“I dedicate this Gold to my coach on Guru Purnima. I lost part of my arm after falling from a tree as a child. My coach saw me running, spoke to my family, and took me under his wing.”
“I also thank PM Modi for supporting us.”
- Dilip Gavit wins Gold 🥇
Sarvesh Kushare of India wins Silver medal in the high jump clearing 2.25m in the Commonwealth Games 2026 at Glasgow. Kushare’s season continues to be his best season ever.
Go after your dreams. No matter how unobtainable others think it is.
#CWG2026#KheloIndia
देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक 'भारत रत्न' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका जीवन ज्ञान, सादगी, राष्ट्रसेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार और आदर्श सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
जय हिन्द।
#APJAbdulKalam
कारगिल विजय दिवस पर उन अमर वीरों को शत्-शत् नमन, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।
उनका साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।
जय हिंद हिन्द की सेना 🇮🇳
#KargilVijayDiwas#JaiHind
कॉकरोच जनता पार्टी की मांगे मांग ली गयी है लेकिन 4 साल से संघर्ष करते आ रहें देशसेवा की चाहत रखने वाले नौजवानो से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किये गए वादे पुरे कब किये जायेंगे।
हम सभी भारतीय सेना भर्ती में चयनित अभ्यर्थी, जिन्हें वर्षों से नियुक्ति नहीं दी गई, हम सब मिलकर अपने अधिकार की आवाज उठाएंगे। सरकार की नीतियों ने हमारे सपनों को ठेस पहुंचाई है।
: भारतीय अग्निवीर जनता पार्टी ( BAJP )
यह 2021 की आर्मी और एयरफोर्स की लंबित भर्ती थी जो बीजेपी सरकार अग्निपथ योजना लेकर आती हैं और हम 1.5 लाख युवाओ को जोइनिंग नहीं दी गयी थी और यह ऐसा मामला था सब कुछ कम्पलीट करने के बावजूद इस निकम्मी सरकार ने हमें डिफेन्स मे नहीं आने दिया जाता है आज भी देश का युवा अपनी नियुक्ति की आस में दिल्ली के जंतर-मंतर पर संघर्ष कर रहा है। सरकार हमारी पुरानी लंबित भर्ती को पूरा करे और हमें न्याय दे।
#JusticeForDefenceAspirants
YOUR SUPPORT NEEDED :-
@RahulGandhi@IYC@kcvenugopalmp@Jairam_Ramesh@Pawankhera@ColRohitChaudry@kharge@abhisar_sharma@ravish_journo@dhruv_rathee@ranvijaylive
सुनो @rajnathsingh जी शुरुआत आपने और आपकी सरकार ने ही की थी आपको एक किसा सुनाता हुँ आप इसे अपना बेटा समझकर इस दर्द भरी पीड़ा को जरूर पढना 💔😭
आपको याद होगा की 2020 मे आर्मी और एयरफोर्स के करीबन 2 लाख अभ्यार्थी थे जिनको सिर्फ जोइनिंग देनी थी वो लोग आपसे मिले थे नागौर सांसद @hanumanbeniwal के साथ आपने वादा किया था की मै इसे बहुत जल्द पूरा करवा दूंगा फिर आप एक रैली मै जाते हो वहां आपको फिर मिला जाता है फिर आप बोलते हो की " हां..हां होंगी होंगी..." फिर आपने क्या किया अचानक #अग्निपथ योजना लेकर आते हो और हम दो लाख युवाओ को दस्टबिन मे कचरे की तरह फेक देते हो हमारी उम्र भी चली गयी बिना गलती के हमारा बचपन का सपना मेहनत सब मिट्टी मे मिला दिया अगर हम अपनी नाकाबिलियत से हार जाते, तो खुदा की कसम कोई मलाल नहीं होता। सीने पर पत्थर रखकर सह लेते। लेकिन हम अपनी मेहनत से नहीं, आपके सिस्टम की बेरुखी से हार गए। अगर आप अग्निपथ योजना लेकर आ रहे थे तो ले आते लेकिन हम युवाओ को तो ले लेते हम मासूम गांव-देहात के लड़के हैं हुजूर। हमारे घरों में इतनी हैसियत नहीं होती कि हम लाखों रुपये देकर कोचिंग कर सकें। हमारे बाप ने हमारी दौड़ के जूतों के लिए कर्ज लिया था, हमारी मां ने अपनी आखिरी चूड़ी गिरवी रखी थी ताकि बेटा फौज में जाकर घर की गरीबी मिटा सके। जब हमारा सब कुछ छीन गया, तो सोचिए उस मां-बाप पर क्या बीती होगी? इसी सदमे और जिल्लत को न सह पाने के कारण हमारे करीब 60 भाइयों ने फांसी के फंदे को चूम लिया। वो फौजी की वर्दी पहनना चाहते थे, पर बदकिस्मती देखिए कि वो कफन में लिपटकर दुनिया से चले गए।
आप एक क्षत्रिय कुल से आते हैं, आप राजपूत खानदान की आन-बान-शान को समझते हैं। आपको तो पता होना चाहिए कि गांव के लड़कों के लिए सेना में जाना सिर्फ एक नौकरी नहीं, उनका मजहब होता है, उनका ईमान होता है। पर आपने हमारे इस पवित्र दर्द को दरकिनार कर दिया। गलतियां इंसानों से ही होती हैं, और यह ऐतिहासिक भूल आपसे भी हुई है।
राजनीति के बदलते रंग भी देखिए, जो लोग कभी विपक्ष में बैठकर हमारे हक के लिए आसमान सिर पर उठा लेते थे, आज सरकार की गोद में बैठते ही उन नेताओं को हमारा रोना अंधों का तमाशा लगने लगा है। सत्ता की कुर्सियों ने युवाओं के इस दर्द को पूरी तरह भुला दिया है।अब न उम्र बची है, न उम्मीद। समाज के ताने हैं, मां-बाप के रोते हुए चेहरे हैं और हमारी टूट चुकी हिम्मत है। बस एक सवाल हमारी रूह को ताउम्र कचोटता रहेगा कि आखिर हमारी गलती क्या थी?
एक अभागा, सिस्टम से हारा हुआ देश का बेटा
आज दिल में इतनी टीस है कि अगर शब्द रो सकते, तो यह पूरा पन्ना आंसुओं से भीगा होता।
@Sachingupta@ranvijaylive@ravish_journo@_YogendraYadav@Wangchuk66@abhisar_sharma