खाकी पहनने वाला कांस्टेबल सिर्फ एक कर्मचारी नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की सबसे मजबूत नींव है।
त्योहार हो या आपदा, रात हो या कड़ाके की ठंड — जब पूरा समाज अपने परिवार के साथ होता है, तब कांस्टेबल अपने परिवार से दूर, दूसरों की सुरक्षा में खड़ा होता है।
लेकिन सबसे बड़ा अन्याय वेतन और पदोन्नति में हो रहा है।
ग्राम सेवक, पटवारी और कृषि पर्यवेक्षक जैसे पद, जिनकी भर्ती 2400 ग्रेड पे पर होती है, उन्हें 9 वर्ष की सेवा के बाद प्रथम ACP में 3600 ग्रेड पे दिया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर, कांस्टेबल जो 24 घंटे कानून-व्यवस्था संभालता है, अपराधियों से सीधे भिड़ता है, उसे इस समान अधिकार से वंचित रखा गया है।
क्या खाकी पहनना उसकी गलती है?
क्या कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी सजा है?
और हाल ही में मेस भत्ते में मात्र ₹2.5 की डाइट वृद्धि करके मानो जले पर नमक छिड़कने का काम किया गया है।
जिस जवान की ड्यूटी 12–16 घंटे तक चलती है, उसके भोजन और सम्मान के साथ यह मज़ाक आखिर कब तक चलेगा?
का कांस्टेबल विशेषाधिकार नहीं, सिर्फ समानता और न्याय मांग रहा है।
क्योंकि मजबूत कानून-व्यवस्था वही होती है, जहां सबसे निचले स्तर का जवान भी मजबूत और सम्मानित हो।
अब समय आ गया है कि इस अन्याय को समाप्त किया जाए और कांस्टेबल को उसका हक दिया जाए।
@BhajanlalBjp (माननीय मुख्यमंत्री, )
@RajGovOfficial@DIPRRajasthan@PoliceRajasthan@BJP4Rajasthan
#JusticeForConstables #RajasthanPolice #Khaki #PoliceReforms #EqualRights
#पुलिस_होली अब इतनी मशहूर हो चूकी है की यह राज्य के तीज ,गैर या गणगौर जेसे संस्कृतिक त्यौहार लगती है @policerajasthan की होली देखने का इंतजार अब सोशियल मिडीया पर सभी को देखने का रहता है, राजस्थान में पुलिस होली को अब एतिहासिक पर्व घोषित करना चाहिए
"हार्दिक शुभकामनायें"
@RajCMO
राजस्थान रोडवेज राजस्थान पुलिस कार्मिकों को सेमी डीलक्स में सफर करने की सुविधा उपलब्ध करवा रही है और राजस्थान रोडवेज के कंडक्टर राजस्थान पुलिस के कार्मिकों को एक्सप्रेस बसों में भी नहीं बिठाते हैं, फाटक तक नहीं खोलते हैं और पीछे से भाग कर बैठ भी जाते हैं तो उनको धमकाते हुए बोलते हैं कि रोडवेज आपके लिए ही चला रखी है क्या? तो क्या ऐसी सुविधा कोई पुलिस कार्मिक लेना चाहेगा और ऐसे रोडवेज कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी !
दो दिन हो गए शिकायत किए हुए लेकिन अभी तक की गई कार्रवाई से अवगत नहीं करवाया गया ऐसा क्यों?
राजस्थान रोडवेज के श्रीमान सीएमडी साहब को भी शिकायत की गई है, वैशाली नगर डिपो के ट्रैफिक मैनेजर साहब से भी शिकायत की गई है राजस्थान रोडवेज कंट्रोल रूम को भी शिकायत की गई है लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है
@8PMnoCM@RajCMO@DIPRRajasthan @CMHelpdesk @RajGovOfficial
खेजड़ी राजस्थान का राज्य वृक्ष ही नहीं , रेगिस्तान की जीवन-रेखा है - जो हर मौसम सहती है, छाया देती है, फल देती है, लेकिन बदले में अक्सर काटी जाती है।
राजस्थान हमेशा ही सत्य और सही के लिये संघर्षरत रहा है - हम कैसे भूल सकते है 11 सितंबर 1730 को जब राजस्थान के गांव खेजड़ली में बिश्नोई समाज की अमृता देवी संग 49 गांवों के 363 लोगों ने अपने प्राणों को खेजड़ी बचाने के लिए आहूत कर दिया। 2013 में, पर्यावरण और वन विभाग ने 11 सितंबर को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस घोषित किया था।
धरोहर बचना हम सभी की ज़िम्मेदारी है, माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की सार्थक पहल इस दिशा में सराहनीय है।
कैसे भूलें अपनी जड़ों को - जड़ो से जुड़ेंगे तभी तो चेतन हो सकेंगे।
खेजड़ी, रुत आयां पांघरसी
छांग्यो लूंग टाटड़्यां तांई
नागी बूची कर दी,
लाज लूंट ली आं निमल्यां री
लूंठां जोरांमरदी,
भर्यै सियाळै डांफर पाळै
साव उघाड़ी ठरसी।
खेजड़ी, रुत आयां पांघरसी।
बै तपता बैसाख जेठ रा
महीनां मिनख भुलाया,
सावणियै रा सपनां देख्या
ईं री ठंडी छांयां,
पण कुदरत दातार, बापड़ी
फेर फूलसी फळसी।
खेजड़ी रुत आयां पांघरसी।
कूर कुंआड़ी रै के लागै
देखै काची पाकी ?
खुद रै कुळ नै विणसै लारै
लाग्यो डांडो डाकी,
घर रै भेदू बिनां काम अै
दूजो कुण कर सकसी ?
खेजड़ी, रुत आयां पांघरसी।
@RajCMO@BhajanlalBjp@RajGovOfficial@ForestRajasthan@Sanjay4India1@PMOIndia
#khejadi #Rajasthan
महान क्रांतिकारी श्री विजय पथिक जी की कर्मभूमि #बिजोलिया में समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शिरक़त की।
बीते 5 वर्षों से हर वर्ष आहूत हो रहे इस पुनीत कार्य के लिए संपूर्ण कार्यसमिति का हृदय से आभार।
कल दोपहर को देवनारायण बालिका छात्रावास ( कॉलेज स्तर) , विनोभा नगर #कोटा का औचिक निरिक्षण किया। बच्चियों में पढ़ाई और कुछ कर दिखाने की ललक देखकर मन प्रफुल्लित हो गया। एक अच्छी लाइब्ररी भी है जिसका सार्थक उपयोग हो रहा हूं।
निरीक्षण में कुछ बड़ी खामियां सामने आयीं :-
1) भोजन मेनू अनुसार नहीं दिया जा रहा - बीते 17 दिनों में फल नहीं दिए गए, नियम अनुसार दूध दिया जाना है - आश्चर्यजनक है कि 75 महिलाओं के लिए रोज़ मात्र 4 लीटर दूध आता है , दही छाछ भी नहीं दिया जा रहा है।
3) दाल मैंने खाई तो उसमें केवल मसाला युक्त पानी पाया, दाल के 2-4 कण ही मिले - जब खाने बनाने वाली महिला से बात की तो उन्होंने बताया कि वह वही बनाती हैं जो वार्डन साहिबा सामान देती हैं।
4) बालिकाओं के कमरों में सामान रखने के लिए सांचे हैं - उनमें न किवाड़ है न कोई ताला लगाने की जुगाड़ , आये दिन समान और पैसे की हेरा फेरी होती है।
5) हर कमरे में 6-10 बालिकाएं रहती है - ऐसी स्थिति में 3 कमरे यूं ही ब्लॉक कर रखे हैं - एक स्टोर बना रखा है, दूसरा वार्डन का रेजिडेंशियल स्टोर और तीसरा वार्डन की आफिस - बच्चियों को रहने के बेड पूरे नहीं पड़ रहे और यहां स्टोर और खाली बंद कमरों के रसूक देखने जो मिल रहे हैं।
6) इंटरनेट के लिए wi fi लगा है लेकिन कोई स्पीड नहीं आती मैन खुद https://t.co/HnEDYGEyD4 पर चेक किया 1.5 मिनिट तक जीरो ping मिले - न जाने कौन इन सबको देख रहा है।
7) जो बालिकाएं होस्टल से बाहर छुट्टी पर होती हैं उनकी भी अटेंडेंस लगायी जाती है - कहीं कारण वित्तीय तो नहीं ? इसकी जांच होनी चाहिए।
मैंने समाज कल्याण विभाग के स्थानीय अधिकारी एवं जयपुर स्थिति देवनारायण योजना के अधिकारियों को इन स्थितियों से अवगत करवाया - उम्मीद है कि सार्थक कार्यवाही होगी।
अफ़सोस इस बात का है कि जिन व्यक्तियों के पास देवनारायण योजना की ज़िम्मेदारियाँ हैं वो अपनी ज़िम्मेदारी निभा क्यों नहीं रहे हैं ? - हर निरीक्षण में मुझे कमियां ही मिल रही हैं - यह अत्यंत गंभीर विषय है।
@AvinashGehlot_@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial@Dcdmkota@sjedrajasthan
राजस्थान पुलिस भर्ती में MBC कैटेगिरी में Non-MBC अभ्यर्थियों को सेलेक्ट करना केवल एक त्रुटि ही नहीं अपितु MBC के अभ्यर्थियों के हकों के संग कुठाराघात है।
संलग्न दस्तावेज में 'श्री मुकेश कुमावत' को MBC - Non Creamy में सेलेक्ट किया गया है - इनके दस्तावेजों की जांच होनी चाहिए।
प्रशाशन एवं सरकार से निवेदन है कि संपूर्ण मेरिट लिस्ट की पुनः जांच की जाए, MBC कैटेगकरी में हुई त्रुटि को सुधार कर नवीन मेरिट लिस्ट प्रकाशित करके MBC के अभ्यर्थियों को उनका हक एवं अधिकार देना सुनिश्चित किया जाये
@BhajanlalBjp@RajGovOfficial@RajCMO@PoliceRajasthan@jawaharbedam
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बीकानेर सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूँ।
@arjunrammeghwal
आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मुख्यालय अम्बेडकर भवन (जयपुर) में विभाग की देवनारायण योजनान्तर्गत एमबीसी वर्ग के उत्थान हेतु संचालित योजनाओं समीक्षा बैठक हुई जिसमे कैबिनेट मंत्री आदरणीय अविनाश गहलोत जी
Bhajanlal Sharma Avinash gehlot CMO Rajasthan Jogaram Patel Vijay Bainsla
SHO हमीर सिंह पर कार्रवाई भले ही की गई हो, हकीकत यह भी है कि कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों का मनोबल गिराना ठीक नहीं।
किसी वकील ने अनुचित व्यवहार किया है तो उसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
एक पक्षीय निर्णय नहीं, सच्चाई आधारित न्याय ही सभी के हित में है।
@BhajanlalBjp@Rajeev_ips
हमारा हमीर हमारा जमीर सही है
पुलिस को इतना कमजोर कर दिया कि स्वतंत्र कार्य भी नहीं कर सकती
वर्दी पुलिस की पहचान है लेकिन क्या 24 घंटे ही पुलिस वर्दी में रहे
#हमारा_हमीर_हमारा_जमीर@CP_Jodhpur@BhajanlalBjp