मध्यप्रदेश में भर्ती विज्ञापनों का गणित अब अभ्यर्थियों की समझ से बाहर होता जा रहा है। पहले कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती में EWS को उसके आरक्षण प्रतिशत से अधिक पद दिए जाने पर सवाल उठे थे, और अब पंचायत समन्वय अधिकारी (311 पद) की भर्ती ने फिर वही बहस खड़ी कर दी है।
राज्य में अनुसूचित जनजाति (ST) का आरक्षण 20%, अनुसूचित जाति (SC) का 16% और EWS का 10% है। इसके बावजूद इस भर्ती में EWS को 45 पद, जबकि ST को केवल 18 पद दिए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि SC वर्ग के लिए एक भी सीधी भर्ती पद (शून्य) नहीं रखा गया।
यदि आरक्षण व्यवस्था संविधान और रोस्टर के अनुसार लागू होती है, तो फिर यह असमानता क्यों दिखाई दे रही है? क्या अलग-अलग भर्ती में अलग-अलग नियम लागू किए जा रहे हैं? यदि नहीं, तो सरकार और कर्मचारी चयन मंडल को स्पष्ट करना चाहिए कि पदों का निर्धारण किस आधार पर किया गया।
प्रदेश के लाखों अभ्यर्थी अब केवल विज्ञापन नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता भी चाहते हैं। हर भर्ती के साथ रोस्टर, आरक्षण की गणना और श्रेणीवार पद निर्धारण का आधार सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि किसी वर्ग के साथ अन्याय की आशंका न रहे।
सरकार यदि सामाजिक न्याय की बात करती है, तो उसे भर्ती प्रक्रिया में भी वही न्याय दिखाई देना चाहिए। अन्यथा युवाओं के मन में यह सवाल लगातार उठता रहेगा कि भर्तियाँ नियमों से चल रही हैं या मनमर्जी से?
आज रविन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित Green Hub Program में TLP के पुराने साथियों से वर्षों बाद मिलना हुआ।
आज की यह मुलाकात केवल एक पुनर्मिलन नहीं थी, बल्कि उन सुनहरे पलों को फिर से जीने का अवसर भी बनी।
#shivanshukol
आदिवासी समाज की प्रखर एवं मुखर आवाज़, शोषितों-वंचितों के हक और न्याय की लड़ाई लड़ने वाले, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय (जबलपुर) के वरिष्ठ एवं सम्मानित अधिवक्ता आदरणीय श्री जी. एस. उद्दे जी को जन्मदिवस की अनंत बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएँ! 💐
जय सेवा, जय जोहार! 🏹✊
मध्यप्रदेश राज्य जनजाति आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री रामलाल रौतेल जी से भोपाल सर्किट हाउस में सौजन्य मुलाकात हुई।
इस दौरान मऊगंज के आदिवासियों का घर गिराए जाने की कार्यवाही को स्थगित करने के लिए आश्वासन दिया।
@ashishkol_bjp
ज़िन्दगी में जल्दी क्या है,
लेट ट्रेन भी मंजिल तक पहुंचाती है।
- एडवोकेट शिवांशु कोल
उच्च न्यायालय जबलपुर
राष्ट्रीय अध्यक्ष, आदिवासी युवा मंच (बिरसा मुंडा)
आदिवासी युवा मंच बिरसा मुंडा के तत्वाधान में आयोजित कोल महासम्मेलन में मध्यप्रदेश राज्य जनजाति आयोग के अध्यक्ष मा. रामलाल रौतेल जी (कैबिनेट मंत्री दर्जा) का भव्य आगमन हुआ।
कोलगढ़ी त्योंथर चलो!
09 जून 2026 को होने वाले ऐतिहासिक कोल महासम्मेलन की तैयारी जोरों शोरों पर
गांव गांव पहुंच कर आमंत्रित किया जा रहा है।
#kolsammelan#teonthar#rewa
कोल समाज के गौरव, आदरणीय राजा साहब श्री रमेश रावत जी (तहसीलदार साहब) के श्रद्धांजलि समारोह में उनके गृह ग्राम खिरखोरी, जिला सीधी में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शिवांशु कोल जी शामिल होकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
#shivanshukol
आज मैहर स्थित 'पूजा होटल' में आदिवासी युवा मंच (बिरसा मुंडा) के प्रदेश महासचिव भाई श्री मुनेंद्र कोल जी से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान समाज के विभिन्न समसामयिक विषयों, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक प्रगति को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
जय जोहार, जय आदिवासी! 🏹