जीवन रक्षक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, जगतपुरा के शुभारंभ अवसर पर शामिल हुआ।
रमन जी मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सोसाइटी को इस अनुकरणीय कार्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है। हमें जागरूक होकर इसे जड़ से समाप्त करने के लिए एक सशक्त लड़ाई लड़नी होगी, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियाँ इस अंधकार से बच सकें और उनका भविष्य सुरक्षित रह सके।
@AwakenINDIA_
79वें स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
राष्ट्रसेवा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन, यह राष्ट्र सदैव आपका ऋणी रहेगा।
जय हिंद, जय भारत 🇮🇳
#JaiHind#स्वतंत्रता_दिवस#IndependenceDay2025
"नशा सिर्फ एक आदत नहीं, यह विनाश की ओर जाता रास्ता है।"
जोधपुर की यह घटना रोंगटे खड़े कर देती है, दो युवकों ने शराब पी, हत्या की योजना बनाई, एक निर्दोष युवक को चाकुओं से गोदकर मार डाला और फिर घर जाकर चैन से सो गए।
ये कोई फिल्मी कहानी नहीं है, यह हमारे समाज की सच्चाई है।
सोचिए, एक गलत संगति, एक नशे की लत, और एक पल का जोश किसी की जान लेकर लौटता है, और कई परिवारों की जिंदगी बर्बाद कर देता है।
जिस समाज में नशा आम बात हो जाए, वहां अपराध असामान्य नहीं होते। नशा व्यक्ति को सोचने-समझने की क्षमता से वंचित कर देता है, संवेदना को कुंद करता है और विवेक को मार देता है।
जो व्यक्ति अपने होश में कभी किसी को थप्पड़ भी न मारे, वह नशे में हत्या जैसे जघन्य अपराध कर बैठता है, यही इसका सबसे खतरनाक रूप है।
आज का युवा यह समझ ही नहीं पा रहा कि एक नशे की आदत धीरे-धीरे उसके भविष्य को, उसके परिवार की इज्जत को और समाज की शांति को निगल रही है।
एक तरफ हम युवा भारत की बात करते हैं, स्टार्टअप्स, इनोवेशन और नेतृत्व की आशा करते हैं, दूसरी तरफ यही युवा नशे की गिरफ्त में अपराध का रास्ता चुन रहा है।
ज़रूरत है आज हर घर, हर मोहल्ले, हर स्कूल-कॉलेज में नशे के खिलाफ खुलकर बात करने की।
माता-पिता को भी अब संकोच छोड़कर अपने बच्चों के दोस्तों, आदतों और व्यवहार पर ध्यान देना होगा।
सरकार और समाज दोनों को मिलकर ऐसे जघन्य अपराधों की जड़ "नशा" को समाप्त करने के लिए एकजुट होना पड़ेगा।
याद रखें, नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, पूरे समाज को मारता है धीरे-धीरे, चुपचाप।
अब भी वक्त है, जागिए, नशे को ना कहिए।
अपने, परिवार और समाज के भविष्य को बचाइए।
@AwakenINDIA_
तंबाकू एक धीमा ज़हर है, जो धीरे-धीरे शरीर को खत्म कर देता है। यह कैंसर, दिल और सांस से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का कारण बनता है।
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अपने और अपनों के बेहतर भविष्य के लिए एक स्वस्थ और तंबाकू-मुक्त जीवन का संकल्प लें।
#WorldNoTobaccoDay
आधुनिक भारत के निर्माता, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी के शहादत दिवस पर सादर श्रद्धांजलि।
सूचना क्रांति, युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज और शिक्षा के क्षेत्र में आपके ऐतिहासिक कदम आज भी देश की प्रगति की नींव हैं।
उनकी दूरदर्शी सोच और साहसिक निर्णयों ने भारत को 21वीं सदी की दहलीज़ पर खड़ा किया, देश की प्रगति में उनका असाधारण योगदान सदैव याद किया जाएगा।
नशा तस्कर प्रदेश के शिक्षण संस्थानों एवं युवाओं को नशा बेचने के लिए निशाना बना रहे है, जो अत्यंत चिंताजनक हैं।
आवागमन को सुगम बनाने के लिए बनाई गई भारतमाला नशा नस्करों को नशे की बेरोकटोक आदान प्रदान में सुगमता प्रदान कर रहीं हैं।
पूरे देश में नशा नासूर की तरह लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले आमतौर पर कॉलेज में जाने पर बच्चों का नशे के प्रति रुझान दिखता था परन्तु अब स्कूली बच्चे भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं।
युवाओं द्वारा हर छोटे-बड़े सेलिब्रेशन में शराब, स्मैक जैसे नशों का सेवन किया जा रहा है, एनसीबी की रिपोर्ट के अनुसार 15 से 64 वर्ष की आयु के 5% लोग नशे की गिरफ्त में हैं, वहीं हर साल 2.63 लाख लोगों के मौत का कारण नशा हैं, जो पूरे समाज के लिए गंभीर चिन्ता का विषय है।
नशे के बढ़ते खेल के पीछे प्रशासन और सरकार का इस ओर गंभीर न होना और प्रशासन के लोगों की इस व्यापार में संलिप्तता भी शामिल हैं।
हम सभी को यह सोचना होगा कि क्या पैसा कमाना, स्वयं के लिए सुख-सुविधाएं जुटाते रहना या अन्य प्राथमिकताएं हमारे बच्चों के भविष्य से अधिक जरूरी हैं?
क्या सरकार और प्रशासन विद्यार्थियों की रगों में फैलने वालें नशें को रोकने के लिए संवेदनशील है?
@AwakenINDIA_
प्रदेश में नशा दिनों दिन अपने पैर पसारता जा रहा हैं, लेकिन चिंताजनक है कि इसे रोकने को लेकर सरकार किसी भी स्तर पर गंभीर नहीं हैं।
यह तस्वीर दिखा रही है कि नशा तस्करों और पुलिस का किस कदर तक गठजोड़ हो चुका हैं, जिसका खामियाजा सूचना देने वाले मुखबिर को भुगतना पड़ रहा हैं, नशा तस्कर पुलिस से गठजोड़ कर आमजन को डराने का कार्य कर रहे हैं, यदि डीएसपी स्तर के अधिकारी से मुखबिर की पहचान नशा तस्करों तक पहुंच रही है तो इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।
आम नागरिक पुलिस पर भरोसा कर सूचना देता हैं और वहीं से सूचना लीक होकर उन पर हमला हो जाए तो फिर आमजन पुलिस और सरकार पर क्यों भरोसा करेगा?
आमजन का भरोसा पुलिस, प्रशासन पर कायम रहे इसके लिए इस प्रकरण की पारदर्शिता से जांच कर सूचना लीक करने वालों एवं नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
@PoliceRajasthan@RajPoliceHelp@RajCMO@RajGovOfficial
डॉ. अरुण सिंह, सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन, शाल्बी हॉस्पिटल, जयपुर बता रहे हैं कि कैसे नशा आपकी हड्डियों को कमजोर बनाता है और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ाता है।
#Awaken के साथ जुड़ें, नशे से दूर रहें और हड्डियों को मजबूत बनाएं!
#SayNoToDrugs#HealthyBones#QuitAddiction#OrthopedicCare
सिगरेट सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि आपकी सेहत, परिवार और भविष्य के लिए एक धीमा ज़हर है।
अब समय है #Awaken के साथ जुड़ने का और धूम्रपान मुक्त जीवन की ओर बढ़ने का।
नशे को छोड़ें और स्वच्छ ज़िंदगी को अपनाएं।
#QuitSmoking#SayNoToTobacco#SmokeFreeLife
राजस्थान की नस-नस में फैलता नशा, नस्लें बर्बाद कर रहा है। नशे की लत से बिखरता हुआ युवा पीढ़ी का भविष्य अत्यंत चिंताजनक है।
कोटा, सीकर, जोधपुर व जयपुर जैसे शहरों में विद्यार्थियों को टारगेट करके नशे की गिरफ्त में तबाह किया जा रहा है। जिस प्रकार से कोचिंग संस्थानों के पास खुलेआम ड्रग्स का कारोबार चल रहा है, उससे स्पष्ट है कि प्रदेश की भाजपा सरकार से नशा माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है।
भाजपा सरकार की मिलीभगत के कारण बॉर्डर इलाकों से ड्रग तस्करी एवं तेजी से पनपता नशा कारोबार प्रदेश के लिए बड़ी चुनौती है।
अपने जीवन की रक्षा के लिए स्वयं ही सचेत और सावधान रहना पड़ेगा। डबल इंजन के भरोसे तो डबल ख़तरा है।
@AwakenINDIA_
आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे श्री अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में समर्पित कांग्रेसजनों ने वैशाली नगर में 300 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ "तिरंगा रैली" का आयोजन किया।
बेटियां सही मायनों में प्रतीक होती दृढ़ निश्चय का,
बेटियां ही सही मायनों में नाद होती हैं विजय का।
बालिकाओं की आहट होती है सच्ची उन्नति की,
बालिकाएं होती प्रतीक हैं साहस और समृद्धि की।।
#NationalGirlChildDay#राष्ट्रीय_बालिका_दिवस
नशा सिर्फ एक बुरी आदत नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए धीमा ज़हर है।
डॉ. सुंदीप जैन, जयपुर के प्रसिद्ध गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और एब्डॉमिनल कैंसर विशेषज्ञ, बता रहे हैं कि नशा कैसे आपकी सेहत को गहराई से प्रभावित करता है। आइए, #Awaken अभियान के साथ जुड़ें और नशा मुक्त जीवन का संकल्प लें।
#Awaken #SayNoToDrugs #YouthAgainstAddiction