राजस्थान चतुर्थ श्रेणी 1 साल का वेटिंग लिस्ट का नियम लागू करना चाहिए।
4th Grade मे रिजाइन देने वाले स्टूडेंट की संख्या लगातार बढ़ रही है।
वेटिंग लिस्ट नियम लागू होने से जरूरतमंद बेरोजगार स्टूडेंट्स को रोजगार मिलेगा।
विद्या संबल अब किसके भरोसे चल रही है कुछ पता नही है।
कुछ जिले आवेदन के आदेश जारी कर रहे है।
कुछ जिले स्थगित के आदेश जारी कर रहे है।
कुछ जिले संशोधित आदेश जारी कर आवेदन शुरू कर रहे है।
कोई बोल रहा है रद्द होगी कोई बोल रहा है यथावत रहेगी।
ऐसे मे शिक्षा मंत्री जी मौन है।
वन इयर वेटिंग रूल के मुद्दे को लेकर हमारी टीम द्वारा विधायकों से मिलने के क्रम मेंअटरू बड़ा विधायक राधेश्याम जी बेरवा से मिले उन्होंने तुरंत सीएम और डिप्टी सीएम को अपनी लेटर पैड पर लेटर लिखकर मेल किया और हमारी मांग पुरजोर तरीके से तरीके से रखने का आश्वासन दिया धन्यवाद @RajCMO
प्रक्रियाधीन भर्तियों में एक साल वेटिंग नियम लागू करवाने की मांग को लेकर युवाओं ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के सामने रखी बात
#EducationNagari#1YearWaitingRule_लागू_करो
राजस्थान के हजारों युवा लंबे समय से प्रक्रियाधीन भर्तियों में 1 ईयर वेटिंग नियम लागू करने की मांग कर रहे हैं। विशेषकर 53,749 पदों पर आयोजित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में बड़ी संख्या में पद रिक्त रहने की संभावना को देखते हुए युवाओं की मांग पूरी तरह जायज है कि रिक्त पदों को वेटिंग लिस्ट के माध्यम से भरा जाए।
राज्य सरकार ने बजट में वेटिंग नियम लागू करने की घोषणा की और 4 जून को कार्मिक विभाग ने इस संबंध में नियम भी बना दिए, लेकिन अभी तक इसका प्रभावी लाभ पूर्व में आयोजित भर्तियों के अभ्यर्थियों को नहीं मिल रहा है।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से अपील करता हूं कि इस मांग पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए | राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सदैव छात्रों के साथ खड़ी है |
@RLPINDIAorg
सभी अभ्यर्थियों की एक ही मांग है—
1 वर्ष का वेटिंग नियम केवल नई भर्तियों में नहीं, बल्कि वर्तमान में प्रक्रियाधीन सभी भर्तियों पर भी लागू किया जाए।
इससे रिक्त पद शीघ्र भरेंगे, चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी और हजारों योग्य अभ्यर्थियों को न्याय मिलेगा।
सरकार से विनम्र आग्रह है कि चतुर्थ श्रेणी सहित सभी प्रक्रियाधीन भर्तियों में 1 वर्ष का वेटिंग नियम लागू किया जाए।
#चतुर्थ_श्रेणी_सहित_प्रक्रियाधीन_भर्तियों_में_वेटिंग_नियम_लागू_करो
#WaitingRule
#RajasthanRecruitment
राजस्थान के हजारों बेरोजगार युवा चतुर्थ श्रेणी भर्ती में नया वेटिंग नियम लागू होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन सरकार ने इसे लागू नहीं किया। इससे कई योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है।
माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि प्रक्रियाधीन चतुर्थ श्रेणी भर्ती में भी नया वेटिंग नियम लागू किया जाए, ताकि रिक्त पदों पर पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से नियुक्तियाँ हो सकें।
@RajCMO@BJP4Rajasthan #चतुर्थ_श्रेणी_भर्ती #वेटिंग_नियम #RajasthanJobs