पिड़ित ❌ → पीड़ित ✅
विडियो ❌ → वीडियो ✅
अंजना जी, जिन मास्टरों को आप दो कौड़ी की समझती हो वो ऑनलाइन हिंदी भी पढ़ाते हैं। आप घर बैठे ऑनलाइन हिंदी की क्लास लेना चालू करिए। समय कम हो तो आप @NaveenSirRWA की मैराथन क्लास देख लीजिए। शायद हिंदी की कुछ बुनियादी गलतियां सुधर जाएं।
अब ये मोहतरमा शिक्षकों को समझाएंगी कि उन्हें क्या आता है क्या नहीं,
हमें कितने कौड़ी का ज्ञान है यह हमसे जुड़े हमारे लाखों छात्र, युवा और उनके माता-पिता बखूबी जानते हैं पर आपको लगता पत्रकारिता का कौड़ी भर ज्ञान नहीं है इसीलिए आप पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की बात नहीं करती आप बात करती हैं झालमुड़ी के इतिहास की, मेलोडी टॉफी के मिठास की,
आपको शर्म आनी चाहिए देश के शिक्षकों के बारे में कुछ भी बोलने से पहले।
#youtubeteachers #students #news #indianmedia #exams
जिसने वर्षों तक पत्रकारिता को TRP, प्रोपेगेंडा और सत्ता के पक्ष-विपक्ष की लड़ाई में बदल दिया हो, उसे शिक्षकों को 'धंधेबाज' कहने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए।
शिक्षा में गलत लोग भी हैं।
लेकिन पत्रकारिता में भी हैं।
राजनीति में भी हैं।
व्यापार में भी हैं।
तो क्या कुछ गलत लोगों के कारण पूरे शिक्षक समाज को "दो कौड़ी का" कह दिया जाएगा?
anjana शिक्षक का सम्मान कमाने में वर्षों लगते हैं।
भर्तियाँ अटक रही थीं,
लाखों युवाओं की उम्र निकल रही थी,
तब आपके स्टूडियो की आवाज़ कहाँ थी?
शिक्षकों ने पैसे लेकर शिक्षा दी है।
लेकिन पैसे लेकर किसी राजनीतिक दल का प्रवक्ता बन जाना,
व्यवस्था की हर गलती पर पर्दा डालना,
और जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाना...
यह सिर्फ पत्रकारिता का पतन नहीं,
बल्कि अपने पेशे के साथ गद्दारी है।
शिक्षक फीस लेकर ज्ञान देता है,
मेहनत करवाता है,
बच्चे का भविष्य बनाता है
शिक्षकों ने पैसे लेकर पढ़ाया है,
देश के लाखों युवाओं को रोजगार तक पहुँचाया है।
लेकिन गलत को सही और सही को गलत साबित करने की कीमत लेकर काम करना,
समाज और लोकतंत्र दोनों के साथ विश्वासघात किसने किया ?
https://t.co/UP0zL272pH कानपुर में B.Ed परीक्षा केंद्र के बाहर छात्र खड़े थे, परीक्षा देने आए थे... लेकिन सिस्टम ने उनका ऐसा स्वागत किया कि जिस कंक्रीट पर खड़े थे वही धंस गई और बच्चे सीधे नाले में जा गिरे।
सच कहूँ तो अब हैरानी नहीं होती।
इस देश का छात्र आज पढ़ाई से कम, सिस्टम की विफलताओं से ज्यादा लड़ रहा है।
सड़क बने तो गड्ढा निकल आता है,
पुल बने तो गिर जाता है,
स्टेशन बने तो छत टूट जाती है,
एग्जाम हो तो पेपर लीक हो जाता है,
और अगर छात्र सवाल पूछ दे तो वही कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है।
ब्रज 84 कोस परिक्रमा में अद्भुत दृश्य
एक बहू अपनी सास को सिर पर बैठाकर यात्रा
करा रही है
आज के दौर में ऐसा प्रेम और सेवा दुर्लभ है
यही हैं हमारे सनातनी संस्कार और परंपरा
राधे-राधे 🚩🙏
लखनऊ में 1 जून से गूंजेगी श्रीराम कथा
परम पूज्य जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज 9 दिनों तक प्रभु श्रीराम के आदर्शों, सनातन संस्कृति और राष्ट्र चेतना का अमृत संदेश देंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश लगातार धर्म, संस्कृति और अध्यात्म का केंद्र बन रहा है
श्रीराम मंदिर की भव्य अनुकृति पर आधारित यह आयोजन सनातन गौरव का एक और दिव्य अध्याय होगा
जहां राम कथा होती है, वहां संस्कार, सदाचार और राष्ट्रभक्ति स्वतः जागृत होती है
जय श्रीराम 🚩🙏
SSC ने ये सवाल पूछा या मज़ाक किया..?
Who is the tallest among the following actresses?
(A) Huma Qureshi
(B) Katrina Kaif
(C) Deepika Padukone
(D) Preity Zinta
जब लाखों युवाओं के भविष्य का सवाल हो,
तब ऐसे सवाल देखकर हैरानी होती है
#SSC_NORMALISATION_SCAM
कल #SSCCHSL के मार्क्स आउट हुए और नॉर्मलाइजेशन मे छात्रो के 20 से 30 नंबर तक कम कर दिए गए।
पहले इतना तो भरोसा था, यदि नंबर बढ़ेंगे नहीं, तो 1–2 से ज़्यादा कम भी नहीं होंगे। लेकिन कटऑफ को कम दिखाने के चक्कर मे ये कैसा नॉर्मलाइजेशन का खेल खेला जा रहा है?