'ईद मिलाद-उन-नबी' की आप सभी को दिली मुबारकबाद।
पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद-ए-मिलाद सभी को नेक राह पर चलने, गरीबों तथा जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है।
हम यही दुआ करते हैं कि परवरदिगार आपको और आपके परिवार को अच्छे स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि, सकारात्मकता, करुणा व दया का आशीर्वाद दें तथा पैगम्बर साहब का अमन, मुहब्बत और इंसानियत का पैग़ाम हम सभी की ज़िंदगी की रहनुमाई करे।
इस मुबारक मौके पर सभी भाई-बहनों से अपील है कि वे मुल्क एवं सूबा बिहार की खुशहाली व तरक़्क़ी के लिए दुआ करें। #EidMiladUnNabi #TejashwiYadav
('सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता सदा विजय')
हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है। राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया। पाडवों ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए कौरवों को युद्ध में हराया था।#TejPratapYadav #India #Bihar
“अभी कूद-कूद के प्रधानमंत्री बिहार अहियें, लिट्टी खहियें औ बोलिहें “ मैं हर रोज़ लिट्टी खाता हूँ , बिहार से मेरा रिश्ता है”
- तेजस्वी जी
पिछले महीने ही बिहार के भविष्य ने मोदी जी के भविष्य के भाषण और उनकी हरकतों के बारे में बिहारियों को चेता दिया था।
मोदी जी की "बिहार बर्बाद करो कथा" सुनिए
गुजरात के पास 17 एयरपोर्ट वही बिहार के पास सिर्फ 4 एयरपोर्ट है।
प्रति लाख गुजराती पर 11 km सड़के है, वही प्रति लाख बिहारी पर सिर्फ 5.2 KM सड़के बिहार में है।
मोदी और नीतीश जी की "बिहार बर्बाद करो जोड़ी" ने 20 सालों में 60 हजार हत्याएं, 25 हजार बलात्कार, 3 लाख से ज्यादा किडनैपिंग, 1 लाख से ज्यादा चोरी करवाई!
जब PM मित्र पार्क देने की बारी आई तो बिहार को मिला शून्य (0)
वाइब्रेंट गुजरात समिट हुआ तो 47 लाख करोड़ का MOU साइन हुआ, मगर बिहार में MOU होता है तो मिलता है शून्य (0)
आज के रोडशो में जितना पैसा मोदी जी पर उड़ाया गया उतना बिहार पर खर्च करते तो बिहार का कुछ तो भला होता!
टूरिस्ट भी बिहार आते है तो बिहार को फायदा होता है, मगर ये महामानव जब भी टूरिस्ट बनके आते है तो अपने ऊपर पैसा उड़वा कर चले जाते है।
बिहार बर्बाद करने की इनकी कथा जारी है...
#ModiFailsBihar
अंजना जी - पाकिस्तान को सबका सिखाना है?
"पाकिस्तान को सबक कैसे सिखाएंगे? हमारे घर में सेना को गाली देने वाले भाजपाई भरे पड़े है। मोदी जी और उनकी टीम रोज पाक प्रेम देखा रहे है!
कल ही वायुसेना चीफ ने कहा रक्षा परियोजनाएं कभी समय पर नहीं मिलती। उनकी चिंताओं पर गौर करने के जगह उधमपुर के भाजपा विधायक रणबीर सिंह ने बयान दिया “ऑपरेशन सिंदूर के समय एयरफोर्स के जवान सो रहे थे। सीधे बोले हम इनको पलकों पर बिठा कर रखते हैं और ये नालायक है।"
एयर फोर्स को नालायक कहने वाले भाजपा विधायक से बड़ा नालायक कोई होगा ?
इनके राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा कहते है कि जिसका पति मारा गया वह वीरांगना नहीं थी। अगर वह वीरांगना होती तो आतंकवादियों से लड़ती और अपने पति को बचा लेती।
हमला हुआ किसकी चूक से उसकी जिम्मेदारी लेने के जगह जिन महिलाओं ने अपना सिंदूर खोया उन्हें जिम्मेदार ठहराते है।
इनके मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बताया। उनको पार्टी से निष्कासित करने के जगह मोदी जी उनके कदमों पर ही चल पड़े।
एक कदम आगे जाके सोफिया कुरैशी के परिवार को रोड पर फूल बरसाने के लिए खड़ा करवा दिया। जिससे प्रधानमंत्री का प्रचार हो।
शहीद सैनिकों की तस्वीरों की जगह, उनके परिवारों से मिलने के जगह ख़ुद के बैनर लगवाए।
ये हमें राष्ट्रवाद सिखाएंगे?"
मेरा चरित्र हनन और मेरा पता बांटकर मेरी हत्या की चाहत रखने वालो सुनिए
“मैं भीम की बेटी हूँ, मैं फातिमा सावित्री फूलन की बेटी हूं , मैं बाबू जगदेव की बेटी हूँ , मेरे साथ लालू जी खड़े है, मेरा बहुजन समाज और प्रगतिशील सवर्ण मेरे साथ खड़ा हैं।”
#बाघिन_का_करेजा रखती हूं
जय भीम
मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नही हो सकोगे,कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नही।हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा।बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूँ,फिलहाल दूर हूँ लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा।मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना,जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी।#TejParatapYadav
मेरे प्यारे मम्मी पापा....
मेरी सारी दुनिया बस आपदोनों में ही समाई है।भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश।आप है तो सबकुछ है मेरे पास।मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और।पापा आप नही होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग।बस मम्मी पापा आपदोनो स्वस्थ और खुश रहे हमेशा।#TejParatapYadav
20 वर्षों की एनडीए सरकार के पास अपने काम काज का हिसाब देने के लिए कुछ नहीं है इसलिए 35 साल पहले बनी सरकार के 15 साल का रोना रोने वाले पहले अपने 20 साल का हिसाब दें।
#Bihar#RJD#TejPratapYadav#नया_बिहार