आज *यमुना सफाई अभियान* के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर स्वच्छ एवं सुंदर यमुना के संकल्प को साकार करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह अभियान केवल सफाई का नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मेहरौली जिला अध्यक्ष श्री रविंदर सोलंकी जी ने की। कार्यक्रम में दक्षिण दिल्ली लोकसभा सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी जी एवं पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय जी उपस्थिति रहे।
आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छ यमुना, स्वच्छ दिल्ली और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करें।
#यमुना_सफाई_अभियान #स्वच्छयमुना #स्वच्छदिल्ली #BJPDelhi #ViksitDelhi #JanBhagidari
आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गांधी स्मृति के उपाध्यक्ष श्री @VijayGoelBJP जी द्वारा आयोजित “4399 दिनों की विकसित भारत की यात्रा – गांधी के सपनों को साकार करते मोदी” कार्यक्रम में “*मेरा हस्ताक्षर, मेरी राय*” अभियान के तहत सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और राष्ट्र निर्माण की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का सार्थक प्रयास किया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने अभियान के अंतर्गत अपने हस्ताक्षर कर विकसित भारत के संकल्प के प्रति अपना समर्थन एवं विश्वास व्यक्त किया।
आइए, हम सभी मिलकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएँ और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपना योगदान दें।
#मेराहस्ताक्षरमेरीराय #12सालबेमिसाल #ViksitBharat #NarendraModi #VijayGoel #GandhiSmriti #NewIndia #SabkaSaathSabkaVikas
संगम विहार विधानसभा के लोकप्रिय एवं कर्मठ विधायक श्री चंदन चौधरी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
जनसेवा के प्रति समर्पण एवं क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर प्रयासों से संगम विहार नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करें 💐
आज डॉ. साहिब सिंह वर्मा मार्ग (देवली बांध रोड) संघर्ष मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली कैबिनेट मंत्री श्री @p_sahibsingh जी एवं सभी विभागों के अधिकारियों के साथ देवली गांव एवं संगम विहार के सम्मानित नागरिकों के बीच रहने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं जैसे सड़क, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
प्रवेश वर्मा जी ने देवली गांव और संगम विहार के विकास हेतु सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करने की बात कही।
जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए हम सभी निरंतर प्रतिबद्ध हैं
समाज को सच्चाई से अवगत कराने के साथ ही नागरिकों को सही दिशा दिखाने वाले सभी पत्रकार साथियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं।
चौथे स्तंभ के रूप में आप लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करते रहेंगे, यही मेरी अपेक्षा और विश्वास है।
#HindiJournalismDay#हिंदी_पत्रकारिता_दिवस
किसानों, वंचितों एवं शोषितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले, ग्रामीण भारत की सशक्त आवाज एवं पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
कृषक हित, सामाजिक न्याय और ग्राम विकास के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
पूर्वी दिल्ली से सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @hdmalhotra जी को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके विशाल संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं पार्टी के प्रति समर्पण से निश्चित रूप से दिल्ली भाजपा को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती प्राप्त होगी।
ईश्वर से आपके सफल, प्रभावी एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ। 🙏
@BJP4Delhi
दिल्ली प्रदेश भाजपा के माननीय संगठन महामंत्री श्री @PavanRanaRSS जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपके कुशल मार्गदर्शन में संगठन निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें।
Pavan Rana
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल @BJP4India के कर्मठ, ऊर्जावान एवं संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित माननीय श्री @NitinNabin जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपने अपने सरल स्वभाव, कुशल संगठन क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद एवं समन्वय की कार्यशैली से अल्प समय में ही एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। संगठन को सशक्त बनाने तथा राष्ट्रहित के संकल्पों को आगे बढ़ाने में आपका योगदान अत्यंत प्रेरणादायी है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सतत सफलता प्रदान करें।
📍 जिम कॉर्बेट, उत्तराखंड
‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026’ के अंतर्गत मेहरौली जिले के प्रशिक्षण वर्ग में सहभागी बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
ऐसे प्रशिक्षण वर्ग राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
#PanditDeendayalUpadhyayJi
#दीनदयाल_उपाध्याय
#PrashikshanVarg
भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
भगवान परशुराम जी का जीवन हमें कठिन साधना, अनुशासन और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उनका आशीर्वाद हम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
#परशुराम_जयंती
प्रख्यात शिक्षाविद्, महान दार्शनिक एवं ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त साधन बताया। उनके विचार आज भी हर भारतीय को जागरूक, संस्कारित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं।
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी ने हर वर्ग को समान अधिकार और अवसरों की स्वतंत्रता देने वाला संविधान देकर हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। उन्होंने देश की अखंडता के लिए धारा 370 का मजबूती से विरोध किया। समाज को शिक्षित बनने और संगठित रहने का मंत्र देने वाले बाबासाहेब का जीवन यह सिखाता है कि जब संकल्प देशसेवा और लोगों के कल्याण का हो, तब हर बाधा छोटी हो जाती है।
सामाजिक न्याय के पुरोधा, संविधान शिल्पी बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर नमन।
#भीमरावअंबेडकरजयंती
सभी को बैसाखी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
उत्साह और हर्षोल्लास का यह पर्व आपके जीवन में समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए एवं सुख, शांति और नई ऊर्जा का संचार हो, यह कामना करता हूँ।
राष्ट्र प्रथम, अंत्योदय का संकल्प और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर चलने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
#47YearsOfNationFirst
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि।
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।।
जगज्जननी माँ दुर्गा के नवम स्वरूप, अष्ट सिद्धि एवं नौ निधियों की प्रदाता माँ सिद्धिदात्री की कृपा से सभी भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, चराचर जगत का कल्याण हो, यही प्रार्थना है।
एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता।
लम्बोष्ठी कर्णिकाकर्णी तैलाभ्यक्तशरीरिणी॥
वामपादोल्लसल्लोहलताकण्टकभूषणा।
वर्धनमूर्धध्वजा कृष्णा कालरात्रिर्भयङ्करी॥
आदिशक्ति माँ दुर्गा की सप्तम स्वरूपा माँ कालरात्रि, दुष्टों का संहार करने वाली एवं भक्तों को शुभ फल प्रदान करने वाली हैं।
माँ भगवती से प्रार्थना है कि उनके आशीर्वाद से समस्त जगत में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
जय माँ कालरात्रि
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद्देवी दानवघातिनी।।
जगज्जननी माँ दुर्गा के षष्ठ स्वरूप, माँ कात्यायनी भक्तों के भय, रोग एवं शोक-संतापों को हरने वाली हैं।
माँ भगवती की कृपा से अखिल संसार का कल्याण हो, हर हृदय में शांति, शक्ति और सद्भाव का वास हो, यही प्रार्थना है।
जय माँ कात्यायनी
भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के ऐसे युगपुरुष हुए, जिन्होंने अपने विचार और व्यवहार, दोनों से मातृभूमि की आजादी के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इन वीरों के पराक्रम की गूँज ने पूरी अंग्रेजी हुकूमत को भयभीत कर दिया। मातृभूमि की आजादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूल जाने वाले इन वीरों की वीरगाथा का स्मरण कर रोम-रोम राष्ट्रभक्ति से भर उठता है।
भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को उनके ‘शहीदी दिवस’ पर स्मरण कर उनका वंदन करता हूँ।
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी।।
माँ दुर्गा के पंचम स्वरूप माँ स्कन्दमाता के 'वात्सल्य' की छाया चराचर जगत पर सदा बनी रहे। चहुंओर समृद्धि, सुख-शांति व सौभाग्य का वास हो, यही प्रार्थना है।
जय माँ स्कन्दमाता