जनपदों में विशेष जांच टीम गठित करेंगे।
इन टीमों में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, एक पुलिस विभाग का अधिकारी और एक शिक्षा विभाग का अधिकारी अनिवार्य रूप से शामिल होगा।
सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों की मान्यता व प्रवेश प्रक्रिया की गहन जांच के दौरान प्रत्येक शैक्षणिक संस्था से शपथ पत्र लिया जाएगा।
इसमें यह स्पष्ट करना होगा कि संस्थान केवल उन्हीं कोर्सों का संचालन कर रहा है, जिन्हें नियामक निकाय, विश्वविद्यालय या बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। इसके साथ ही संचालित सभी कोर्स की सूची और उनके मान्यता-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
महाराज जी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्र का दाखिला बिना मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में नहीं होना चाहिए।
अगर जांच में किसी संस्थान में अवैध प्रवेश या बिना मान्यता के कोर्स संचालित पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे संस्थानों को छात्रों से लिया गया संपूर्ण शुल्क ब्याज सहित वापस करना होगा। छात्रों का भविष्य किसी भी हाल में दांव पर नहीं लगाया जाएगा।
सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में संचालित पाठ्यक्रमों की मान्यता व प्रवेश प्रक्रिया की गहन जांच तत्काल शुरू की जाए। प्रत्येक जनपद स्तर पर जांच पूरी कर 15 दिनों के भीतर शासन को समेकित रिपोर्ट भेजना अनिवार्य होगा।
जांच की पूरी प्रक्रिया पर मंडलायुक्त प्रत्यक्ष निगरानी रखेंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#ABVP
छात्र हित के मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निरंतर कार्यरत है। अगर आप भी अपने परिसर में विद्यार्थियों की आवाज़ बनना चाहते हो, तो आज ही परिषद की सदस्यता ग्रहण करें!
#ABVPBraj#JoinABVP
"नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥"
भगवान शिव की उपासना को समर्पित पवित्र श्रावण मास की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
देवाधिदेव महादेव जी की कृपा और आशीष से आपके जीवन में खुशियों का सावन सदैव बना रहे।
#ABVPBraj
ABVP की संघठन आयु अब ७७ साल की हो गई फिर भी ABVP कल भी छात्रों की थी और आने वाले कल में भी वो छात्रों की ही संघटना रहेगी क्यों की ABVP का मानना है छात्र कल का नहीं आज का ही नागरिक होता है तो आज के समय के साथ कनेक्ट रहने वाला छात्र संघठन यानी ABVP @nidhitripathi92@DrVirendraSS
युवाओं को ज्ञान शील और एकता के मंत्र से संस्कारीत कल राष्ट्रवादी विचारधारा से अलौकिक करने वाले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 77वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
#ABVP#nationalstudentsday
राष्ट्र निर्माण और समाजसेवा के संकल्प से युवाओं को दिशा देने वाले राष्ट्रवादी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर समस्त छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ABVP न केवल एक आंदोलन है बल्कि राष्ट्रभाव से ओतप्रोत एक जागरूकता यात्रा है!#NationalStudentsDay
राष्ट्र निर्माण और समाजसेवा के संकल्प से युवाओं को दिशा देने वाले राष्ट्रवादी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर समस्त छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ABVP न केवल एक आंदोलन है बल्कि राष्ट्रभाव से ओतप्रोत एक जागरूकता यात्रा है!#NationalStudentsDay
विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर आप सभी राष्ट्रभक्तों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
अभाविप केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवा चेतना की वह अखंड ज्वाला है, जो हर कालखंड में राष्ट्र के लिए समर्पण एवं समाज के लिए सेवा का संकल्प लेता है।
#NationalStudentsDay #ABVP77
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत के बरेली महानगर के द्वारा आपातकाल की विभीषिका के 50वीं वर्षगांठ पर अभाविप बरेली महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल यात्रा निकली गई।
#ABVPBraj#DarkDayOfEmergency
अभाविप ब्रज प्रांत का चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग दिनांक 28 जून से 1 जुलाई तक मैनपुरी में आयोजित किया जाएगा।
इस अभ्यास वर्ग में ब्रज प्रांत के कोने कोने से आने वाली समस्त युवाशक्ति का इस वर्ग में हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है।
#ABVPBraj
जनपद मैनपुरी में आयोजित होने वाले अभाविप ब्रज प्रांत के प्रांत अभ्यास वर्ग हेतु संचालन समिति की बैठक व वर्ग स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अभाविप के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री श्री विपिन गुप्ता, प्रांत अध्यक्ष डॉ सौरभ सेंगर, प्रांत मंत्री श्री अंकित पटेल व प्रांत संगठन मंत्री श्री अंशुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
#ABVPBraj
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रही अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक से पूर्व आयोजित 'केंद्रीय कार्यसमिति बैठक' का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. @DrRajSharan, राष्ट्रीय महामंत्री @DrVirendraSS एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री @AshishSainram ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
#ABVPNECRaipur
मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन अर्पण करने वाले अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन।
महाराणा प्रताप जी के शौर्य, त्याग और बलिदान की गाथाएं आज भी देश में चारों ओर गूंजती हैं और समस्त देशवासियों को प्रेरणा देती हैं।
#ABVPBraj #MaharanaPratap