आज से 71 वर्ष पहले हमारा देश एक नई उम्मीद लेकर आज़ाद हुआ था। आज हम सब की ज़िम्मेदारी है कि उस उम्मीद को आगे बढ़ाएँ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्व के सबसे बड़े और ऊर्जस्वी लोकतंत्र की जनता को मेरा एक संदेश।🇮🇳
#IndependenceDayIndia#स्वतंत्रतादिवस
https://t.co/Ff4th9SxCv
आज आवश्यकता किसान कल्याण रैली करके झूठे वादे करने की नहीं है बल्कि ये बताने की है कि जो MSP घोषित की गई है वो सरकार कब, कैसे और किसके माध्यम से देगी और हमारे द्वारा प्रस्तावित आम, अनाज, सब्ज़ी व ग्रेटर नोएडा की मंडी क्यों नहीं बनायी. किसान अभी भी ऋण माफ़ी का इंतज़ार कर रहे हैं.
प्रदेश में दुनिया का जो सबसे बड़ा मोबाइल फ़ोन उत्पादक प्लांट शुरू हो रहा है उसकी शुरुआत हमारी तरक़्क़ी की सोच ने 2016 में ही सैमसंग कम्पनी को हर अनुमति प्रदान करके की थी. ये ‘कैंचीवाली सरकार’ या तो कैंची से सामाजिक सौहार्द के धागे काट रही है या बस हमारे कामों के उद्घाटन के फ़ीते. https://t.co/UErs2sW38E
आज दुनिया में जिस BI (बेसिक इनकम) को ग़रीबों-बेसहारों का हक़ माना जा रहा है और सामाजिक-सुरक्षा का मानदंड भी, उसी भावना से ही हमने ‘समाजवादी पेंशन योजना’ शुरू की थी. लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे बंद करके साबित कर दिया है कि वो केवल अमीरों का लाभ चाहती है, गरीबों का कल्याण नहीं.