आज अलवर प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और बहरोड के माननीय विधायक डॉक्टर जसवंत यादव जी से उनके अलवर स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
#AshokSaini#Bjp#Alwar
एक जज़्बा, एक जुनून, एक भारत – तिरंगा हमारी शान।
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में 13 से 15 अगस्त, 2026 को जुड़ें।
आइए, हम सभी राष्ट्रवासी अपने घरों एवं संस्थानों में तिरंगा फहराकर हमारी सामूहिक एकता का परिचय दें।
जय हिंद !! जय भारत !!
#HarGharTiranga🇮🇳
कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।।
महादेव की उपासना के पवित्र मास श्रावण के द्वितीय सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा जी, माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, प्रदेश प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल जी, माननीय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी जी, माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार जी, माननीया उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी व डॉ प्रेमचंद बैरवा जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा से सम्पन्न हुआ।
आज से 17 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस अभियान में सहभागी बनकर अपने घर, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता के इस महापर्व को राष्ट्रभक्ति, गौरव एवं जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएं।
आज के कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्यजनों को हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, तिरंगे की आन, बान और शान को हर घर तक पहुंचाएं और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन के हृदय में और प्रबल बनाएं।
#HarGharTiranga🇮🇳
विश्व शेर दिवस के अवसर पर आइए, वन्यजीवों के संरक्षण और जैव विविधता की रक्षा के प्रति जागरूकता का संकल्प लें।
प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में हर जीव की महत्वपूर्ण भूमिका है। शेरों और अन्य वन्यजीवों के सुरक्षित भविष्य के लिए संरक्षण के प्रयासों को मजबूत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
#WorldLionDay
आशुतोष शशांक शेखर, चन्द्र मौली चिदम्बरा
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा।।
पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की भगवान महादेव के सभी भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं।