शौर्य, स्वाभिमान और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में मातृभूमि की रक्षा हेतु उन्होंने जिस अद्वितीय वीरता और पराक्रम के साथ विदेशी शासन को चुनौती द���, वह भारतीय इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। उनका 'स्वराज्य' के प्रति अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान हमें राष्ट्र की अखंडता एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
राष्ट्र गौरव और नारी शक्ति की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई का जीवन युगों-युगों तक आने वाली पीढ़ियों में देश���क्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार करता रहेगा।
महान वीरांगना, शौर्य, पराक्रम, साहस और श्रेष्ठता की प्रतिमूर्ति नारी शक्ति एवं वीरता की प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
.@RSSorg के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता के प्रति समर्पित आपका तपस्वी जीवन भारतीय चिंतन और संगठन शक्ति का प्रेरणादायी प्रतीक है।
आपके उत्कृष्ट विचार, उच्च आदर्श और राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पण सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
भाजपा की डबल इंजन सरकार में निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को पुलिस सेवा से ज��ड़ा गया है।
9 वर्षों में 2 लाख से अधिक युवाओं को पुलिस में नौकरी
#नवनिर्माण_के_नौ_वर्ष #BJP4ViksitBharat #BJP4UP
भारत सरकार में मा. केन्द्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
@kishanreddybjp
‘राधा स्वामी सत्संग' के माध्यम से विश्व को भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देने वाले, सेवा एवं मानवता के उपासक संत शिव दयाल साहब जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
उनकी आध्यात्मिक विरासत आज भी मानवता को निस्वार्थ सेवा तथा ईश्वर के प्रति अटूट आस्था का ��ार्ग दिखाती है।
��दम्य साहस व शौर्य की प्रतिमूर्ति राजमाता जीजाबाई की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।
छत्रपति शिवाजी महाराज के भीतर शौर्य, न्यायप्रियता और धर्म-रक्षा के बीज बोने वाली माँ जीजाबाई का जीवन भारतीय मातृशक्ति के गौरव का सर्वोच्च शिखर है।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री लाल सिंह आर्य जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके कुशल नेतृत्व में मोर्चा समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के कल्याण और सशक्तिकरण हेतु निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु ���ीवन की कामना करती हूँ।
@LalSinghArya
यही नया भारत है,
गरीबों का कल्याण करता है,
विकास की योजनाओं को लाता है,
सुरक्षा का बेहतर माहौल देता है,
और माफिया को मिट्टी में मिलाने का काम भी कर देता है...
गरीबी में कमी और अवसरों में वृद्धि ने भारत के मध्यम वर्ग को नई शक्ति दी है।
पिछले 12 वर्षों में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण के प्रयासों ने करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।
#12YearsOfSakshamMiddleClass
श्री हनुमान जी महाराज, श्री हनुमान गढ़ी अयोध्या धाम के आज दिनांक 15-06-2026 के अद्भुत एवं अलौकिक दर्शन… श्री हनुमान जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे… ऐसी मंगल कामना…!!!