#विश्व_पर्यावरण_दिवस पर जन-जागरूकता अभियान के तहत जनपद में '#एक_पेड़_माँ_के_नाम' वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। अभियान के अंतर्गत सभी विकास खण्डों,अमृत सरोवरों और गौशालाओं में वृहद वृक्षारोपण किया गया। सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण की अपील की गई।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा 05 से 21 जून 2026 तक संचालित होने वाले सेवा,संस्कार,सुशासन एवं सम्मान के 12 वर्ष जनजागरूकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा कर जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा कार्यक्रम को प्रभावी व सफल बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना अंतर्गत वि.ख.पूराबाजार एवं मयाबाजार में निर्धारित रोस्टर के अनुसार आयोजित कैम्प में कुल 25 आवेदनों का पंजीकरण किया गया। योजना का लाभ लेने के इच्छुक युवा निर्धारित रोस्टर के अनुसार अपने विकास खण्ड में आयोजित कैम्प में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं।
ग्राम पंचायत असकरनपुर,वि.खं. बीकापुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में मा० विधायक एवं जिलाधिकारी जी ने ग्रामीणों से संवाद कर समस्याएं सुनीं एवं गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। पौधारोपण के साथ अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम भी आयोजित हुए।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा आज विकास खण्ड मसौधा का निरीक्षण कर कार्यालय परिसर एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं जनसुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए परिसर में स्वच्छता बनाए रखने व अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उ.प्र.मा.शि.परि.परीक्षा-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपद अयोध्या के 10वीं एवं 12वीं के शीर्ष 10-10 मेधावी विद्यार्थियों को आज कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक जी द्वारा ₹21,000 का प्रतीकात्मक चेक,मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, अयोध्या में निर्मित मल्टीपरपज हॉल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था यू0पी0सी0एल0डी0एफ0 को एक सप्ताह के भीतर फर्श की कमियों को दूर करने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सभी विकास खण्डों की 154 रिक्त ग्राम पंचायतों में "One GP One BC" योजना के अंतर्गत आयोजित लिखित परीक्षा का सफलतापूर्वक एवं सकुशल आयोजन संपन्न कराया गया। परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
मा० अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग महोदया द्वारा आज सर्किट हाउस में मंडलीय व जनपदीय अधिकारियों संग पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति, विवाह अनुदान, ‘O’ लेवल/CCC कंप्यूटर प्रशिक्षण एवं छात्रावास सुविधाओं पर चर्चा हुई।
मियावाकी वृक्षारोपण 2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु समस्त ए0डी0ओ0 पंचायत एवं ए0पी0ओ0 की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं लक्ष्यो को प्रभावी रूप से पूर्ण करने पर बल दिया गया।#Miyawaki#वृक्षारोपण2026
डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में “प्रतिभा प्रसून सम्मान समारोह 2026” शिक्षा, प्रतिभा और संस्कार के समन्वय का प्रेरक उदाहरण बनकर उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
डा0 राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #Ayodhya
जनपद अयोध्या में समस्त विकास खंडो में व्यापक अभियान चलाकर निराश्रित गोवंशों को निकटतम गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया गया। अभियान के अंतर्गत 186 निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित संरक्षण प्रदान किया गया। #Ayodhya#गोसंरक्षण
मंडलायुक्त महोदय द्वारा अयोध्या विज़न-2047 के विकास कार्यों की आयुक्त सभागार में समीक्षा की गई। समीक्षा में महोदय द्वारा सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
समस्त विकास खण्डों में विद्युत सखियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्य प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ नवीन एप की जानकारी प्रदान करते हुए प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाया जा सके। #विद्युतसखी
मा0 प्रभारी मंत्री (कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि अनुसंधान) जी द्वारा आज एन0डी0यूनिवर्सिटी, कुमारगंज में आयोजित मंडल स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2026 में कृषको को संबोधित करते हुए खरीफ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने व नवीन कृषि तकनीकों के प्रयोग करने इत्यादि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान, डाभासेमर में ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत चल रहे 03 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा महिलाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में अवगत कराया गया एवं योजना अन्तर्गत आवेदन हेतु प्रेरित किया गया।
तहसील रूदौली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसुनवाई कर नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं। प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। #सम्पूर्ण_समाधान_दिवस
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत जनपद की समस्त शाखाओं में समूहों के CCL हेतु मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 50 SHG को ₹1.50 लाख प्रति समूह की स्वीकृति प्रदान की गई। यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। #NRLM
जिला विकास अधिकारी/पी0डी0डी0आर0डी0ए0 के नेतृत्व में विकास खण्ड रूदौली की ग्राम पंचायत पारापहाड़पुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कराते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।