उदयपुर में युवा कांग्रेस के साथी बालू भील के नेतृत्व में आए आदिवासी युवाओं से संवाद हुआ !
वर्तमान चुनौतियों संविधान और मनरेगा पर चर्चा हुई !
इस दौरान साथी कुशलेश चौधरी और युवा कांग्रेस के साथी भी उपस्थित रहे !
आज दिल्ली में लोक सभा अध्यक्ष श्री @ombirlakota जी से संसद भवन स्थित उनके कक्ष में मुलाकात करके #अरावली_पर्वतमाला को बचाने के लिए लोक सभा के स्तर से हस्तक्षेप करने की मांग रखी | मैंने लोक सभा अध्यक्ष जी से कहा कि अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए उठ रही आवाज किसी एक पहाड़ी को बचाने का विषय नहीं है बल्कि यह जनस्वास्थ्य, अर्थव्यवस्था और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा हुआ मामला है | दिल्ली -एनसीआर से लेकर हरियाणा व राजस्थान के एक दर्जन जिलों मे फैली अरावली पर्वतमाला भारत की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखलाओं में से एक है और दिल्ली–एनसीआर के लिए यह सिर्फ पहाड़ नहीं, बल्कि जल, वायु और जैव-विविधता की जीवनरेखा है। दुर्भाग्य से आज यह पर्वतमाला गंभीर संकट से जूझ रही है और इन सब हालतों के मध्य भारत सरकार द्वारा गठित एक कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अरावली की परिभाषा ही बदल दी जिससे इस पर्वतमाला के भविष्य पर सवाल खड़े हो गए | मुझे आश्चर्य इस बात का है कि एक तरफ देश के उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-NCR की हवा को बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण “स्वास्थ्य आपातकाल” कहा है और प्रदूषण रोकने के लिए जल्दी कदम उठाने की बात कही मगर दूसरी तरफ माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ही अरावली की जो नई परिभाषा तय की है वो अरावली को बर्बाद करने की एक नई परिभाषा बनेगी जिस पर सुप्रीम कोर्ट को पुनर्विचार करना चाहिए | पिछले कुछ दशको में अरावली की पहाड़ीयों का विनाश इतने बड़े पैमाने पर हुआ है कि राजस्थान मे अजमेर से झुंझनू और हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले तक फैली अरावली मे 12 से ज़्यादा दरारें खुल गई जहाँ से थार रेगिस्तान की धूल दिल्ली- एनसीआर तक उड़ रही है ,ऐसा पर्यावरण से जुड़े जानकारो ने मुझे कहा है | अरावली की नई परिभाषा से खनन को बढ़ावा मिलेगा और पहाड़ीयां ज़मीदोँज हो जाएगी तथा भारत की प्राचीन पर्वतमाला निरंतरता खो देगी जिससे ज़्यादा गैप और दरारें बन जाएगी, अरावली राजस्थान की भी लाइफ लाइन और पहचान है क्योंकि इस पर्वतमाला की 692 KM लंबाई मे से लगभग 550 KM राजस्थान से गुजरती है और अरावली का नुकसान होने से मरुस्थल का विस्तार होगा, गर्म हवाओं का व्यापक असर राजस्थान मे बढ़ेगा और बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून से होने वाली बारिश भी प्रभावित होगी तथा इससे निकलने वाली नदियां भी लुप्त होगी |
@LokSabhaSectt@loksabhaspeaker@RLPINDIAorg
बाड़मेर में भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना बहुत निंदनीय है !
जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश को समर्पित कर दिया हो , उनको अपमान भारत का अपमान है !
दोषियों को तुरंत गिरफ़्तार कर कार्रवाई होनी चाहिए !
🚗 सामने से आती सफेद हेडलाइट की तेज रोशनी से आँखें चौंधिया जाती हैं, रास्ता दिखाई नहीं देता और कई हादसे हो जाते हैं जिनमें लोगों की जान चली जाती है।
📢 हमारी साफ माँग:
✅ सरकार तुरंत ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई करे जो सफेद हेडलाइट लगाकर चल रहे हैं।
✅ अगर सफेद हेडलाइट पर तुरंत प्रतिबंध संभव नहीं है, तो कम से कम पुराना नियम लागू किया जाए – हेडलाइट पर हल्का काला पेंट/कवर अनिवार्य किया जाए, ताकि सामने वाले ड्राइवर को परेशानी न हो।
👉 यह कोई छोटी समस्या नहीं, यह लाखों लोगों की सुरक्षा का सवाल है।
👉 इस अभियान का मकसद है कि सरकार को जगाया जाए और जल्द से जल्द कड़ा नियम लागू किया जाए।
✊ आइए, इस जन-जागरण मुहिम में साथ दें और अपनी आवाज़ उठाएँ।
#WhiteHeadlightBan #RoadSafety #AccidentFreeIndia #DriverSafety #carreviewlalit @nitin_gadkari@PMOIndia
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री सचिन पायलट जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई। @SachinPilot
🎉
#SachinPilotBirthday
झोटवाडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक और भाजपा सरकार में मंत्री श्री @Ra_THORe जी से निवेदन है कि आप कभी तो अपनें क्षेत्र की सुध लें !
कभी आइए कालवाड़ रोड !
लोग कहनें लगे हैं कि मंत्री जी भी जुमलेबाज हैं !
घंटों जाम और हज़ारों लोगों की हर दिन की परेशानी !
थोड़ी सी संवेदनशीलता तो रखें !
राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस @Rajasthan_PYC के नव नियुक्त सचिव भाई सुभाष राव व साथियों से आवास पर आकर मुलाक़ात की !
संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए सभी प्रतिबद्ध हैं !
हमारे दांतारामगढ़ के गाँव रायपुरा की बेटी अर्चना बिलोनिया ने थाईलैंड में चल रही 12 वीं वल्ड स्टैन्थ लिफ्टिग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीत कर भारत और हम सब का नाम रोशन किया है !
मुझे याद है कि राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष रहते इनके पिता के साथ मुलाक़ात हुई थी,विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए मंजिल हासिल कर हमें गौरवान्वित किया है !
मैं इस मौके पर अर्चना व उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूं !
बड़े भाई सुशील पारीक जी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ( पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ ) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार । जय कांग्रेस 🙏