प्रयागराज आ रहा हूं - देश के उस शहर में जहां सबसे ज़्यादा नौजवान तैयारी करते हैं।
एक बात साफ़ है: यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान हो चुका है। आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं - कमी उस system की नीयत में है जो आपकी मेहनत का दाम नहीं देती।
पेपर लीक, रुकी भर्तियाँ, सालों का इंतज़ार और जवाबदेही किसी की नहीं।
कोटा में छात्र बोले, देहरादून में फिर आवाज़ उठी और दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर लाठियाँ चलीं - सिर्फ़ सवाल पूछने के लिए। आखिर में एक मंत्री को जाना पड़ा।
यह सरकार झुकती है बस आवाज़ एक साथ उठनी चाहिए।
कल प्रयागराज में यही बात करने आ रहा हूं। आप भी आइए। 8 अगस्त, शाम 5 बजे - के.पी. ग्राउंड, प्रयागराज।
#ChhatronKiGoonj
: Gen-Z के सवाल पर नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद है।
हर सरकार को स्टूडेंट्स की बात सुननी चाहिए और एजुकेशन सिस्टम को बदलने के लिए एक्शन लेना चाहिए।
चाहे वो कांग्रेस की सरकार हो, केंद्र सरकार हो या झारखंड की सरकार हो।
मेरे रिसेप्शन समारोह में पधारकर हमें अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान करने हेतु आदरणीय श्री @Kharge जी , आदरणीय श्री @RahulGandhi जी का का हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार।🙏❤️
आपकी आत्मीय उपस्थिति ने हमारे इस विशेष अवसर को और भी यादगार एवं गौरवपूर्ण बना दिया।
मेरे पुत्र अभिनव सिद्धार्थ के विवाहोपरांत आयोजित रिसेप्शन समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष आदरणीय श्री @kharge जी एवं जननायक आदरणीय श्री @RahulGandhi जी,ने मेरे पुत्र के रिसेप्शन समारोह में शामिल होकर नवदंपति को अपना स्नेहिल शुभाशीष प्रदान किया तथा उनके सुखद, समृद्ध, सफल एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
अपने स्नेहपूर्ण आशीर्वाद से हमारे पूरे परिवार को सम्मानित करने के लिए आपका हृदय से आभार।🙏
आपकी आत्मीय उपस्थिति ने इस शुभ अवसर को जीवन भर की अविस्मरणीय स्मृति बना दिया। आपका स्नेह, अपनापन और शुभाशीष हमारे परिवार के लिए अमूल्य धरोहर हैं। मैं एवं मेरा समस्त परिवार आपके प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। आपके स्नेह और विश्वास के लिए पुनः हृदय से धन्यवाद।🙏
NEET पेपर लीक मामले में आज सर्किट हाउज गुमला में गुमला जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री बंधु तिर्की जी उपस्थित हुए और पत्रकारों को सम्बोधित किए l
@kcvenugopalmp
मोदी जी, करोड़ों छात्रों का भविष्य बर्बाद करने के बाद अब आधी रात की Reel से उनका वक़्त बर्बाद मत कीजिए।
प्रधान बर्ख़ास्त। दोषियों पर कार्रवाई। छात्रों से माफ़ी।
इससे कम कुछ भी मंज़ूर नहीं।
साहिल हाथ में तिरंगा लेकर बस साफ़-सुथरी परीक्षा और मेहनत का फल मांग रहा था - पुलिस ने बंदूक उठाई और छर्रे दाग कर बुरी तरह घायल कर दिया।
ये अंग्रेज़ों का ज़ुल्म नहीं, आज़ाद भारत की मोदी सरकार की बर्बरता है - जहाँ अपना हक़ मांगते मासूम छात्रों को न्याय नहीं, छर्रे मिलते हैं।
20 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे 19 साल के साहिल के चेहरे पर दिल्ली पुलिस ने पेलेट गन से हमला किया।
साहिल दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है मगर परिवार को सहारा देने के लिए वो पार्ट-टाइम कार भी चलाता है। वो खुद 2025 के SSC दिल्ली कॉन्स्टेबल पेपर लीक का शिकार है। अब उसे डर है कि SSC ने फिर से उसी एजेंसी को ठेका दिया है और फिर से पेपर लीक हो जाएगा।
इंसाफ़ और बेहतर भविष्य की मांग के साथ वह प्रदर्शन में शामिल हुआ था। आज हालत ये है कि उसकी एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए जाने का खतरा है।
ये सज़ा मिलती है हमारे छात्रों को सवाल पूछने और जवाबदेही मांगने की।
हम साहिल के साथ हैं। हम जवाबदेही मांग रहे हर छात्र के साथ हैं।
मोदी जी, देश के बच्चों से अपने इस गुनाह की माफ़ी मांगिए, इसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कीजिए और धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त कीजिए।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमीटी के निर्देशानुसार गुमला जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा आज कचहरी परिसर गुमला में केंद्र सरकार एवं दिल्ली पुलिस की बर्बरता के खिलाफ धरना कर उपायुक्त गुमला के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को तीन सूत्री मांग पत्र सौपा गया।
@IYC@IYCJharkhand
यह झूठा भ्रम मत फैलाएं और जो एकता देश में बनी हैं उसपर कुठाराघात न करें !
आज़ कांग्रेस सेवादल ने CJP आंदोलनकारियों के लिए नाश्ता तैयार किया हमारी मदद कर रहें हैं !
और श्री राहुल गांधी जी ने जो किया है उससे यह स्पष्ट है कि पुरा देश अब सरकार पर दबाव बना रहा है।
नेता विपक्ष अपना कर्तव्य निर्वहन कर रहे हैं।
देश का छात्र कह रहा है - “हमारा कोई भविष्य नहीं।”
और इस सरकार के मंत्री कह रहे हैं - “हमारी कुर्सी नहीं जाएगी।”
जिस देश में छात्र भविष्य खो दे और मंत्री कुर्सी न खोए - वहां न्याय है ही नहीं।
छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है।
प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे - नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं।
मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए - प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों।
भारत के छात्रों की आवाज़ को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।
An attack on students is an attack on every Indian family.
PM Modi believes he can get away without answers, without consequences. He cannot. Not this time.
I ask every patriotic Indian who believes our students deserve justice - join us in dharna in front of the Prime Minister’s residence.
The voice of India’s students will not be ignored.
प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते।
152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।
और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए - तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद - और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं।
यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही - उनपर टूट पड़ी है।
शांतिपूर्ण विरोध एक अटूट और मौलिक अधिकार है।
भारत के निर्दोष छात्रों पर हमला करने के आदेशों का आँखें बंद करके पालन करने वाले हर पुलिस अधिकारी और सरकारी कर्मचारी ये बात ध्यान रखें:
संविधान ही आपका मालिक है।
सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती।
जवाबदेही ज़रूर तय की जाएगी।
Peaceful protest is a sacred and fundamental right.
Every police officer and govt official blindly following orders to attack India’s innocent students should keep in mind:
The Constitution is your master.
Power is not permanent.
Accountability will follow.
SIR प्रक्रिया की समीक्षा बैठक बॉन्डों पंचायत में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में हुई. जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री बंधु तिर्की जी उपस्थित रहे जिसमे पंचायत कमिटी और BLA2 सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे l
कांग्रेस का हर कार्यकर्ता SIR में सहयोग के लिए तत्पर है
भ्रष्ट, अन्यायी, पक्षपाती, बेईमान - ये चार शब्द मेरे नहीं, ये देश के छात्र आज भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
और सच यही है - भारत की शिक्षा व्यवस्था अब एक बेईमान वसूली तंत्र बन चुकी है।
जो व्यवस्था बच्चों के भविष्य को तैयार करने के लिए बनी थी, वो आज उन्हें और उनके परिवार को कर्ज़, तनाव और निराशा में धकेल रही है।
इसी भ्रष्टाचार ने पेपर लीक माफ़िया को जन्म दिया - जो तैयारी कर रहे लाखों छात्रों की सालों की मेहनत एक झटके में लूट लेता है।
यहां दोषी vendors और अधिकारियों को मिलती है tender और तरक्की। और सजा किसे मिलती है? छात्रों को, जिन्हें टूटे सपनों के साथ अकेले छोड़ दिया जाता है।
मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री यह सब देख रहे हैं। पर उन्होंने चुप्पी चुनी है - जवाबदेही से मुँह मोड़ लिया है। और मीडिया में? बस एक लंबा सन्नाटा।
अब बहुत हुआ - अब वक़्त है शिक्षा में Revolution का।
17 जुलाई, देहरादून - मेरे साथ आइए, ‘छात्रों की गूँज’ को और बुलंद करें।
यहां जुड़ें: https://t.co/g6mbw7X5XC
#ChhatronKiGoonj
📍रांची, झारखंड
Students' Marathon 2026
आज नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi के #ChhatronKiGoonj अभियान के तहत हज़ारों युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर छात्रों के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने पहुंचा✊
यह मैराथन पेपर लीक, बेरोज़गारी और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के ख़िलाफ़ युवाओं के संघर्ष और बदलाव का संकल्प है🇮🇳
आज ही इस जनआंदोलन से जुड़िए 👇🏻
📞 मिस्ड कॉल दें: 9873036161
📱 QR Code स्कैन करें या 🌐 https://t.co/2NryxYIZxw पर जाएँ।