🏵️कल दाहोद, गुजरात में भारत आदिवासी पार्टी के कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
गुजरात प्रदेश कार्यकारिणी व दाहोद जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के सराहनीय कार्य के लिये आभार। बाप पार्टी आने वाले समय में गुजरात की जनता के लिये एक तीसरे मजबूत विकल्प के रूप से कार्य करेगी।
🌸 भीलप्रदेश का गौरव पुनर्स्थापित करने के लिए अनवरत जनजागरण करते हुए ऊर्जावान साथी BAP के राष्ट्रीय महासचिव"जितेन्द्र भाई असलकर खरगोन" हमारे बीच नहीं रहे, प्रकृति अपने में समाहित करें, दुःखी परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति दे, समाज का श्रेष्ठतम ईमानदार योद्धा नहीं रहा, 😭
आज चौरासी विधान सभा उप चुनाव को लेकर सीमलवाडा ब्लॉक में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुए, बाप पार्टी के समस्त पदाधिकारीयों, एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट रह कर चौरासी उप चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव लड़ने और जीत दर्ज करने का संकल्प लिया।
जोहार उलगुलान!
हल्दी घाटी युद्ध में महाराणा प्रताप का कंधे से कंधा मिला कर साथ देने वाले भील राजा "राणा पूंजा" जी की जन्म जंयती पर नमन जोहार।
राणा पूंजा भील की धरती पर उदयपुर ब्लॉक फलासिया के पानरवा में राणा पूंजा भील की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए !
मेवाड की शान भोमट के राजा भीलो के अग्रज और महान वीरो के योद्धा राणा पूंजा भील को कोटि कोटि नमन जोहार करता हु।
भील राजा राणा पुंजा की जन्म जयंती पर विजयनगर जिला साबरकांठा (गुजरात) में मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर दाता विधायक कांतिलाल खराड़ी, डेडियापाडा विधायक चेयतर भाई वसावा, समाज सेवी भँवरजी परमार, कांति भाई आदिवासी एवं कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।