[डर डर डर]
दिनांक 19 सितंबर से AIAMEU के बैनर तले AI ENGINEERING SERVICES LIMITED के इंजीनियरिंग स्टाफ अपनी मांग के लिए अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल पर जा रहे थे।
परंतु दिल्ली उच्च न्यायालय के अप्रत्याशित फैसला ने इस हड़ताल पर रोक लगा दी।
खैर मैं बात उसे एक तरफा फैसला पर या हड़ताल पर नहीं कर रहा।
4 सितंबर को नोटिस दी गई और 19 से हड़ताल थी इस दौरान मेरे साथ एक आत्मविभोर घटना का मैं जिक्र कर करना चाहता हु एक घटना जो इस देश के आज भी मानसिक गुलामी का प्रतीक है शायद जो आज भी इस देश के आम जनता में काम करने वाले किसी कंपनी के कर्मचारी के ऊपर डर का स्वरूप के बारे में बताना चाहते हैं ।यह 21वीं सदी का आजाद भारत का दुर्भाग्य कि लोग इतने डर में जी रहे हैं।
हमें अफसोस है कि आजादी के 78 साल बाद भी इस देश की नागरिक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ऐसा डरा हुआ है जैसे कि बाघ उसे खाने वाला है, इतनी डर तो शायद वह मृत्यु से भी नहीं होगा । जितना दर मैंने एक कर्मचारी की आंखों में देखा है।
इसी डर से सामना करने के लिए तो मैं आगे आया था, इसी डर से तो नफरत है, हमें कंपनी में है काम करेंगे ,
डर काम का होना चाहिए ना कि प्रबंधकों का तानाशाही और शोषण का।
ज्यादा भूमिका न लिखते हुए सीधे मुद्दे पर आते हैं ।
तारीख 18 सितंबर समय दोपहर 12:00 बजे के आसपास एक लड़के का कॉल आता है । मैंने फोन उठाया और हेलो बोला ।
उधर से भरी आवाज में सुनाई दिया कि प्रशांत सर किधर हो आपसे मिलना चाहता हूं। मैंने उसको बोल भाई हम यूनियन ऑफिस नागपुर में बैठकर कुछ काम कर रहे हैं आप इधर ही आ जाओ। वह लड़का कुछ देर में आया, एक अजीब सा डरा हुआ , आंखें लाल , और सांस तेज तेज चल रहा था काफी घबराया हुआ भी था।
फिर मैंने उसको 2 मिनट तक चुपचाप बैठने के लिए बोला पानी पिलाया कुछ देर बाद मैंने पूछा हां दोस्त बोलो- क्या हुआ क्या बात करना है ? आपको मेरे से।
उसका गला भरा हुआ था, आवाज भी ठीक से नहीं निकल रहा था, कुछ बोला उस पहले आंखों से उसके आंसू निकल गया। खैर मैं उसके पीठ पर हाथ रख हौसला बढ़ाया और बोल भाई क्या हुआ है? कुछ बोलो तो रोना नहीं है, मैं आपके साथ हूं।
तब जाकर वह सारी सत्यता धीमी आवाज में मेरे को बोला - प्रशांत सर मेरे को बोला गया है कि अगर हड़ताल पर तुम जाओगे तो तुमको नागपुर से कहीं दूर भेज दिया जाएगा कंपनी तुमको नौकरी से निकाल देगी पूरा भविष्य खत्म कर दिया जाएगा यह भी बोला गया कि प्रशांत गलत कर रहा है और यह हड़ताल ठीक नहीं है आगे और भी बहुत कुछ बोलकर मुझे डराया एवं धमकाया गया है।
मैंने उसको प्यार से एक भरोसे के साथ कंधे पर हाथ रखकर समझाया और बोला कि तुम इस हड़ताल में भाग मत लेना और यह बात जाकर अपने BOSS अर्थात जो तुमको बोला है उसको बता दो और खुश रहो रोना बंद करो और भी तरीके से मैंने उसको समझाया फिर गले लगे उसको और बाहर जाने से पहले मैंने उसको चुप करवाया ताकि बाहरी लोग देख करके उसको कुछ नकारात्मक न सोचें और यह बात मैंने उसको बोला कि पहले मुस्कुराओ मेरे साथ फिर बाहर जाना ।
तब वह लड़का यूनियन की एकता स्ट्राइक फेल होने जैसी और भी बात वह करने लगा और फिर वह बोलकर निकल गया।
हालांकि इसके बाद नागपुर में मैनेजमेंट के ऊपर एक पुलिस शिकायत भी कर दिया तब जाकर मामला थोड़ा शांत पड़ा।
अब समस्या यही है कि इस देश में 78 साल के आजादी के बाद भी कर्मचारी को गुलाम बनाकर रखा गया । उसको शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों के अंदर एक डर , भय का माहौल बनाया गया है खैर इस जंगल में बाघ और बकरी का खेल बहुत जल्द समाप्त होने वाला है । बहुत जल्द लोग डर का सामना करेंगे और डर से ऊपर उठकर न्याय और अधिकार के लिए लड़ेंगे।
धन्यवाद
आदरणीय @dpsahuINC जी,
हम हृदय से आपका धन्यवाद करते हैं कि आपने हमारी समस्याएँ सुनीं और हमें अपना बहुमूल्य समय दिया। 🙏
यह संघर्ष हमारे अधिकारों, हमारे साथ हो रहे अन्याय और भेदभाव के खिलाफ है।
न्याय मिलने तक यह लड़ाई जारी रहेगी। ✊
भविष्य में भी आपके सहयोग और मार्गदर्शन की हम अपेक्षा रखते हैं।
धन्यवाद्
प्रशांत कुमार
सचिव ( AIAMEU)
It's a fact: Indian law guarantees equal pay and benefits for fixed-term employees. Exploiting workers by paying them less for the same job is illegal. It's time to hold @AIESL_MRO accountable for years of exploitation.
@aiameunion @AviationWeek#FTE2Permanent#aviation
आज के समाचार पत्रों में एक बार फिर से विमान की तकनीकी खराबी की खबर प्रकाशित हुई है। सौभाग्य की बात रही कि यह उड़ान भरने से पहले पकड़ ली गई, अन्यथा अहमदाबाद जैसी एक और गंभीर घटना घट सकती थी।
कुछ दिन पहले ही स्पाइसजेट के विमान का पहिया उड़ान के दौरान खुलकर गिर गया था। यह बेहद चिंताजनक और विचित्र स्थिति है। आज हालत यह है कि सड़क पर चलने वाले टेंपो और बसों के पहिए तक नहीं खुलते, लेकिन भारत जैसे देश में करोड़ों की तकनीक से लैस विमानों में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं।
इसी बीच एक और गंभीर विषय पर ध्यान दिलाना आवश्यक है। एआईईएसएल (AIESL), जो देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक उपक्रम (PSU) कंपनी है और विमान रखरखाव एवं तकनीकी देखरेख का कार्य करती है, वहां के अनुभवी और प्रशिक्षित तकनीशियन 19 सितंबर से अपने बुनियादी अधिकारों और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं।
समस्या का समाधान निकालने के बजाय कंपनी ने एक खतरनाक कदम उठाते हुए अनुभवहीन और बिना प्रशिक्षण के लोगों को दिहाड़ी (Daily Wages) पर नियुक्त करना शुरू कर दिया है। इसका सीधा अर्थ है कि 600 करोड़ से लेकर 6000 करोड़ रुपये मूल्य वाले विमानों की मरम्मत और रखरखाव अब अनस्किल्ड और अनुभवहीन लोगों से करवाया जा रहा है।
यही स्थिति केवल AIESL तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की अधिकांश एयरलाइंस में देखने को मिल रही है। कंपनियां विमानों की खरीद पर तो अरबों रुपये खर्च करती हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा और रखरखाव के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों को स्थायी नौकरी, बेहतर प्रशिक्षण और सम्मानजनक सुविधाएँ देने में पीछे हटती हैं।
सबसे चिंताजनक यह है कि इस पूरी स्थिति पर देश की विमानन सुरक्षा एजेंसी डीजीसीए (DGCA) और नागर विमानन मंत्रालय पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। वे केवल तमाशा देख रहे हैं और करोड़ों यात्रियों की जान को अनावश्यक जोखिम में डाल रहे हैं।
हम सरकार और विमानन नियामक एजेंसियों से मांग करते हैं कि:
1. अनुभवी और प्रशिक्षित टेक्नीशियनों की हड़ताल का समाधान तत्काल निकाला जाए।
2. विमान सुरक्षा के नाम पर कोई समझौता न किया जाए।
3. दिहाड़ी और अनुभवहीन लोगों को विमान रखरखाव के कार्य से तुरंत रोका जाए।
4. एयरलाइंस कंपनियों को जिम्मेदार ठहराया जाए और सुरक्षा मानकों पर कड़ाई से पालन कराया जाए।
विमान केवल मशीन नहीं है, यह जनता की जान से सीधा जुड़ा विषय है। सुरक्षा पर कटौती करना किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं होगा।
We want regularization only.
@MoCA_GoI@RamMNK@DGCAIndia@AIESL_MRO
#FTE2Permanent
#UniteForPermanent
#strike
#Aviation
#AIESLRespectFTE
#AIESLStopExploitation
#AIESLJusticeforFTE