विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित कान्सटीट्युशनल क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी का मुख्य आतिथ्य रहा।
माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा, अलवर के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी एवं निर्णय सहायता प्रणाली का शुभारंभ किया गया जो वायु प्रदूषण की निगरानी, पूर्वानुमान एवं प्रभावी प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, इसके अलावा 7 जिलों में नवनिर्मित पौधशालाओं ओर 5 वन रक्षक चौकियों का लोकार्पण किया गया।
प्रदेश सरकार हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने हेतु हरियालो राजस्थान अभियान, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान एवं 'एक पेड़ माँ के नाम' जैसी जनभागीदारी आधारित पहलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं हरित आवरण के विस्तार हेतु निरंतर कार्यरत है।
#हरियालो_राजस्थान
#WorldEnvironmentDay
कीमती है हर एक पेड़, पानी की हर एक बूंद और खेतों की एक-एक इंच जमीन चलिए मिलकर इसे बचाने का संकल्प लें।
समस्त बन्धुओ को विश्व पर्यावरण दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
#विश्व_पर्यावरण_दिवस
आज अलवर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन हुआ।
मीटिंग में वन मंत्री श्री संजय शर्मा जी, प्रदेश के मुख्य सचिव श्री बी श्रीनिवास जी भी उपस्थित रहे।
@byadavbjp@Sanjay4India1@DIPRRajasthan
आप सभी को पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
माँ लक्ष्मी की असीम कृपा से आपके घर-आंगन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य एवं खुशियों का निरंतर प्रवाह बना रहे, यही प्रार्थना है।
आइए, ‘GST बचत उत्सव’ के साथ त्योहारों के इस मौसम को नई उमंग और नए जोश से भर दें! GST की नई दरों का मतलब है- हर घर के लिए अधिक से अधिक बचत, साथ ही व्यापार और कारोबार के लिए बड़ी राहत।
कैबिनेट में मेरे साथी श्री कन्हैयालाल चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@OnlineKanhaiya
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री अलेवा धाम ग्राम पंचायत भूलेरी, राजगढ़ में विशाल हरिकीर्तन दंगल और मेला कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर ग्रामीण मित्रों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक स्वागत के लिए उनका हृदयतल से धन्यवाद।
आज गुरुग्राम में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री श्री @mlkhattar जी और हरियाणा सरकार में मंत्री श्री राव नरबीर सिंह जी के साथ अरावली में 'मातृ वन' की स्थापना की।
कार्यक्रम में बरगद, पीपल, धौक, सालार, इमली, नीम जैसी प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से शुरू हुआ यह अभियान आज एक जनआंदोलन का रूप लेकर एक हरित भविष्य की गाथा लिख रहा है।
https://t.co/OYuvpcyz3l
आज अलवर में नगर निगम अलवर द्वारा पर्यावरण संरक्षण शुल्क निधि के अन्तर्गत घर-घर कचरा संग्रहण हेतु 50 नये ऑटो टिप्पर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता सखियों को स्वच्छता किट वितरित किये एवं मीडिया के साथ उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई।
हम प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा से अलवर में स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए ‘स्वच्छ भारत विकसित भारत’ के लक्ष्य के संकल्प को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी के नेता झूठ बोलने की बड़ी दुकान है जो भ्रम और झूठ फैलाकर लोगों की आस्था पर राजनीति करना चाह रहे हैं, भाजपा मंदिर बनाने का काम करती है, मंदिर को तोड़ने का काम कांग्रेस का रहा है।
उमरैण पहाड़ी, वन भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से लगाई गई टीन शेड को प्रशासन द्वारा हटाया गया है, वहां जो मंदिर बना हुआ है बिल्कुल सुरक्षित है जिसमें कोई भी छेड़छाड़ नहीं की गई है।
छात्रशक्ति - राष्ट्रशक्ति!
ज्ञान, शील, एकता के मंत्र के साथ राष्ट्रीयता के विचारों को लेकर निरंतर आगे बढ़ते रहने वाले, विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन ABVP के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं।
राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में अनेक ख्याति प्राप्त लोगों के व्यक्तित्व का निर्माण इस संगठन के संस्कारों से हुआ है।
#ABVPFoundationDay