भाजपा सरकार से बस इतनी गुज़ारिश है कि वो इस बार बजट में देश की एकता, सामाजिक सौहार्द, किसान-मज़दूर के सम्मान, महिला-युवा के मान और अभिव्यक्ति की आज़ादी की पुनर्स्थापना के लिए भी कुछ प्रावधान करे क्योंकि भाजपा की विघटनकारी नीतियों से ये सब बहुत खंडित हुआ है।
देशहित मे जारी!
“मैं बसाना चाहता हूँ स्वर्ग धरती पर
आदमी जिस में रहे बस आदमी बनकर
उस नगर की हर गली तैय्यार करता हूँ”
प्रेरणा एवं प्रेम के गीत बुननेवाले नीरज जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन.
इटावा लायन सफ़ारी में शेरों की संख्या बढ़ना शुभ संकेत है. आज यहाँ पिछले वर्ष जन्मे भरत, रूपा व सोना शावकों का जन्मदिन मनाया गया.
हमने जो सपना देखकर ये सफ़ारी शुरु की थी, उसकाे फलीभ���त होते देख एक सुखद अनुभूति होती है. सफ़ारी की देखरेख में लगे सभी अधिकारियों-कर्मियों को भी बधाई.
मनरेगा में जनता को नाममात्र के अस्थायी रोज़गार का झुनझुना देने की जगह उप्र के मुख्यमंत्री ये बताएं कि तथाकथित ‘इंवेस्टर मीट्स’ और ‘डिफ़ेंस एक्सपो’ के बाद हुए कितने करार सच में बैंकों के सहयोग से ज़मीन पर उतरे हैं व उनसे कितनों को सच्चा रोज़गार मिला है.
#BharatiyaJhunjhunaParty