State Secretary @INCRajasthan | State Coordinator @INCIndia Research Dept. | Writer | Author of two books - @KargilTheBook & @BalochChronicle || शौर्यं तेजो ||
हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा।
श्री श्याम बाबा के पावन पाटोत्सव पर सभी श्याम भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
बाबा श्याम से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे और हर परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।
जय श्री श्याम!
#जयश्रीश्याम#पाटोत्सव
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में नई जिम्मेदारियाँ संभालने वाले सभी को हार्दिक बधाई।
श्री विश्वविजय सिंह जी, डॉ. पलक वर्मा जी, श्री मनोज बागड़ी जी एवं श्री पोरलाल खरते जी को AICC सचिव और राजस्थान सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने पर विशेष शुभकामनाएँ।
राजस्थान से श्री दानिश अबरार जी, श्री डूंगरराम गेदर जी, श्रीमती रिहाना रियाज़ जी, श्री धीरज गुर्जर जी, श्री हेम सिंह शेखावत जी एवं श्री जगदीश जांगिड़ जी को भी नई जिम्मेदारियाँ मिलने पर हार्दिक बधाई।
विश्वास है कि आप सभी अपने अनुभव और समर्पण से कांग्रेस संगठन को मजबूती देंगे, कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देंगे और कांग्रेस की विचारधारा व जनहित के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। श्री विश्वविजय सिंह जी, डॉ. पलक वर्मा जी , श्री मनोज बागड़ी जी एवं श्री पोरलाल खरते जी को AICC सचिव राजस्थान सह प्रभारी नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई।
यह सोशल मीडिया अकाउंट वेरिफाइड नहीं होने के कारण मुझे हमेशा इस से मिलने वाली जानकारी पर संशय रहता था। आज एक पोस्ट में जिस तरह से “बाड़ेबंदी” को सहजता से स्वीकार कर उसके संवैधानिक प्रावधानों में “लंबे समय” तक शामिल नहीं किए जाने व इसकी जिम्मेदारी पर चिंता जाहिर की गई है। यह राज्य निर्वाचन आयुक्त का तो नहीं हो सकता।
गौमाता के नाम पर बड़े-बड़े दावे, लेकिन धरातल पर गौशालाएं आर्थिक संकट से जूझ रही हैं!
राजस्थान के बाड़मेर जिले में चारे की बढ़ती कीमतों और सरकारी अनुदान में देरी ने गौशाला संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हजारों गोवंश के पालन-पोषण पर संकट खड़ा हो रहा है।
कई गौशालाओं का महीनों से सरकारी अनुदान अटका हुआ है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इन बेजुबान पशुओं की देखभाल का जिम्मा कौन उठाएगा?
प्रदेश सरकार से मेरा सीधा सवाल हैं—आखिर गौशालाओं का बकाया अनुदान कब जारी होगा? बढ़ती चारा कीमतों से राहत देने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?
गौसेवा केवल भाषणों और नारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। सरकार गौशालाओं का बकाया अनुदान तत्काल जारी करे और गोवंश के संरक्षण के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करे।
#Barmer
@RajGovOfficial@BhajanlalBjp
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और सशक्त नेतृत्व की प्रतीक, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
राष्ट्र की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के प्रति उनका समर्पण तथा देश के विकास में उनका योगदान भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।
उनका दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रसेवा का संकल्प और साहसिक निर्णय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन।
#IndiraGandhi #IndiraGandhiJayanti
इस वित्तीय वर्ष में रोडवेज का 77 करोड़ के फायदे का लेखा-जोखा आ गया है बिजली वालो का भी आता ही होगा।
यहाँ सिर्फ़ केंद्र सरकार की तर्ज पर जैसे तैसे आँकड़े (जैसे केंद्र के GDP आँकड़े ) सकारात्मक प्रस्तुत करने का प्रयोग किया जा रहा है।
जनता, वेलफेयर स्टेट, मुसोलिनी, समाजवाद, उदारवाद व राजकोष का इस नफे-नुकसान से कोई लेना देना नहीं है।
@crosschat_wala@Zinda_Avdhesh
मान्यवर वरीष्ठ पत्रकार रहे हैं लेकिन इतनी मूर्खतापूर्ण बात कहने के सलीके से ना जाने क्या साबित करना चाहते हैं।
वेलफेयर स्टेट कहाँ से आया और किसने ऐसा कहा इससे ज़्यादा जरूरी है कि हमारे संविधान निर्माताओं ने लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा को आदर्श स्थिति में अपनाया है। नेहरू,अंबेडकर, गांधी सब लोककल्याणकारी राज्य के पैरोकार थे। और मान लिया कि मुसोलिनी ने भी वेलफेयर स्टेट की थ्योरी दे दी तो दिक्कत क्या है ? क्या इसलिए इसे ख़ारिज कर दें कि ये मुसोलिनी बोलता था। दुनियाँ के सब देशों के नीति निर्माता लोककल्याणकारी राज्य की बात करते आए हैं। लेकिन सर को मुसोलिनी की आड़ में इस थ्योरी को ही ख़ारिज करना है।
सर की मानें तो वेलफेयर स्टेट थ्योरी को मुसोलिनी समाजवादियों के ख़िलाफ़ काम में लेता था। लेकिन सर यह भी जानें की असल में ये थ्योरी मजबूत ही समाजवादी और मजदूर आंदोलनों से हुई है।
और अगर ये मुनाफ़ा सराहनीय है ये जान लो कि अजमेर और जयपुर डिस्कॉम क्यों बना ? विधुत विभाग कंपनियां क्यों चला रही हैं ? स्टेट तो इन कंपनियों के बनने के साथ ही फेल हो गया। और अब ये कंपनियां मुनाफे में हैं तो कंपनियों का अजीवमेंट हुआ ना सरकार ने कौनसा तीर मार लिया ? अब जयपुर डिस्कॉम को भले सरकार स्वामित्व वाली कंपनी कह दो लेकिन काम तो वह एक कंपनी की तरह कर रही है ना ? जहाँ सिर्फ़ ठेका प्रणाली का बोलबाला है।
पूर्वी लद्दाख, चुशूल और ऊपर कैलाश रेंज पर एक दर्रा — रेजांगला।
ऊंचाई 16,000 फीट से भी ऊपर। यहां हवा इतनी पतली कि हर सांस एक जंग है और ठंड जो हड्डियां तक जमा दे।
यहीं मोर्चा संभाले थी 13 कुमाऊं की चार्ली कंपनी। कमान जोधपुर के मेजर शैतान सिंह के हाथ में। अकेली चौकी, बाकी मोर्चों से दूर।
18 नवंबर 1962।
चीन की सेना ने एक के बाद एक कई हमले किए, पर चार्ली कंपनी अपनी जगह से नहीं हिली। हर हमला पूरी ताकत से रोका।
और मेजर शैतान सिंह जान की परवाह किए बिना एक पोस्ट से दूसरी पोस्ट तक गए। हर जवान का हौसला बढ़ाते रहे। गंभीर रूप से घायल हुए, फिर भी आखिर तक डटे रहे।
ये थी आखिरी आदमी, आखिरी गोली तक की लड़ाई।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 120 जवानों में से 114 ने सर्वोच्च बलिदान दिया। मेजर शैतान सिंह भी उन्हीं में थे।
उनके डटे रहने ने चुशूल की हिफाजत में बड़ी भूमिका निभाई।
पर ये सब देश को पता कैसे चला?
फरवरी 1963।
टीमें रेजांगला पहुंचीं तो जवान अपने मोर्चों में ही मिले। कई जवानों की उंगलियां तब भी अपने हथियार पर थीं।
उनका अंतिम संस्कार वहीं पूरे सैनिक सम्मान के साथ हुआ।
आज वो जगह अहीर धाम कहलाती है।
मेजर शैतान सिंह को मरणोपरांत परमवीर चक्र और इसी एक कंपनी को 8 वीर चक्र और 4 सेना मेडल मिले।
इस कंपनी के ज्यादातर वीर हरियाणा के अहीर थे। रेवाड़ी में आज भी उनकी याद में स्मारक खड़ा है।
चुशूल में 1963 में ही स्मारक बना ।
वहां आज भी हर दिन उन्हें सलामी दी जाती है और हर साल 18 नवंबर को सेना मनाती है रेजांगला दिवस।
दिल्ली में परम योद्धा स्थल पर मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा आज भी सीना ताने खड़ी है।
इस 18 नवंबर, रेजांगला के पूरे 64 साल।
रेजांगला के वीरों को शत-शत नमन।
जय हिंद!
परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर शैतान सिंह भाटी जी के बलिदान दिवस पर शत-शत नमन।
1962 के युद्ध में चुशुल के रेज़ांग ला की बर्फीली चोटियों पर मेजर शैतान सिंह भाटी जी और उनके वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। विषम परिस्थितियों में भी अपने साथियों का नेतृत्व करते हुए उन्होंने जिस साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया, वह भारतीय सैन्य इतिहास की अमर गाथा है।
आज उनके बलिदान दिवस पर हमें अपने आप से एक सवाल पूछना चाहिए। हम अपने बच्चों को अपने देश का सैन्य इतिहास कितना बताते हैं? क्या वे जानते हैं कि रेज़ांग ला में क्या हुआ था, वहाँ किन जवानों ने मोर्चा संभाला था और उन्होंने किन परिस्थितियों में अपनी अंतिम साँस तक अपना कर्तव्य निभाया? यदि इन वीरों की गाथाएँ हमारी कक्षाओं, परिवारों और सार्वजनिक जीवन में जगह नहीं पातीं, तो आने वाली पीढ़ियाँ उनके बलिदान का महत्व कैसे समझेंगी?
तकनीक कितनी भी आगे बढ़ जाए और कृत्रिम बुद्धिमत्ता कितनी भी सक्षम हो जाए, अपने साथियों के बीच डटे रहने, संकट में उनका नेतृत्व करने और मातृभूमि के लिए अपना जीवन अर्पित करने का निर्णय मनुष्य के साहस और कर्तव्यबोध से ही जन्म लेता है। मेजर शैतान सिंह जी का जीवन हमें उसी साहस की याद दिलाता है।
हम अपने वीरों की स्मृति का सम्मान तभी कर सकते हैं, जब उन्हें जाति के खाँचों और ‘तेरा-मेरा’ की संकीर्णता से ऊपर रख सकें। मेजर शैतान सिंह भाटी जी और उनके साथियों ने पूरे भारत की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर किए। उनकी वीरता पर गर्व करना और उनकी विरासत को सँजोना हम सभी का साझा दायित्व है।
यह गहरी चिंता का विषय है कि हम अपने वीरों के स्मारकों तक की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं। किसी स्मारक को क्षति पहुँचना हमें अपनी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। सरकार और प्रशासन उनकी सुरक्षा और नियमित देखरेख सुनिश्चित करें। समाज भी अपने बीच मौजूद इन स्मृति-स्थलों का महत्व समझे और नई पीढ़ी को वहाँ ले जाकर उन वीरों की कहानी बताए, जिनकी याद में वे बनाए गए हैं।
रेज़ांग ला के अमर वीरों को विनम्र श्रद्धांजलि। परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी जी के अदम्य साहस, नेतृत्व और सर्वोच्च बलिदान को पुनः शत-शत नमन।
जय हिंद।
#मेजर_शैतान_सिंह_भाटी #रेज़ांग_ला #परमवीर_चक्र
“Shall we move?”
As Donald Trump answered questions during a Quad group photo in the Philippines capital Manila, PM Modi appeared to try to usher the leaders away while Trump was speaking. Trump later called Modi a “great leader” and a “tough guy” https://t.co/zTQfb47RXZ
Which means not only significant delay, but also this deal has several notable drawbacks —fewer aircraft than originally anticipated, higher costs, only limited transfer of manufacturing capabilities, no transfer of technology, and no access to the source code. In effect, France will supply the aircraft while retaining control over key systems and limiting India’s ability to integrate, modify, or upgrade them independently.
Interesting French news claims no critical components for manufacturing in India! Both Dassault and Safran made clear that even after setting up manufacturing facility for the 114 Rafale, core technology facilities will be only in France.
https://t.co/CY2fB40G6C
Fear, anger and hatred have woven a web in the hearts of BJP and RSS supporters that stops them from experiencing and expressing love.
As a true Hindu, it is my duty to free them from this web, so that they too can start to experience the breathtaking beauty and joy of love and belonging in their lives.
Satyam Shivam Sundaram.
बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ग्रामवासियों ने आप पर जो विश्वास जताया है, मुझे भरोसा है कि आप उनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए गाँव के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
पंचायत चुनावों में भागीदारी निभाने वाले सभी मतदाताओं और चुनाव संपन्न कराने में जुटे निर्वाचन कार्मिकों का आभार।
#बाड़मेर #पंचायत_चुनाव