Office of Backward Classes Indian Chamber of Commerce and Industry (BICCI) was inaugurated . In the inauguration ceremony Mr. J N Kansotiya IAS Additional Chief Secretary of Madhya Pradesh Government, Mr. Umakant Umrao IAS Principal Secretary of Madhya Pradesh Government
Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) के संयुक्त तत्वावधान में BICCI सदस्य उद्यमियों के लिए विशेष Seller Onboarding एवं Registration Session आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य MSMEs, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमियों, सेवा प्रदाताओं एवं व्यवसायियों को GeM पोर्टल से जोड़ना तथा उन्हें सरकारी खरीद (Government Procurement) के विशाल अवसरों से अवगत कराना रहा।
सत्र के दौरान प्रतिभागियों को GeM Registration, Product Listing, Bid Participation, Order Management एवं Government Procurement Ecosystem की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
BICCI निरंतर उद्यमियों को नए बाजार, नई संभावनाओं एवं सरकारी खरीद के अवसरों से जोड़ने हेतु प्रतिबद्ध है।
#bicci #gems #msme #startupindia #womenentrepreneurs
सरकारी खरीद के नए अवसरों से जुड़ें!
BICCI और जेम लेकर आ रहे हैं एक विशेष वर्चुअल ट्रेनिंग वर्कशॉप, खास BICCI के मेंबर्स के लिए
•जेम पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें
•प्रोडक्ट एवं सर्विसेज़ को कैसे लिस्ट करें
•सरकारी खरीदारों तक कैसे पहुँचें
•व्यवसाय बढ़ाने के नए अवसर
18 जून 2026 (गुरुवार)
दोपहर 2:00 बजे
🔗 VC Link:
https://t.co/DGlF8NzL4w
जेम से जुड़ें, कारोबार बढ़ाएं!
आज भोपाल में आयोजित “समृद्ध MSME – विकसित मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का उद्योग जगत, विभिन्न औद्योगिक संगठनों एवं उद्यमियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 900 MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई तथा उद्योग एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न हितलाभ प्रदान किए गए। यह पहल मध्यप्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास एवं रोजगार सृजन को नई गति प्रदान करने वाली है।
Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) का मानना है कि इस प्रकार के उद्योग एवं उद्यमिता केंद्रित कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि प्रदेश के उद्यमियों, व्यापारियों, स्टार्टअप्स एवं विशेष रूप से OBC वर्ग के उद्यमियों को अधिक अवसर, प्रोत्साहन एवं विकास के नए आयाम प्राप्त हो सकें। समावेशी विकास तभी संभव है जब समाज के प्रत्येक वर्ग को उद्योग, व्यापार और रोजगार सृजन में समान भागीदारी का अवसर मिले।
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी, MSME मंत्री श्री चैतन्य काश्यप जी, प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र सिंह जी (IAS), उद्योग आयुक्त श्री दिलीप कुमार जी (IAS), एवं उद्योग विभाग की संपूर्ण टीम को इस सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#MSME #DrMohanYadav #IndustrialDevelopment #Entrepreneurship #StartupMP
BICCI एवं IFCI Venture Capital Funds Ltd. के मध्य ऐतिहासिक MoU संपन्न
पिछड़ा वर्ग (OBC) उद्यमियों को ₹200 करोड़ के समर्पित फंड एवं रियायती वित्तीय सहायता का मिलेगा लाभ
नई दिल्ली में आज Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) एवं IFCI Venture Capital Funds Limited (IFCI VCFL) के मध्य पिछड़ा वर्ग (OBC) समुदाय के उद्यमियों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने, उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण Memorandum of Understanding (MoU) संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्री लोकेन्द्र सिंह गुर्जर, Chairman, BICCI ने कहा कि देशभर के पिछड़ा वर्ग उद्यमियों को वित्तीय संसाधनों, निवेश एवं संस्थागत सहायता तक पहुंच उपलब्ध कराने की दिशा में यह MoU एक महत्वपूर्ण एवं दूरगामी पहल है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा समर्थित लगभग ₹200 करोड़ के समर्पित (Dedicated) Venture Capital Fund for Backward Classes के माध्यम से पात्र OBC उद्यमियों को अपने उद्योग, MSME, स्टार्टअप एवं व्यवसायों के विस्तार हेतु वित्तीय सहायता प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के अंतर्गत पात्र OBC उद्यमियों को केवल 6% की रियायती ब्याज दर पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जबकि महिला उद्यमियों के लिए यह दर लगभग 5.7% है। यह व्यवस्था विशेष रूप से महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
कार्यक्रम में श्री V. Anish Babu, Managing Director, IFCI Venture Capital Funds Ltd. ने फंड की विभिन्न योजनाओं, पात्रता मानदंडों एवं आवेदन प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि यह फंड पिछड़ा वर्ग समुदाय के उद्यमियों को पूंजी उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार सृजनकर्ता एवं सफल उद्योगपति बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर Ms. Seema Goel, Mr. Arindam Roy एवं Mr. Tarun Verma (IFCI Venture Capital Fund) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने उपस्थित उद्यमियों को फंडिंग, निवेश सहायता, उद्यम विकास एवं व्यवसाय विस्तार से संबंधित विभिन्न अवसरों की जानकारी प्रदान की।
BICCI की ओर से श्री मुकेश कुमार, President – Uttarakhand Chapter, श्री विनय यादव, State Head – Delhi सहित विभिन्न राज्यों एवं जिलों से जुड़े पदाधिकारी, उद्योगपति, उद्यमी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
#BICCI #IFCI #IFCIVentureCapitalFund #MoU #OBCEntrepreneurs #BackwardClasses #MSME
BICCI एवं GeM के मध्य ऐतिहासिक समझौता (MoU) सम्पन्न
देशभर के MSME, स्टार्टअप, महिला एवं पिछड़ा वर्ग उद्यमियों को सरकारी खरीद प्रणाली से जोड़ने तथा उन्हें नए व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में आज Backward Classes Indian Chamber of Commerce and Industry (BICCI) एवं Government e-Marketplace (GeM) के मध्य एक महत्वपूर्ण Memorandum of Understanding (MoU) सम्पन्न हुआ।
यह समझौता उद्यमियों को GeM पोर्टल पर पंजीकरण, क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, सरकारी खरीद प्रक्रियाओं में भागीदारी तथा व्यवसाय विस्तार के अवसरों तक बेहतर पहुँच प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया है। इस साझेदारी के माध्यम से BICCI एवं GeM संयुक्त रूप से उद्यमियों को सरकारी खरीद तंत्र से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु कार्य करेंगे।
इस अवसर पर श्री लोकेन्द्र सिंह गुर्जर जी, Lokendra Singh Gurjar, चेयरमैन, BICCI तथा श्री अजीत बी. चव्हाण जी, Ajit B. Chavan, Additional CEO, GeM एवं उनकी वरिष्ठ अधिकारियों की टीम उपस्थित रही।
कार्यक्रम में डॉ. यू. के. चौधरी जी, Dr. U. K. Chaudhary, प्रदेश अध्यक्ष, BICCI दिल्ली; श्री मुकेश कुमार जी, Mukesh Kumar, प्रदेश अध्यक्ष, BICCI उत्तराखंड; वरिष्ठ उद्योगपति श्री निरंजन सिंह जी तथा श्री मोहन आवाना जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर BICCI चेयरमैन श्री लोकेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि यह समझौता देशभर के MSME एवं प्रथम पीढ़ी के उद्यमियों के लिए सरकारी खरीद प्रणाली में सहभागिता बढ़ाने, उनके व्यवसाय को नई गति प्रदान करने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
BICCI का उद्देश्य देश के प्रत्येक उद्यमी को अवसर, मार्गदर्शन एवं सशक्त मंच उपलब्ध कराकर समावेशी आर्थिक विकास को गति प्रदान करना है।
“सशक्त उद्यमिता – सशक्त भारत”
#BICCI #GeM #MoU #MSME #GovernmentProcurement StartupIndia OBCEntrepreneurs AtmanirbharBharat LokendraGurjar AjitBChavan Entrepreneurship InclusiveGrowth BusinessDevelopment VocalForLocal NewIndia BICCIIndia
श्रम विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं एमएसएमई विभाग द्वारा आयोजित “प्रदेश के MSMEs में सुरक्षित कार्यस्थल, श्रमिक कल्याण एवं Employer-Employee समन्वय” विषयक महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।
बैठक में प्रदेश के MSME क्षेत्र को अधिक सुरक्षित, श्रमिक हितैषी एवं संगठित बनाने हेतु विभिन्न योजनाओं, नवाचारों एवं सुरक्षा प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक सुरक्षा, श्रमिक स्वास्थ्य, फायर ऑडिट, कार्यस्थल सुरक्षा संस्कृति, श्रमिक कल्याण योजनाओं तथा नवीन श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर
• श्री रघुराज राजेन्द्रन जी, आईएएस, सचिव, श्रम विभाग
• श्री दिलीप कुमार जी, आईएएस, आयुक्त, एमएसएमई
• श्रीमती नमिता तिवारी जी, संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, मध्यप्रदेश, इंदौर
• श्री पंकज दुबे जी, संयुक्त संचालक, एमएसएमई
सहित विभिन्न उद्योग संगठनों एवं MSME प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में SHREE, Shram Star Rating, AROH, Fire Audit, Occupational Health, PM-SYM एवं PMVBRY जैसी महत्वपूर्ण पहलों एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनका उद्देश्य MSME इकाइयों में सुरक्षित एवं बेहतर कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है।
Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) की ओर से BICCI के चेयरमैन श्री लोकेन्द्र गुर्जर जी बैठक में उपस्थित हुए एवं MSME क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों, श्रमिकों एवं उद्योग जगत के हितों से संबंधित विषयों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद किया।
मध्यप्रदेश में सुरक्षित, समावेशी एवं सशक्त औद्योगिक वातावरण निर्माण हेतु यह पहल अत्यंत सराहनीय एवं महत्वपूर्ण है।
#BICCI #MSME #MadhyaPradesh #LabourDepartment #IndustrialSafety WorkerWelfare Entrepreneurship SafeWorkplace OccupationalHealth MSMEIndia
आधिकारिक घोषणा | Official Announcement
हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि एडवोकेट विवेक कुमार को Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) में नेशनल वर्टिकल हेड – लीगल सर्विसेज (National Vertical Head – Legal Services) नियुक्त किया गया है।
एडवोकेट विवेक कुमार एक प्रतिष्ठित सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता हैं तथा वे भारत के सर्वोच्च न्यायालय में हिमाचल प्रदेश सरकार के अधिवक्ता (Counsel, Government of Himachal Pradesh to Supreme Court of India) के रूप में भी अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। उन्हें विधिक सेवाओं, संवैधानिक विषयों एवं न्यायिक प्रक्रियाओं का व्यापक अनुभव प्राप्त है।
उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों में प्रभावी कानूनी प्रतिनिधित्व करते हुए न्याय, विधिक जागरूकता एवं संस्थागत सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी विशेषज्ञता, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए BICCI ने उन्हें संगठन के लीगल सर्विसेज विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में BICCI देशभर के MSME, स्टार्टअप, उद्योग एवं पिछड़ा वर्ग उद्यमियों को मजबूत कानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
एडवोकेट विवेक कुमार संगठन के माध्यम से विधिक जागरूकता, नीति संबंधी सलाह, उद्यमियों के अधिकारों की सुरक्षा एवं व्यापारिक हितों से जुड़े विषयों पर प्रभावी कार्य करेंगे।
✨ BICCI परिवार की ओर से हम एडवोकेट विवेक कुमार का हार्दिक स्वागत करते हैं तथा उनके सफल, प्रेरणादायी एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलमयी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हैं।
#BICCI #LegalServices #AdvVivekKumar #SupremeCourt #BusinessLeadership MSME Entrepreneurship LegalAwareness OBCEntrepreneurs BICCIFamily
आधिकारिक घोषणा | Official Announcement
हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि देवेंद्र पटेल जी को Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) के मध्यप्रदेश चैप्टर का उपाध्यक्ष (Vice President – Madhya Pradesh Chapter) नियुक्त किया गया है।
देवेंद्र पटेल जी एक प्रगतिशील कृषि उद्यमी एवं उद्योगपति हैं, जो कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। वे MS Jhandiwala Farms के माध्यम से गन्ना हार्वेस्टर, फ्रूट पल्प एवं फ्रोजन वेजिटेबल उद्योग से जुड़े हुए हैं तथा आधुनिक कृषि, एग्री-बिजनेस एवं ग्रामीण उद्यमिता को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।
उनका व्यावसायिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं कृषि आधारित उद्योगों के प्रति समर्पण, BICCI के MSME एवं कृषि उद्यमिता मिशन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता से मध्यप्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों, ग्रामीण उद्यमियों एवं युवा व्यवसायियों को नई पहचान एवं अवसर प्राप्त होंगे।
✨ BICCI परिवार की ओर से हम देवेंद्र पटेल जी का हार्दिक स्वागत करते हैं तथा उनके सफल, प्रेरणादायी एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलमयी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हैं।
#BICCI #MadhyaPradesh #VicePresident #Agribusiness #FoodProcessing Entrepreneurship MSME OBCEntrepreneurs BusinessLeadership InclusiveGrowth
आधिकारिक घोषणा | Official Announcement
हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि मुकेश कुमार जी को Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) के उत्तराखंड चैप्टर का अध्यक्ष (President – Uttarakhand Chapter) नियुक्त किया गया है।
मुकेश कुमार जी एक प्रतिष्ठित Clinical Trial & Drug Regulatory Professional हैं, जिनके पास क्लिनिकल रिसर्च, ड्रग रेगुलेटरी अफेयर्स एवं हेल्थकेयर रिसर्च मैनेजमेंट के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वे RAHE Life Science, RAHE Group के माध्यम से हेल्थकेयर रिसर्च, फार्मास्यूटिकल्स एवं क्लिनिकल ट्रायल्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, क्लिनिकल रिसर्च संगठनों एवं नियामक एजेंसियों के साथ कार्य करते हुए हेल्थकेयर एवं मेडिकल रिसर्च क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही वे Global AI Impact Summit 2026 में पैनलिस्ट के रूप में भी अपनी विशेषज्ञता साझा कर चुके हैं।
उनकी विशेषज्ञता, नेतृत्व क्षमता एवं अनुसंधान आधारित दृष्टिकोण को देखते हुए BICCI ने उन्हें उत्तराखंड राज्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में MSME, हेल्थकेयर, रिसर्च, स्टार्टअप एवं युवा उद्यमिता को नई दिशा एवं गति प्राप्त होगी।
✨ BICCI परिवार की ओर से हम मुकेश कुमार जी का हार्दिक स्वागत करते हैं तथा उनके सफल, प्रेरणादायी एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलमयी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हैं।
#BICCI #Uttarakhand #MukeshKumar #RAHEGroup #Healthcare ClinicalResearch MSME Entrepreneurship Innovation BusinessLeadership InclusiveGrowth
आधिकारिक घोषणा | Official Announcement
हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि Mrs. Swarna Rai को Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) के महिला विंग, मध्यप्रदेश चैप्टर की अध्यक्ष (President – Women Wing, Madhya Pradesh Chapter) नियुक्त किया गया है।
Mrs. Swarna Rai कृषि एवं व्यवसाय क्षेत्र से जुड़ी एक सफल एवं प्रेरणादायी उद्यमी हैं। वे Rai Distributors के माध्यम से Tractor, Harvester एवं Agricultural Implements व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं तथा कृषि आधारित उद्यमिता एवं ग्रामीण व्यापार विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
उनका नेतृत्व, व्यावसायिक अनुभव एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण, BICCI के महिला उद्यमिता विकास मिशन को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करेगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में BICCI Women Wing मध्यप्रदेश में महिला उद्यमियों, युवतियों एवं ग्रामीण व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं के लिए नए अवसरों का निर्माण करेगा।
✨ BICCI परिवार की ओर से हम Mrs. Swarna Rai का हार्दिक स्वागत करते हैं तथा उनके सफल, प्रेरणादायी एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलमयी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हैं।
#BICCI #WomenWing #MadhyaPradesh #WomenLeadership #Entrepreneurship WomenEntrepreneurs Agribusiness BusinessLeadership InclusiveGrowth BICCIFamily
आधिकारिक घोषणा | Official Announcement
हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि रोहित कश्यप जी को Backward Classes Indian Chamber of Commerce and Industry (BICCI) के उत्तर प्रदेश चैप्टर का अध्यक्ष (President – Uttar Pradesh Chapter) नियुक्त किया गया है।
रोहित कश्यप जी एक युवा, ऊर्जावान एवं दूरदर्शी उद्योगपति हैं, जो Raja Ram Group के चेयरमैन के रूप में व्यवसाय एवं सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा National Youth Award से सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान एवं युवा नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।
उनका नेतृत्व, संगठनात्मक दृष्टिकोण एवं सामाजिक प्रतिबद्धता, बीआईसीसीआई के Backward Class Entrepreneurs को सशक्त बनाने के मिशन को नई गति एवं मजबूती प्रदान करेगा।
हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में BICCI Uttar Pradesh Chapter प्रदेश के उद्यमियों, युवाओं, स्टार्टअप्स एवं व्यापारिक समुदाय के लिए नए अवसरों का निर्माण करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।
✨ बीआईसीसीआई परिवार की ओर से हम रोहित कश्यप जी का हार्दिक स्वागत करते हैं तथा उनके सफल, प्रेरणादायी एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलमयी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हैं।
🙏 हम सभी सदस्यों, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों से अनुरोध करते हैं कि वे रोहित कश्यप जी को इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु अपनी शुभकामनाएँ एवं हार्दिक बधाई प्रेषित करें।
#BICCI #UttarPradesh #President #Leadership #Entrepreneurship YouthLeadership OBCEntrepreneurs MSME BusinessLeadership InclusiveGrowth BICCIFamily
आधिकारिक घोषणा | Official Announcement
हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि डॉ. अमित यादव जी को Backward Classes Indian Chamber of Commerce and Industry (BICCI) के मध्य प्रदेश चैप्टर का अध्यक्ष (President – Madhya Pradesh Chapter) नियुक्त किया गया है।
डॉ. अमित यादव जी स्वास्थ्य सेवा एवं प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े एक प्रतिष्ठित एवं अनुभवी व्यक्तित्व हैं। वे Apple Group of Hospitals के निदेशक के रूप में स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं संस्थागत नेतृत्व के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
उनका दूरदर्शी नेतृत्व, प्रशासनिक अनुभव एवं समाज के प्रति समर्पण, बीआईसीसीआई के Backward Class Entrepreneurs को सशक्त बनाने के मिशन को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करेगा।
हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में BICCI Madhya Pradesh Chapter प्रदेश के उद्यमियों, युवाओं, स्टार्टअप्स एवं व्यापारिक समुदाय के लिए नए अवसरों का निर्माण करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।
✨ बीआईसीसीआई परिवार की ओर से हम डॉ. अमित यादव जी का हार्दिक स्वागत करते हैं तथा उनके सफल, प्रेरणादायी एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलमयी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हैं।
#BICCI #MadhyaPradesh #President #Leadership #HealthcareLeadership Entrepreneurship OBCEntrepreneurs MSME BusinessLeadership InclusiveGrowth BICCIFamily
आधिकारिक घोषणा | Official Announcement
हमें अत्यंत हर्ष एवं गर्व के साथ यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि डॉ. यू. के. चौधरी जी को Backward Classes Indian Chamber of Commerce and Industry (BICCI) के दिल्ली चैप्टर का अध्यक्ष (President) नियुक्त किया गया है।
डॉ. यू. के. चौधरी जी एक प्रतिष्ठित समाजसेवी, सफल उद्योगपति, शिक्षाविद् एवं स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़े अनुभवी व्यक्तित्व हैं। वे “मोरल हॉस्पिटल” के निदेशक एवं “सेंट मोरल ग्लोबल स्कूल” के संस्थापक के रूप में समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
उनका दूरदर्शी नेतृत्व, व्यापक व्यावसायिक अनुभव एवं सामाजिक प्रतिबद्धता, बीआईसीसीआई के Backward Class Entrepreneurs को सशक्त बनाने के मिशन को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करेगा।
हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में BICCI Delhi Chapter संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हुए उद्यमियों, युवाओं एवं व्यापारिक समुदाय के लिए नए अवसरों का निर्माण करेगा।
✨ बीआईसीसीआई परिवार की ओर से हम डॉ. यू. के. चौधरी जी का हार्दिक स्वागत करते हैं तथा उनके सफल, प्रेरणादायी एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु मंगलमयी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हैं।
#BICCI #DelhiChapter #President #Leadership #Entrepreneurship OBCEntrepreneurs MSME BusinessLeadership InclusiveGrowth BICCIFamily
Federation of Indian Export Organisations (FIEO) के महानिदेशक एवं CEO डॉ. अजय सहाय जी, Additional Director General श्री सुविद शाह जी तथा FIEO के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ Backward Classes Indian Chamber of Commerce and Industry (BICCI) की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में निर्यात क्षेत्र में OBC, पिछड़ा वर्ग एवं MSME उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने, उन्हें Export Ecosystem से जोड़ने, प्रशिक्षण, जागरूकता, अंतरराष्ट्रीय व्यापार अवसरों तथा संस्थागत सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
BICCI की ओर से सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के उद्यमियों को निर्यात क्षेत्र में सशक्त बनाने हेतु विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए। FIEO की ओर से भी सहयोगात्मक पहल, क्षमता विकास कार्यक्रमों तथा भविष्य में संयुक्त गतिविधियों की संभावनाओं पर सकारात्मक चर्चा की गई।
इस अवसर पर BICCI के Founder-Chairman श्री लोकेन्द्र सिंह गुर्जर, श्री ऋषि कांत तिवारी सहित FIEO के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
BICCI देशभर के पिछड़ा वर्ग उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक व्यापार से जोड़ने, उन्हें निर्यात क्षेत्र में सशक्त बनाने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ निरंतर कार्यरत है।
#BICCI #FIEO #Export #MSME #OBCEntrepreneurs InternationalTrade LokendraGurjar AtmanirbharBharat StartupIndia MakeInIndia
विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के साथ उच्च स्तरीय बैठक
आज Backward Classes Indian Chamber of Commerce and Industry (BICCI) के अध्यक्ष एवं Ministry of External Affairs (विदेश मंत्रालय), भारत सरकार के Secretary (Economic Relations) Shri Sudhakar Dalela IFS के बीच Sushma Swaraj Bhawan में एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक में पिछड़े वर्ग के उद्यमियों, MSMEs एवं स्टार्टअप्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करने, वैश्विक बाज़ारों से जोड़ने तथा निवेश और व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के प्रमुख बिंदु:
• भारतीय दूतावासों के माध्यम से MSMEs को वैश्विक बाज़ारों से जोड़ना
• अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधिमंडलों एवं नेटवर्किंग अवसरों को बढ़ावा देना
• निवेश एवं तकनीकी सहयोग को प्रोत्साहित करना
• निर्यात उन्मुख प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रम संचालित करना
यह बैठक समावेशी आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर के उद्यमियों को वैश्विक मंच से जोड़ना है।
BICCI देशभर के उद्यमियों को सशक्त बनाने एवं अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
#BICCI #विदेश_मंत्रालय #MSME #InclusiveGrowth #GlobalOpportunities #StartupIndia
Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) की British High Commission के साथ एक अत्यंत सार्थक एवं महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
इस संवाद के दौरान भारत के MSME सेक्टर और United Kingdom के SME ecosystem के बीच संभावित सहयोग के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से trade collaboration, technology exchange, joint ventures तथा market access जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
BICCI के माध्यम से हमने भारतीय MSMEs को वैश्विक अवसरों से जोड़ने, विशेषकर UK जैसे विकसित बाजारों में प्रवेश दिलाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यह बैठक केवल एक औपचारिक संवाद नहीं, बल्कि भारत–UK के बीच MSME सहयोग को एक नई दिशा देने की शुरुआत है। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में यह पहल structured partnerships, MoUs और ठोस व्यावसायिक अवसरों में परिवर्तित होगी। हम British High Commission का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं और इस सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।
#BICCI #MSME #IndiaUK #Collaboration #Trade Entrepreneurship
Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) की Arab Emirates Embassy के साथ एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें भारतीय MSMEs और UAE के बीच व्यापार, निवेश एवं संस्थागत सहयोग को मजबूत करने के विभिन्न आयामों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस बैठक में FMCG, खाद्य उत्पाद, कृषि आधारित उत्पाद, मिलेट्स (कोदो, कुटकी, बाजरा), मसाले, डेयरी उत्पाद, मखाना तथा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर जैसे क्षेत्रों में निर्यात की व्यापक संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही, UAE को एक वैश्विक व्यापार एवं re-export hub के रूप में देखते हुए, भारतीय उत्पादों के लिए मध्य-पूर्व एवं अफ्रीकी बाजारों तक पहुंच के अवसरों पर भी चर्चा की गई।
BICCI ने UAE में भारतीय MSMEs के लिए market access, distribution network, तथा joint venture और MoU के माध्यम से दीर्घकालिक सहयोग स्थापित करने अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
हम आशा करते हैं कि यह संवाद आगे चलकर एक सशक्त India–UAE MSME partnership में परिवर्तित होगा, जो उद्यमियों को वैश्विक स्तर पर नए अवसर प्रदान करेगा।
#BICCI #IndiaUAE #MSME #Export #GlobalTrade Entrepreneurship MakeInIndia
Backward Classes Indian Chamber of Commerce & Industry (BICCI) द्वारा United Kingdom के Trade Policy Team के साथ एक महत्वपूर्ण वर्चुअल मीटिंग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
यह बैठक “Institutional Cooperation Proposal – BICCI & United Kingdom Embassy for MSME and Trade Collaboration” के संदर्भ में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य भारत के MSME सेक्टर और UK SME ecosystem के बीच सहयोग के अवसरों का विस्तार करना है।
इस संवाद के दौरान निम्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई:
• भारतीय MSME सेक्टर की संरचना एवं चुनौतियाँ
• UK SME मॉडल के साथ समानताएँ एवं सीख
• वित्तीय पहुंच (Credit Access) एवं Formalisation
• अंतरराष्ट्रीय व्यापार, निवेश एवं मार्केट लिंकज के अवसर
• पिछड़े वर्गों एवं प्रथम पीढ़ी के उद्यमियों की भागीदारी
BICCI की ओर से देशभर के MSME उद्यमियों, विशेषकर पिछड़े वर्गों के उद्यमियों की जमीनी चुनौतियों, वित्तीय बाधाओं एवं विकास की संभावनाओं को प्रस्तुत किया गया।
यह बैठक भारत-यूके के बीच MSME सहयोग, नीति संवाद, निवेश अवसरों एवं व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
BICCI भविष्य में भी इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से Inclusive Growth, Entrepreneurship Development और Global Market Integration को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैकवर्ड क्लासेस इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (BICCI) के चेयरमैन @lokendragurjar की माननीय जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री (वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार) से सौजन्यपूर्ण भेंट हुई।
भेंट के दौरान DPIIT, व्यापार-उद्योग एवं पिछड़ा वर्ग उद्यमियों के सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। माननीय मंत्री जी के मार्गदर्शन से BICCI और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के बीच भविष्य में सहयोग और समन्वय की संभावनाएँ और सुदृढ़ हुईं।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा गठित राज्य स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड में
बैकवर्ड क्लासेस इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (BICCI) को सम्मिलित किए जाने के महत्वपूर्ण अवसर पर, BICCI के चेयरमैन श्री लोकेंद्र सिंह गुर्जर ने आज श्री इलैयाराजा टी. जी., IAS, सचिव, माननीय मुख्यमंत्री, Madhya Pradesh शासन से सौजन्य भेंट कर उनका हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
यह निर्णय प्रदेश के MSME क्षेत्र—विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग के उद्यमियों—के सशक्तिकरण, नीति-निर्माण में सक्रिय सहभागिता तथा समग्र औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है।
BICCI, मध्यप्रदेश शासन के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास, नवाचार को प्रोत्साहन, निवेश संवर्धन एवं रोजगार सृजन हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य करता रहेगा।
#BICCI #MSME #MadhyaPradesh #IndustrialDevelopment #entrepreneurship