160 किमी/घंटे की रफ्तार के साथ KAVACH संस्करण 4.0 का हुआ सफल संचालन।
चिपायाना बुज़ुर्ग–टुंडला खंड पर स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली KAVACH संस्करण 4.0 का सफल परीक्षण भारत की रेल तकनीक में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि है। 🚄🛡️
सभी देशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
प्रकृति हमारा जीवन है और इसकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य। आइए, इस खास दिन पर हम सब मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाने और अपनी धरती को हरा-भरा व स्वच्छ बनाने का संकल्प लें।
एक पौधा, खुशहाल भविष्य की ओर एक कदम।
#WorldEnvironmentDay #विश्व_पर्यावरण_दिवस #EnvironmentDay #PlantATree
आज, 05 जून 2026 को "सहयोग कार्यक्रम" के अंतर्गत माननीय मंत्री श्री नंद किशोर राम जी बिहारवासियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु उपस्थित रहेंगे।
समय : प्रातः 11 बजे
स्थान : प्रदेश कार्यालय, पटना
#SahyogSeSamadhan
हर छत पर सोलर,हर घर ऊर्जा का सपना तेजी से हो रहा साकार! ☀️🏠
भारत में सौर ऊर्जा अपनाने की रफ्तार लगातार बढ़ रही है।आज देश के 40 लाख से अधिक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं,जिससे स्वच्छ ऊर्जा का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचा है।हम दुनिया के दूसरे सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक राष्ट्र बने
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सरसंघचालक,राष्ट्रचिंतक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा पूजनीय‘गुरुजी’ माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्र निर्माण,संगठन शक्ति और भारतीय संस्कृति के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
आज TEX ECO Initiative को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान टेक्सटाइल क्षेत्र में सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने हेतु इस पहल के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस इनिशिएटिव के माध्यम से भारतीय टेक्सटाइल उद्योग को अधिक पर्यावरण-अनुकूल, प्रतिस्पर्धी एवं वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
#Textiles #TexEco #Sustainability #TextileIndustry #ExportGrowth #ViksitBharat #MakeInIndia
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, स्व. गोपीनाथ मुंडे जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र और समाज के विकास में उनके द्वारा दिया गया योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।
#GopinathMunde#पुण्यतिथि#श्रद्धांजलि
देश के अलग-अलग कोनों से आने वाले आमों की किस्में हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को दर्शाती हैं। चाहे वह कोंकण का अल्फांसो हो, गुजरात का केसर हो या फिर उत्तर प्रदेश और बिहार के लंगड़ा, चौसा और जर्दालु आम।
#Mannkibaat
इस नन्हीं बच्ची की ये मासूम और प्यारी सी डिमांड सुनकर आपका दिल भी पिघल जाएगा।
बच्चों के बीच मोदी जी की ये लोकप्रियता वाकई कमाल है। ❤️
#ModiJiSuno#ChildInnocence
आज विशाखापट्टनम स्थित AMTZ (Andhra Pradesh MedTech Zone) इंडस्ट्रियल पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान मेडिकल डिवाइसेज़ निर्माण, अत्याधुनिक विनिर्माण सुविधाओं, अनुसंधान एवं नवाचार केंद्रों तथा उद्योग को प्रोत्साहित करने वाले विभिन्न बुनियादी ढाँचों का अवलोकन किया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक विनिर्माण एवं नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने तथा ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।
#AMTZ #MedTech #MakeInIndia #AatmanirbharBharat #IndustrialGrowth
मातृस्वरूपा पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर जी ने न केवल कुशल न्याय, धर्म और लोक-सेवा की एक अद्वितीय मिसाल पेश की, बल्कि देश के सांस्कृतिक गौरव को पुनर्जीवित करने में भी अतुलनीय योगदान दिया। देश के अनेक पवित्र तीर्थस्थलों और मंदिरों का जीर्णोद्धार कराकर उन्होंने सनातन संस्कृति को एक नई चेतना प्रदान की।
उनका आदर्श जीवन, उनकी प्रशासनिक कुशलता और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण हमारे लिए हमेशा एक मार्गदर्शक और प्रेरणापुंज बना रहेगा।
'लोकमाता' अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
#AhilyabaiHolkar #अहिल्याबाई_होल्कर_जयंती #नारी_शक्ति #सुशासन
पीएम सूर्य घर योजना से हर छत बन रही बिजलीघर!
PM सूर्य योजना से लाखों परिवारों को सस्ती बिजली, कम बिजली बिल और अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
#BJP4India#PMSuryaGharYojna
भारत में शायद ही कोई घर होगा जहां गर्मियों में आम की बात न होती हो।
हर इलाके का अपना आम, अपना स्वाद, अपनी खुशबू।
महाराष्ट्र और कोंकण का हापुस, alphonso, गुजरात का केसर, यह तो आमरस की जान है, उत्तर प्रदेश का दशहरी और मेरी काशी का लंगड़ा।
बिहार का जर्दालू जिसकी खुशबू दूर से पहचान में आ जाए। चौसा, मालदा- हर नाम के साथ लोगों की यादें जुड़ी हुई हैं।
दक्षिण भारत जाइए, तो बंगनपल्ली, तोतापुरी, नीलम, मलगोवा, बंगाल का हिमसागर, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का सुवर्णरखा।
यानी, जगह बदलती है, आम का रूप-रंग और उसका स्वाद भी बदल जाता है ... आम की ये यात्रा, अब गाँव से, global market तक भी पहुंच रही है।
#MannKiBaat
एक event जिसकी देशभर में बहुत चर्चा हो रही है, वह है – 100 meter Race, सौ meter की दौड़।
महज दो दिनों के भीतर Men's 100 meter Race में national record तीन बार टूटा।
#MannKiBaat
कल्पना कीजिए, एक ऐसा school जहां बच्चे भी आते हों, युवा भी और बुजुर्ग भी, जहां कोई fees ना हो, कोई बड़ी building ना हो, कोई classroom भी ना हो और सबसे रोचक बात, वहां class नदी में लगती हो... ये कोई कहानी नहीं है। ये एक सच्चा प्रयास है।
केरलम के आलुवा में, साजी वलाशेरिल जी ऐसा ही एक swimming club चला रहे हैं।
#MannKiBaat
Netherlands में आयोजित एक विशेष समारोह में चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत को वापस सौंपी गई। उस कार्यक्रम में Netherlands के प्रधानमंत्री भी मौजूद थे।
इन ताम्र पट्टिकाओं को लेकर मुझे देश-विदेश से लगातार संदेश मिल रहे हैं।
लोग खुशी जता रहे हैं, गर्व व्यक्त कर रहे हैं। दुनियाभर के तमिल समुदाय में भी इसे लेकर विशेष उत्साह है।
इनमें 21 बड़ी और तीन छोटी ताम्र पट्टिकाएं हैं। ये मुख्य रूप से राजा राजेंद्र चोला-प्रथम द्वारा अपने पिता राजा राजराजा चोला के एक वचन को पूरा करने से जुड़ी हैं।
इनमें आनइमंगलम् गांव को एक बौद्ध विहार को दान देने का उल्लेख है। इन ताम्र पट्टिकाओं में चोला वंश की उपलब्धियों का भी वर्णन मिलता है।
#MannKiBaat
'ज्ञान भारतम् अभियान' के तहत छत्तीसगढ़ के मल्हार में भी एक महत्वपूर्ण खोज हुई है।
यहां तीन दुर्लभ ताम्र पट्टिकाएं मिली हैं। ये पांडुवंशी राजवंश के महर्षि बालार्जुन के शासनकाल से जुड़ी मानी जा रही हैं।
विशेषज्ञ मानते हैं कि ये inscriptions छठी-सातवीं सदी के हैं, यानि चौदह-सौ, पंद्रह-सौ साल पुराने ये ताम्र पट्टिकाएं प्राचीन ब्राह्मी लिपि और पाली भाषा में लिखी गई हैं।
#MannKiBaat
हम भारतीयों में खगोल विज्ञान यानी astronomy को लेकर हमेशा विशेष आकर्षण रहा है।
हमारे देश में आज भी सदियों पुरानी observatories मौजूद हैं। यहां अद्भुत mathematical discoveries हुई हैं। Navigation हो, पंचांग हो, या हमारे पर्व-त्योहार, इन सबका संबंध आकाश और तारों से रहा है।
हमारे यहां astronomy ने हर पीढ़ी में कौतूहल जगाया है। उसे exploration के लिए प्रेरित किया है और आज के युवाओं में भी इसे लेकर काफी उत्साह दिखाई देता है। आजकल आप भी देखते होंगे, देशभर में astronomy Clubs तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, स्कूलों से लेकर पार्कों तक इनकी गतिविधियां दिखाई देती हैं।
#MannKiBaat