'कोई गोली नहीं चला है...'
Khan Sir के कोचिंग सेंटर पर चली गोली के मामले में Gyan Bindu Coaching के डायरेक्टर Raushan Anand को Bihar Police ने हिरासत में लिया.
गोली चलने के आरोप पर क्या बोले Raushan Anand?
🔴 #BREAKING | खान सर के कोचिंग पर हमला करने के मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनन्द की गिरफ्तारी भी हुई है.
Delhi के मालवीय नगर में बुधवार, 2 जून की सुबह लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं.
दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, सुबह 9:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. इसके बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. अब तक 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. वहीं, बेसमेंट से 3 लोगों का रेस्क्यू किया गया, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
'कोचिंग तोड़- ताड़ दिया, गार्ड को लहूलुहान कर दिया... '
Patna में Khan Sir के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग हुई. घटना के बारे में खान सर ने क्या बताया, सुनिए...
Patna में Khan Sir के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग!!
Patna के मुसल्लहपुर हाट इलाके में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग की खबर सामने आई है।
बताया जा रहा है कि दो कोचिंग संचालकों खान सर और ज्ञान बिंदु के बीच काफी समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण ही यह फायरिंग होने की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर पुलिस पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खान सर और ज्ञान बिंदु के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था।
@khan__sir_patna
#khansir #patna #coaching
हजारीबाग में भाई-बहन की संदिग्ध मौत से फैली सनसनी, एक का शव नदी तो दूसरे का कुएं से बरामद
Disclaimer: This video discusses sensitive and potentially disturbing topics. Viewer discretion is advised. The content has been created solely to raise awareness, encourage informed discussion, and highlight important
questions surrounding the issue.
@DC_Hazaribag@HazaribagPolice
Uttar Pradesh के Prayagraj में बीते दिन AAP नेता संजय सिंह एक हॉल में पेपर लीक पर चर्चा कर रहे थे. इस चर्चा को रोकने के लिए वहां पुलिस आ गई. जिसके बाद सांसद संजय सिंह और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों से उनकी तीखी बहस हुई.
आज फिर बीती घटना को योगी सरकार की तानाशाही बताते हुए, संजय सिंह ने कहा कि छात्र हित में पेपर लीक और गड़बड़ी पर चर्चा जारी रहेगी. पूरा सुनिए उन्होंने क्या कहा...
@SanjayAzadSln
#PaperLeak #YogiAdityanath #Prayagraj #UPNews #Students
कोलकाता में ममता बनर्जी का धरना प्रदर्शन...
Kolkata, West Bengal: पूर्व मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने आज कोलकाता में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया. देखिए वीडियो...
Israel-Lebanon में सीज़फायर पर बनी सहमति.
सीज़फायर के बीच दोनों देशों की ओर से एक-दूसरे को सख्त संदेश देने का सिलसिला भी लगातार जारी है. दोनों देशों ने कहा है कि यदि सीज़फायर का उल्लंघन हुआ, तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा.
#Lebanon#Israel#IranIsraelConflict#Trump
K. Aannamalai ने छोड़ा BJP का साथ, नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सौंपा इस्तीफ़ा
--
तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी नेतृत्व से मतभेदों के चलते अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है. दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद उन्होंने अपना इस्तीफ़ा सौंपा.
बताया जा रहा है कि AIADMK के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर उनकी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से अनबन चल रही थी.
2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने के. अन्नामलाई को कोयंबटूर से उम्मीदवार बनाया था. उन्होंने वहीं से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए. हालिया तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अन्नामलाई ने चुनाव न लड़ने का फैसला किया था.
केंद्र सरकार की CBSE त्रि-भाषा नीति की भी उन्होंने खुलकर आलोचना की थी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह भाजपा से नाता तोड़कर तमिलनाडु में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, पार्टी या अन्नामलाई की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
के. अन्नामलाई 2021 से अप्रैल 2025 तक तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।
राजनीति में आने से पहले वह 2011 बैच के कर्नाटक कैडर के एक सफल और लोकप्रिय IPS अधिकारी के रूप में जाने जाते थे.
#KAnnamalai #TamilNaduPolitics #BJP | K. Annamalai Quits BJP