Rohith Vemula's death is an “institutional murder”, not suicide. We demand #JusticeForRohithVemula
Rohith Vemula we are ashamed your killers are alive. #JaiBhim
उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के मामले में आरोपी के पक्ष में की जा रही प्रशासनिक लीपापोती और पीड़ित परिवार पर ही मुकदमा दर्ज कराने की अन्यायपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाने जाते समय प्रयागराज एयरपोर्ट पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief, नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार होने के बाद सर्किट हाउस (प्रयागराज) से कुछ देर पहले का वीडियो।
#ReleaseChandraShekharAazad #ReleaseChandraShekharAazad
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "प्रयागराज के बराबर कौशाम्बी जिले में पाल समाज की बच्ची के साथ हुए अन्याय और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर बहुत से सवाल खड़े हो रहे हैं... मैं यहां पाल समाज के लोगों से मिलने आया हूं ताकि मैं उनकी आवाज उठा सकूं... मैं यहां धरने पर इसलिए बैठा हूं कि क्या उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था इतनी कमजोर हो गई है कि एक सांसद अपने परिवार से भी नहीं मिल सकता है... पुलिस मुझे वहां जाने से क्यों रोक रही है?.."
🚨प्रयागराज : सांसद चंद्रशेखर आजाद कौशांबी जाने की जिद पर अड़े🚨
🗣️ चंद्रशेखर सर्किट हाउस में अपने समर्थकों के साथ मौजूद
👮 बड़ी संख्या में सर्किट हाउस में पुलिस के जवान तैनात
🚪 सर्किट हाउस के प्रवेश द्वार को किया गया बंद
🤝 कौशांबी में पीड़ित परिवार से मिलने दिया जाए - चंद्रशेखर
⚠️ प्रशासन ने हालात बिगड़ने का हवाला देकर नहीं दी अनुमति
#Prayagraj #ChandrashekharAzad #PoliticalTension #PoliceDeployment @BhimArmyChief
क्या यही लोकतंत्र है? क्या इसी को क़ानून व्यवस्था कहते हैं? यह तानाशाही का दौर है जहाँ जो अन्याय के खिलाफ खड़ा होता है, उसे दबाने का प्रयास किया जाता है।
लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं!
हम हर गली, हर गांव, हर शहर में संविधान, भाईचारे और न्याय का संदेश लेकर पहुँचेंगे। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) का हर कार्यकर्ता एक-एक इंसान को जागरूक करेगा। और याद रखिए – जिस दिन इस देश का समाज अपनी ताक़त को पहचान लेगा, उस दिन ये तानाशाह ताक़तें हमेशा के लिए मिट जाएँगी।
हमारे माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief एवं नगीना से लोकप्रिय सासंद भाई चन्द्रशेखर आजाद की गिरफ़्तारी हमें रोक नहीं सकती। हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे – और संविधान को बचाएंगे।
#ReleaseChandraShekharAazad #ReleaseChandraShekharAazad
उत्तर प्रदेश के जनपद कौशाम्बी के सैनी थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के मामले में आरोपी के पक्ष में की जा रही प्रशासनिक लीपापोती और पीड़ित परिवार पर ही मुकदमा दर्ज कराने की अन्यायपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाने जाते समय प्रयागराज एयरपोर्ट पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief, नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
#ReleaseChandraShekharAazad #ReleaseChandraShekharAazad
ये कितना डरावना है ना उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पाल समाज की 8 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार की घटना हुई थी
और उत्तर प्रदेश सरकार प्रशासन इस घटना आरोपियों के पक्ष में सिर्फ लीलापोथी कर रही है
मतलब अपराधियों को बचा रही है
आज इस घटना न्याय की आवाज उठाने @BhimArmyChief गए तो उन्हें नजर बंद कर लिया गया
ये तानाशाही @myogiadityanath की
#ReleaseChandraShekharAazad
BhimArmyChief Chandra Shekhar Aazad holds firm on dharna at Kaushambi Circuit House! Demanding justice for the Pal family, he’s battling police oppression head-on. This is a fiery stand against tyranny—truth will prevail.
#ReleaseChandraShekharAazad https://t.co/xOkfRFWjRl
हाल ही में यूपी के कौशांबी में पाल समाज की 8 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार की घटना हुई थी
आज नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद कौशांबी दौरे पर रहेंगे व पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे
हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा आसपास के जिलों के पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट किया गया है
@BhimArmy_BEM@AzadSamajParty
दिल्ली के GTB अस्पताल में दिनांक 27 जून 2025 की रात लगभग 9 बजे डॉ. कुलदीप कुमार जी अपने आवासीय परिसर का निरीक्षण कर रहे थे, तभी परिसर में मौजूद मोटरसाइकिल सवार बाहरी तीन व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान कहासुनी के बाद उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में डॉ. कुलदीप कुमार को गंभीर चोटें आई हैं।
अत्यंत पीड़ादायक घटना है। मैं डॉ. कुलदीप कुमार जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रकृति से प्रार्थना करता हूँ।
देश की राजधानी दिल्ली में डॉक्टरों के साथ इस तरह की घटना होना न सिर्फ दिल्ली सरकार की व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाता है, बल्कि यह डॉक्टरों की सुरक्षा में घोर लापरवाही का प्रमाण है।
मैं @delhigovdigital से मांग करता हूँ कि इस घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और अस्पताल परिसरों में इस तरह की घटनाओं पर तुरंत रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।
@CMODelhi@gupta_rekha
ये वही है सुदामा मिश्रा जो बहन मायावती जी को भीम आर्मी को चमार समाज को गाली दे रहे था
आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर जी कार्यकर्ता के साथ जाकर घर से घसीटकर थाने लेकर गाए विरोधियों का इलाज जारी रहेगा अब हम रुकने वाले नहीं जय भीम ✊
उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली की तहसील नवाबगंज के ग्राम गंगापुर में भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार, शोषितों-वंचितों और महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान और न्याय के प्रतीक, विश्वरत्न परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का कृत्य न केवल कायरतापूर्ण व दण्डनीय हैं बल्कि उनके समस्त मानवतावादी अनुयायियों की भावनाओं को आहत करने वाला है।
इतना डरते क्यों हो बाबा साहेब की मूर्तियों से?
क्योंकि तुम जानते हो—जिस दिन ये समाज बाबा साहेब को ठीक से पढ़ और लेगा, उस दिन तुम्हारे अन्याय और मनुवाद की दीवारें ढह जाएंगी।
प्रशासन द्वारा दुस्साहसियों पर कठोर कार्यवाही होने के कारण ऐसे कृत्य आए-दिन हो रहे हैं। यह नफ़रत केवल मूर्तियों तक सीमित नहीं, यह बहुजन समाज के आत्मसम्मान , इतिहास और भविष्य पर हमले है।
हम @UPGovt से माँग करते है
दोषी की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी हो और सख्त से सख्त कार्रवाई हो।
क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर शीघ्रातिशीघ्र नयी और भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए।
बाबा साहेब का अपमान,
नहीं सहेगा बहुजन समाज।
NSIC (MSME) के अंतर्गत SMAS योजना में एससी-एसटी उद्यमियों हेतु प्रदर्शनी (Fairs) कार्यक्रमों को शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने के संबंध में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय @jitanrmanjhi जी को पत्र लिखा।
@mygovindia@minmsme
कैसे आया भीम आर्मी की स्थापना का विचार?
क्या बीजेपी ने दलितों को आकर्षित करने के लिए मायावती पर दबाव डाला? जिसका असर चुनाव परिणामों पर हुआ?
जाति जनगणना को लेकर चंद्रशेखर रावण की क्या राय है? देखिए ‘Power Play’ में @AadeshRawal के साथ @BhimArmyChief का यह इंटरव्यू।
#ChandraShekhar #BJP #mayawati
दिल्ली-इमरजेंसी पर सांसद चंद्रशेखर आजाद का बयान, ‘असल में जब संविधान लागू होगा,जनता खुशहाल होगी’
संविधान कहता है जाति के आधार पर भेदभाव नहीं, लेकिन यूपी में लगातार यह देखने को मिल रहा है
‘सरकारों ने स्वार्थ के लिए संविधान का अपमान किया है’, यूपी में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं
ताजिया की लंबाई का नया नियम आ गया है, 29 जून को कौशांबी में पीड़ितों से मिलूंगा
#ChandrashekharAzad #Emergency #Constitution #UPEducationScam #CasteDiscrimination #KausambiVisit @BhimArmyChief
ओडिशा के गंजाम जिले में दो दलित व्यक्तियों को बुरी तरह पीटा गया, आधा सिर मुंडवाया गया, करीब दो किलोमीटर घुटनों के बल रेंगने और मवेशियों का चारा खाने व नाली का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया — यह घटना मानवता को शर्मसार कर देने वाली है।
दोनों दलित अपनी बेटी की शादी के लिए मेहनत की कमाई से तीन गायें खरीदकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें रोककर ‘गौ-तस्करी’ का झूठा आरोप लगाया गया और 30,000 रुपये की मांग की गई। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो उनके साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया गया।
यह कोई 'गौ-रक्षा' नहीं, यह जातंकवाद है। गौ-रक्षा अब भीड़तंत्र का हथियार बन चुकी है।मोहम्मद अख़लाक से लेकर पहलू ख़ान और जुनैद तक — और अब दलितों तक — यह हिंसा सुनियोजित है।
अगर गौ-रक्षा की आड़ में बहुजन समाज को डराने, मारने और अपमानित करने का यह सिलसिला नहीं रुका, तो इसके परिणाम बेहद गंभीर होंगे।
हम @CMO_Odisha से माँग करते हैं:
1. दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और उनके खिलाफ SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाए।
2. पीड़ितों को सरकारी सुरक्षा और उचित मुआवज़ा दिया जाए।
3. ओडिशा सरकार और NHRC इस अमानवीयता पर तुरंत संज्ञान लें।
@MohanMOdisha@NCSC_GoI@India_NHRC
उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा, थाना बकेवर के अंतर्गत ग्राम दांदरपूरा में कल,दिनांक 22 जून 2025 को शाम लगभग 6 बजे बहुजन समाज के लोगों पर जाति पूछकर सुनियोजित हमला किया गया।
हमले के दौरान बहुजन समाज के लोगों के साथ घोर मारपीट की गई,उनका सिर जबरन मुंडवा दिया गया,ज़मीन पर पैरों में सिर रखकर नाक रगड़वाई गई,एक महिला का मूत्र उनके शरीर पर छिड़का गया,पैसे ले लिए और 25,000 रूपए का "जुर्माना" लगाया गया।
यह न सिर्फ शर्मनाक जातंकवादी हिंसा है, बल्कि बहुजन समाज के आत्मसम्मान, संविधान और मानवता पर एक सीधा हमला है। इसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
हम @UPGovt से माँग करते हैं कि—
1. सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और उन्हें बिना किसी राजनीतिक संरक्षण के सख्त सजा दी जाए।
2. FIR में SC/ST Act की कठोर धाराएं लगाई जाएं।
3. पीड़ितों को सरकारी सुरक्षा और कम से कम 10 लाख रूपए का मुआवज़ा दिया जाए।
4. इस मामले की निगरानी हाई लेवल ज्यूडिशियल कमिटी द्वारा कराई जाए।
भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) इटावा की टीम मौका ए वारदात से पीड़ितों के साथ है
भीम आर्मी,आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), इटावा की टीम घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और पीड़ितों के साथ खड़ी रही।
यदि दो दिनों के भीतर इस अमानवीय जातिवादी हमले पर ठोस कार्यवाही नहीं हुई, तो बहुजन समाज संविधानिक ढंग से बड़ा जनांदोलन करने के लिए बाध्य होगा।शासन-प्रशासन को इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व लेना होगा।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
इंडिगो के ट्रेनी पायलट ने तीन अधिकारियों पर जातीय भेदभाव का आरोप लगाया
◆ ट्रेनी पायलट का आरोप—अफसरों ने कहा "जूते सिलो"
◆ 3 अफसरों पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज
Indigo | Trainee Pilot | #IndigoPilot | #CasteDiscrimination
28 अप्रैल को हरियाणा के जिला गुरुग्राम के इंडिगो एयरलाइंस के हेड ऑफिस में मीटिंग के बहाने एक दलित पायलट को बुलाकर, वहां मौजूद उच्च पदस्थ अधिकारियों ने न सिर्फ उसके साथ गाली-गलौज की, बल्कि उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। उन्होंने कहा — ‘तू हवाई जहाज़ उड़ाने लायक नहीं है, जा चप्पलें सिला, तू तो चौकीदार बनने लायक भी नहीं है।’
पीड़ित पायलट ने कई बार कंपनी के उच्चाधिकारियों और एथिक्स कमेटी से गुहार लगाई, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो SC/ST सेल की मदद से एफआईआर दर्ज करानी पड़ी।
ये कोई मामूली घटना नहीं, बल्कि जातिवादी मानसिकता और कॉरपोरेट सेक्टर में मौजूद जातिवादी वर्चस्व का उदाहरण है। जब एक दलित पायलट को इस स्तर पर अपमानित किया जा सकता है, तो सोचिए ज़मीनी स्तर पर क्या हाल होगा?
हम @AshwiniVaishnaw जी से मांग करते हैं:
1. दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी हो।
2. इंडिगो एयरलाइंस जातिवाद पर आधिकारिक माफ़ी माँगे।
3. पीड़ित पायलट को सुरक्षा और पुनर्स्थापन दिया जाए।
4. एयरलाइंस सेक्टर में जातिवाद विरोधी आचार संहिता लागू की जाए।
@cmohry@NayabSainiBJP@NCSC_GoI@India_NHRC@AAI_Official@DGCAIndia