Chairman, BBMB, Shri Manoj Tripathi, along with other officers of BBMB, attended the 5th International River Conference, organised by the International Institute of River Affairs on 27th and 28th November 2026 at Ram Manohar Lohia Avadh University, Ayodhya, Uttar Pradesh. On the occasion, the Chairman, BBMB, gave a speech on optimal utilization of river waters in the inaugural session. He also received the "Best River Governance Award " on behalf of BBMB from the Chief Guest, Shri Raj Bhushan Chaudhary, Hon’ble Minister of State, Ministry of Jal Shakti. Chairman, BBMB, also chaired a technical session on “Integrating River Governance: From Policy to Practice”, which was attended by eminent national and international domain experts and practitioners. The session provided an important platform for deliberations and exchange of knowledge and experience on strengthening effective and sustainable river governance.
आज दिनांक 26 नवम्बर, 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर बीबीएमबी के सभी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण किया गया। बोर्ड कार्यालय में सदस्य (विद्युत), श्री इंद्रजीत सिंह बाजवा ने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलवाई। अपने संबोधन में उन्होंने संविधान की महत्ता और उसके मूल्यों के प्रति सभी को जागरूक रहने व समानता के सिद्धान्त का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी ने भारतीय संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के महान आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा संवैधानिक मूल्यों को अपने कार्य एवं जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
भाखड़ा ब्यास प्रबन्ध बोर्ड (बीबीएमबी) ने ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के मार्गदर्शन में 19 नवंबर, 2026 को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, पंचकूला में ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया।
प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ के लगभग 15.33 लाख विद्यार्थियों की भागीदारी के बाद चयनित 300 विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनित 18 विद्यार्थी दिसंबर 2026 में दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः ₹50,000, ₹30,000 एवं ₹20,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 60 विद्यार्थियों को ₹7,500 प्रति विद्यार्थी प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बीबीएमबी के अध्यक्ष श्री मनोज त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को ऊर्जा एवं जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
बीबीएमबी डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, नंगल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया।
#BBMB #EnergyConservation #PaintingCompetition #BEE #SaveEnergy #SavePower #EnergyEfficiency #MinistryOfPower
Bhakra Beas Management Board (BBMB), Chandigarh and the Central Water and Power Research Station (CWPRS), Pune, entered into technical collaboration on 19.11.2026 at CWPRS, Pune by signing & sharing Memorandum of Understanding (MoU) in the august presence of Sh. C. R. Patil, Hon’ble Union Minister of Jal Shakti and Sh. Raj Bhushan Choudhary, Hon’ble Union Minister of State, MoJS, Govt. of India. This collaboration envisages technical cooperation in the development and validation of stage-discharge curves at critical and control sections of the Rivers Sutlej and Beas, interstate contact points, Nangal Hydel Channel (NHC) and Bhakra Main Line (BML), besides undertaking other related hydraulic and hydrological studies and activities.
भाखड़ा ब्यास प्रबन्ध बोर्ड (बीबीएमबी) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का समापन समारोह बोर्ड सचिवालय, चंडीगढ़ में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री मनोज त्रिपाठी, अध्यक्ष, बीबीएमबी, श्री नवीन कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO); इंजीनियर विजेंदर सिंह नारा, सदस्य (सिंचाई); इंजीनियर इंदरजीत सिंह बाजवा, सदस्य (विद्युत) व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सतर्कता प्रकोष्ठ, बीबीएमबी के तत्वावधान में तैयार की गई सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 की पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया। विमोचित पत्रिका में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के दौरान बीबीएमबी के विभिन्न कार्यालयों एवं परियोजना स्थलों पर आयोजित विविध गतिविधियों, जागरूकता कार्यक्रमों, ग्राम सभाओं, विक्रेता बैठकों, व्याख्यानों, वॉकाथॉन तथा प्रचार-प्रसार संबंधी पहलों को संकलित किया गया है। यह पत्रिका संगठन में पारदर्शिता, जवाबदेही, नैतिकता एवं निवारक सतर्कता को बढ़ावा देने के लिए किए गए सामूहिक प्रयासों का प्रतिबिंब है।अपने संबोधन में अध्यक्ष, महोदय व मुख्य सतर्कता अधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी, निष्पक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों को अपनाने तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की दिशा में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा दिनांक 5 नवंबर, 2026 को पूर्व अध्यक्ष बीबीएमबी, मेजर जनरल, स्वर्गीय श्री बी. एन. कुमार की स्मृति में सेक्टर-35 स्थित बीबीएमबी गेस्ट हाउस, चंडीगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पीजीआई के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में बीबीएमबी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया और मानवता की सेवा का प्रेरणादायक संदेश दिया।
इस अवसर पर श्री मनोज त्रिपाठी, माननीय अध्यक्ष, बीबीएमबी ने मेजर जनरल, स्वर्गीय श्री बी. एन. कुमार जी के चित्र पर श्रद्धासुमन भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पिछले पांच वर्षों से निरंतर रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने बीबीएमबी गेस्ट हाउस, सेक्टर-35, चंडीगढ़ में नई स्थापित न्यूमेटिक लिफ्ट का उद्घाटन व निरीक्षण भी किया।
#BBMB #BloodDonationCamp #BloodDonation #PGI #Humanity #SocialResponsibility #DonateBloodSaveLives
BBMB organized a function on 4th November, 2026 at BSL Project in collaboration with Special Olympics Bharat and various schools in Mandi District of Himachal Pradesh to celebrate the abilities of Special Children. Hon'ble Governor, Himachal Pradesh Shri Kavinder Gupta ji graced the function as Chief Guest and Dr Mallika Nadda, President, Special Olympics Bharat as Special Guest. Chairman, BBMB, Member, Irrigation, BBMB and other officers of BBMB also participated in the function. Chairman, BBMB also visited the Bhakra Project and BSL Project on 3rd/4th Nov, 2026.
भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित *BRICS Sustainable Lifestyle Week* के अंतर्गत 02 नवंबर 2026 को 'Save Energy’ (ऊर्जा संरक्षण)थीम पर विद्युत मंत्रालय की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर बीबीएमबी के चण्डीगढ़ व सभी परियोजनाओं स्थित कार्यालयों में प्रातः 10:00 बजे से 11:00 बजे तक अनावश्यक लाइट्स एवं विद्युत उपकरणों को बंद रखकर ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त, बीबीएमबी के विद्यालयों में जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों को ऊर्जा की बचत, विद्युत उपकरणों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा ऊर्जा संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
BBMB #BRICSSustainableLifestyleWeek #MissionLiFE #SaveEnergy #EnergyConservation #SustainableLifestyle
भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) , जो कि विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक वैधानिक निकाय है, ने भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के मार्गदर्शन में संचालित विशेष अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता, लंबित मामलों के निस्तारण एवं संसाधनों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में सराहनीय प्रयास किए गए।
अभियान के दौरान 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक लगभग 996 मीट्रिक टन स्क्रैप की ई-नीलामी से ₹7.06 करोड़ तथा ई-कचरे की ई-नीलामी से ₹7.73 लाख का राजस्व अर्जित किया गया। इससे पूर्व जून 2026 में स्क्रैप की ई-नीलामी से ₹7.39 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। अभियान के दौरान पुरानी फाइलों की छंटाई, लंबित शिकायतों का निस्तारण, स्वच्छता अभियान एवं कार्यालयी स्थान के बेहतर उपयोग जैसी गतिविधियां भी संचालित की गईं।
#BBMB #SpecialCampaign6.0 #Swachhata #EwasteManagement #CleanlinessDrive
राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के अवसर पर भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) के बोर्ड सचिवालय, चंडीगढ व अन्य परियोजना स्थलों पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई। चंडीगढ़ में माननीय अध्यक्ष, बीबीएमबी, श्री मनोज त्रिपाठी जी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा देशवासियों के बीच एकता और सद्भाव का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। साथ ही, सरदार वल्लभभाई पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई। इसके अतिरिक्त बीबीएमबी के विभिन्न परियोजना स्थलों, जैसे सुंदरनगर, नंगल सहित अन्य स्थानों पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन भी किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया।
आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2026 को भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) ने अपने अधिकारियों/कर्मचारियों की वित्तीय सुरक्षा एवं कल्याण को सुदृढ़ बनाने की दिशा में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ अपग्रेडेड केंद्रीय सरकार वेतन पैकेज (CGSP) खातों के अंतर्गत सुविधाएं प्रदान करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
अध्यक्ष, बीबीएमबी, इंजीनियर मनोज त्रिपाठी की उपस्थिति में हुए इस समझौते के अंतर्गत एसबीआई खातों में वेतन प्राप्त करने वाले बीबीएमबी अधिकारियों/कर्मचारियों को ₹1 करोड़ का निःशुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, ₹80 लाख तक का स्थायी आंशिक दिव्यांगता कवर तथा ₹10 लाख का अतिरिक्त ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस के अतिरिक्त अन्य लाभ भी प्रदान किये जाएंगे।
यह पहल बीबीएमबी की अपने कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं और मजबूत वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
#BBMB #SBI #EmployeeWelfare #FinancialSecurity #CGSP #EmployeeBenefits
Shri Manoj Tripathi, Chairman, BBMB and his team participated in the India Dams Conference & Exhibition 2026 at ITC Chola, Chennai held on 27th October, 2026. Chairman, BBMB also participated in a panel discussion on expediting hydro project delivery and also gave a presentation on role of storage projects and river interlinking in ensuring water security for the country and further the role of rule curves, inflow forecasting and desilting of reservoirs in efficient reservoir management.
भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा दिनांक 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज, 27 अक्टूबर 2026 को बोर्ड सचिवालय चण्डीगढ़ सहित अन्य कार्यालयों में सतर्कता जागरूकता की शपथ ग्रहण करवाई गई।
बोर्ड सचिवालय में इसके पश्चात सतर्कता विभाग के तत्वावधान में एक वाॅकेथोन का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ईमानदारी, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार-मुक्त कार्य संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इसके उपरांत क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं व प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। यह कार्यकम, उप सतर्कता अधिकारी बीबीएमबी चंडीगढ़ के सतर्कता जागरूकता पर दिए गए एक व्याख्यान से संपन्न हुआ।
#BBMB #VigilanceAwarenessWeek2026 #Integrity #Transparency #AntiCorruption #Walkathon #QuizCompetition
दिनांक 22 अक्टूबर, 2026 को भाखड़ा बाँध के 64वें समर्पण दिवस के अवसर पर माननीय अध्यक्ष, बीबीएमबी, इंजी. मनोज त्रिपाठी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने परियोजना निर्माण के दौरान बलिदान देने वाले शहीदों के शहीदी स्मारक पर श्रद्धासुमन भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने भाखड़ा बांध को देश की प्रगति, हरित क्रांति एवं तकनीकी क्षमता का प्रतीक बताया। उन्होंने इसकी उत्कृष्ट इंजीनियरिंग एवं सफल संचालन का श्रेय अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पण को देते हुए भविष्य में भी इसके सुरक्षित संचालन हेतु एक जुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत बीबीएमबी डी ए वी स्कूल, नंगल के विद्यार्थियों के मध्य भाखड़ा बांध पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने वाले व भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन भी किया गया। अध्यक्ष महोदय ने नंगल में भाखड़ा सदन में नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का उदघाटन किया व बीबीएमबी ऑफिसर्स क्लब में पौधारोपण किया। दौरे के अंतिम चरण में उन्होंने बीबीएमबी के निर्माणधीन संग्रहालय और सरसा एक्वाडक्ट का निरीक्षण भी किया।
#BBMB #64thBhakraSamarpanDiwas #BhakraDam #TributeToMartyrs #PaintingCompetition #TreePlantation #EnvironmentalProtection #Nangal
दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को 64वें भाखड़ा समर्पण दिवस की पूर्व संध्या पर बीबीएमबी नंगल में इंटर-यूनिट बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बीबीएमबी चंडीगढ़, नंगल, तलवाड़ा एवं सुंदरनगर की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस आयोजन का उद्देश्य खेल भावना, आपसी सहयोग, टीम भावना तथा कर्मचारियों के बीच सौहार्द को बढ़ावा देना रहा।
#BBMB #BhakraSamarpanDiwas #InterUnitBadmintonChampionship #Sportsmanship #TeamSpirit #Nangal
Special Compaign 6.0 के अंतर्गत बीबीएमबी नंगल टाउनशिप के विभिन्न आवासीय एवं गैर-आवासीय भवनों में सफाई की गई। इसके अतिरिक्त, विभिन्न कूड़ेदानों के आसपास के क्षेत्रों की भी विशेष सफाई की गई। वहीं , प्रणाली प्रचालन प्रशासन , चंडीगढ़ में भी कार्यालय के आसपास सफाई की गई।
#BBMB #SpecialCampaign6.0 #स्वच्छता #स्वच्छताअभियान #NangalTownship
बीबीएमबी के सतर्कता प्रकोष्ठ ने उप मुख्य सतर्कता अधिकारी के नेतृत्व में बीबीएमबी के विभिन्न स्टेशनों पर निवारक सतर्कता (Preventive Vigilance), संविदा प्रबंधन (Contract Management), CVC मास्टर सर्कुलर एवं सतर्कता मैनुअल–2026 विषयों पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में पारदर्शिता, जवाबदेही, नैतिकता तथा सतर्कता संबंधी नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। दिनांक 13.10.2026 तक आयोजित कार्यक्रमों में लगभग 300 अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।
बीबीएमबी द्वारा ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत दिनांक 12.10.2026 को बोर्ड सचिवालय, चंडीगढ़ व तलवाड़ा, सुंदरनगर और स्लापड परियोजना स्थलों पर विशेष शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। बोर्ड सचिवालय, चण्डीगढ़ में माननीय अध्यक्ष ई. मनोज त्रिपाठी जी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए उन्हें पूरी निष्ठा के साथ नशे के खिलाफ लड़ने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और एकजुट होकर समाज में इसके प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने का आवाह्न किया।
#NashaMuktBharatAbhiyan #BBMB #Chandigarh #DrugFreeIndia #SayNoToDrugs #HealthyIndia #Awareness