भरतपुर जिले के ततामड़ में 14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा SC समुदाय के लोगों पर जानलेवा हमला किया गया जिससे काफी लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।
भरतपुर प्रशासन जाति विशेष लोगों के दबाव में आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।
यह सूचना जब भीम आर्मी के साथियों के पास आई तो हमारे साथी पीड़ित परिवारों से मिले और सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भिजवाया गया।
यह बात समाज विशेष के लोगों को हजम नहीं हुई और उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाकर हमारे भीम आर्मी के साथी साहब सिंह जी, रामवीर जी व अन्य कई साथियो पर झूठे मुकदमे लगवा दिए गए।
भरतपुर प्रशासन जातीय दबाव में काम कर रहा है, भरतपुर पुलिस का ये तानाशाही रवैया कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगा।
@PoliceRajasthan@RajPoliceHelp@BharatpurPolice@RajCMO
20 मार्च 1927 को बाबा साहब ने चवदार तालाब में पानी पीने के लिए महाड़ सत्याग्रह आंदोलन किया था। यह लड़ाई मानव अधिकारों की लड़ाई थी। इस ऐतिहासिक संघर्ष दिवस की आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।
हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील के गांव नेठराना में मासूम 11 वर्षीय बच्चे अभिषेक की हत्या हो गई, हत्या के 13 दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, ये शासन प्रशासन की कार्यशैली सावलिया निशान है।
@HmghPolice आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करें।
राजस्थान में आए दिन हत्या, लूटपाट, बलात्कार, जानलेवा हमले जैसी जघन्य घटनाएँ सामने आ रही हैं। यह स्थिति न केवल अत्यंत शर्मनाक है, बल्कि राज्य की कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।
एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ जिस प्रकार का जघन्य अपराध किया गया, उसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।
ऐसी घटनाएँ साफ़ दर्शाती हैं कि सरकार महिला सुरक्षा बल सशक्तिकरण के मुद्दे पर पूरी तरह नाकाम है।
@BhajanlalBjp जी दोषियों के विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी ऐसा घिनौना अपराध करने से पहले सौ बार सोचे।
@RajCMO@PoliceRajasthan
उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती मनाने की अनुमति न दिए जाने की खबरों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा।
@UPGovt@CMOfficeUP
राजस्थान प्रदेश के मजबूत स्तंभ प्रदेश में #भीमआर्मी आजाद समाज पार्टी की नीव को मजबूत करने वाले प्रदेश के दलित आदिवासियों मुसलमानों की मजबूत आवाज,
बड़े भाईसाहब #अनिल_धेनवाल जी को आजाद समाज पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने पर बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक मंगलकामनाएं। #मैं_थारो_अनिल_धेनवाल
भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस की पूर्व बेला एवं राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर "संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ महारैली" का आयोजन किया जा रहा है।
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh#25_जनवरी_चलो_GIC_मैदान_आगरा
#UPMaangeChandraShekharAzad