VIDEO | Delhi: Union Minister of Minority Affairs, Kiren Rijiju says, "A one-day conference of state minorities commission was called. Discussions were held on the functioning of state minorities commission, implementation of welfare schemes and development of communities. Good discussions have taken place. The main agenda was that we wanted to convey to the six minority communities, that they are categorised as minorities, but they are nowhere less than the majority. Constitution gives everyone equal rights... We continuously update minority welfare schemes and urge the state governments to implement them in accordance with the centre."
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
#WATCH | Delhi: Union Minister Kiren Rijiju says, "The National Commission for Minorities convened a 1-day conference... The primary objective of this gathering was to assess the functioning of the State Minorities Commissions in every state and Union Territory, as well as to review the welfare schemes, development initiatives, and other programs aimed at the minority communities... The central message we wish to convey to the 'so-called minorities' is this: while we do indeed refer to them as 'minority communities,' we do not, in any way, view them as weak or inferior simply because of that designation. Our Constitution grants equal status to everyone..."
He adds, "...We regularly update the status of the schemes being implemented for minority welfare. We also urge state governments, regarding the minority welfare schemes they submit, to coordinate closely with our Ministry to ensure their prompt submission, and to provide immediate responses to any queries we raise... But the fundamental point is that, under the leadership of Prime Minister Modi, every single scheme of the Government of India is intended for everyone... Nevertheless, if the minority community requires specific, targeted interventions, we ensure that those are also provided."
बांकीपुर और बिहार के मेरे सभी परिवारजन एवं कार्यकर्ता साथी,
जनवरी 2006 में पिताजी के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से उपचुनाव लड़ने का अवसर दिया और दिनांक 27 अप्रैल 2006 को मैं पहली बार पटना पश्चिम क्षेत्र से निर्वाचित होकर सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।
पिछले 20 वर्षों में पिताजी, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा द्वारा बनाए गए इस क्षेत्र को पारिवारिक भाव से सींचने, संवारने और विकास के पटल पर आगे ले जाने का निरंतर प्रयास किया है।
मैंने सदैव अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया । इसी का प्रतिफल है कि यहाँ की देवतुल्य जनता ने मुझे लगातार 5 बार सदन में अपना प्रतिनिधि चुनकर सेवा का सौभाग्य प्रदान किया। सदन के अंदर हो या सदन के बाहर, दोनों ही स्थानों का उपयोग मैंने अपने क्षेत्र और बिहार की जनता की आवाज़ उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान का मार्ग निकालने के लिए किया।
बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में मुझे सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ विधायकों से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। मैंने अपने क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण विषयों का समाधान जनता और कार्यकर्ताओं के सुझावों से ही निकाला है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में पार्टी ने जब मुझे बिहार सरकार के मंत्री के रूप में काम करने का अवसर दिया, तब मुझे कई अहम फैसलों, नीतियों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने में सफलता मिली। इसके लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
मैंने यह हमेशा कहा है कि जनता ने मुझे समस्याएँ भी बताई, और उन समस्याओं के समाधान का रास्ता भी मुझे जनता ने हीं दिखाया। कार्यकर्ताओं ने मुझे भाई के रूप में, परिवार के सदस्य के रूप में और अभिभावक के रूप में अंगुली पकड़कर आज इस मुकाम तक पहुँचाया है। मैं पटना और बिहार की जनता को आश्वस्त करता हूँ कि जो परिवार का भाव उन्होंने मुझे दिया है, उसका मैं सदैव सम्मान करता रहूँगा।
आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूँ।
पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूँगा। मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूँगा।
नमन् बाँकीपुर!!
जय बिहार !!
शेखपुरा में मीडिया को संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीमती रेशमा भारती जी, पूर्व विधायक श्री प्रेम रंजन पटेल जी, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय सदस्य एवम् भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. अजफर शमसी जी साथ मौजूद रहे।
@BJP4India@BJP4Bihar@narendramodi@AmitShah@JPNadda
आज जमुई में वरिष्ठ राजनीतिज्ञ रहे, दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री, श्रद्धेय दिग्विजय सिंह जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । उनकी पुत्री एवं माननीय विधायिका सुश्री श्रेयसी सिंह जी एवं सुश्री मानसी सिंह जी उपस्थित रहीं ।
थोड़ी देर पहले मुंगेर पहुँचा जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साह से स्वागत किया । बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय सदस्य एवम् भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो.अजफर शमसी जी और माननीय विधायक श्री प्रणव कुमार जी मौजूद रहे ।
@BJP4India@BJP4Bihar
आज मुंगेर में पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। इस अवसर पर बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय सदस्य एवम् भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. अजफर शमसी जी और माननीय विधायक श्री प्रणव कुमार जी, जिलाध्यक्ष श्री अरुण कुमार पौद्दार जी, भाजपा नेता श्री युगल किशोर राय जी, शम्भू शरण राय जी, अजू जी साथ मौजूद रहे।
@BJP4India@BJP4Bihar@narendramodi@AmitShah@JPNadda
आज मुंगेर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उऩका स्नेह प्राप्त किया। इस अवसर पर बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय सदस्य एवम् भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. अजफर शमसी जी और माननीय विधायक श्री प्रणव कुमार जी, जिलाध्यक्ष श्री अरुण कुमार पौद्दार जी एवं अऩ्य मौजूद रहे।
@BJP4India@BJP4Bihar@narendramodi@AmitShah@JPNadda
आज मुंगेर में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. अजफर शमसी जी के आवास पर पहुंचकर उन्हें बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य बनने पर शुभकामनाएं दी। यहां उपस्थित कई पसमांदा मुसलमानों से मिला और उनसे बात की।
@BJP4India@BJP4Bihar@narendramodi@AmitShah@JPNadda
मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रू॰ की जगह 15 हजार रू॰ पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रू॰ की जगह 10 हजार रू॰ की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है। लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।
पटना स्थित आवास पर भाजपा नेता प्रो. अजफर शमशी जी ने मुलाक़ात की । उन्हें अल्पसंख्यक आयोग, बिहार का सदस्य बनने पर बधाई दी। प्रो. अजफर शमशी जी पार्टी के वरिष्ठ नेता है। उनके अल्पसंख्यक आयोग, बिहार का सदस्य बनने से अल्पसंख्यक समाज को लाभ होगा।
छोटे भाई युवा चेतना प्रमुख श्री रोहित कुमार सिंह द्वारा पटना में आयोजित श्री विद्या त्रिकोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ में शामिल होकर वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी जी का सानिध्य प्राप्त किया एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
आज रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीलंका से वापस आते समय आकाश से रामसेतु के दिव्य दर्शन हुए। ईश्वरीय संयोग से मैं जिस समय रामसेतु के दर्शन कर रहा था, उसी समय मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के दर्शन का भी सौभाग्य मिला। मेरी प्रार्थना है, हम सभी पर प्रभु श्रीराम की कृपा बनी रहे।