हमने किसानों को एक साल में अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से 32 हजार 701 करोड़ रुपए प्रदान किए।
कल 28 सितंबर को 9 लाख 48 हजार किसानों को 853 करोड़ रुपए दूंगा: मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj
@HaribhoomiNews @Ramlal@nstomar@vinay1011@paritosh2608@BJP4MP
समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए छींद हनुमान मंदिर की पुण्यधरा को नमन करते हुए आज आपका आशीर्वाद प्राप्त करने आ रहा हूँ उदयपुरा, पिपरिया, सोहागपुर, होशंगाबाद। #JanAshirwadYatra#SamriddhMP
भारतीय पार्श्वगायन की अपरिहार्य और सुर साम्राज्ञी @mangeshkarlata जी को 89वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपकी विलक्षण आवाज का जादू सदैव ऐसे ही कायम रहें। मैं आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
भारत की आज़ादी की लड़ाई में अदम्य साहस दिखाने वाले क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को जयंती पर हार्दिक श्रद्धाजंलि। आपकी वैचारिक सहिष्णुता व लक्ष्य की एकाग्रता को हम अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयत्न करेंगे।
आज जब हम किसानों के जीवन में ख़ुशियाँ लाने में कामियाब हो चुके हैं, उनके साथ हर वक़्त कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं, तब आप अभी भी चाहते है कि मेरे किसान भाइयों-बहनों के हाथ फटे, उनको दर्द हो और फिर उनकी सरकार उनको समझने जाए!
वाह, राहुलजी वाह! यह तो सिर्फ़ आप ही सोच सकतें हैं।
मैं ऐसी योजनाएँ बनाता हूँ जिससे बेटियों का ब्याह होता हैं, आदिवासी भाई-बहनों के पाँव में जूते-चप्पल आते है, हर बेटी लाड़ली लक्ष्मी कहलाती हैं, ₹200 में घर में बिजली आती हैं। यह लिस्ट बहुत लम्बी है... राहुलजी आप का बहुत धन्यवाद जो आपने मेरी योजनाओं को सराहा।
नर्मदा-मालवा-गंभीर लिंक परियोजना से क्षेत्र के हर नागरिक की जिंदगी में सुखद बदलाव आएगा।
मालवा की धरती पग-पग रोटी, डग-डग नीर के लिए विख्यात थी, लेकिन धीरे-धीरे ये रेगिस्तान बन रहा था। ऐसे में नर्मदा-क्षिप्रा लिंक और नर्मदा-गंभीर लिंक जैसी परियोजनाओं से बड़ी क्रांति आएगी।
चलिए, राहुलजी ने मुझे योजना मशीन कहा है तो अब ज़रा उनको ये भी कोई बता दे कि मैं वैसी योजनाएँ बनाता हूँ जिससे मध्यप्रदेश आज तरक़्क़ी कर रहा है, किसान ख़ुश हैं, ग़रीबों का पेट भर रहा हैं, उनके घर में उजाला हो रहा हैं, उनके बच्चे स्कूल-कॉलेज जा रहे हैं, कोई मज़दूर आज मजबूर नहीं हैं।
आज एक बड़ा संकल्प पूर्ण हुआ है। इंदौर के बड़ी कलमेर गांव में आज नर्मदा मैया कल-कल निनाद के साथ गंभीर नदी से मिलीं। इससे क्षेत्र के सभी नागरिकों की जिंदगी में सुखद बदलाव आएगा। मां नर्मदा आपसे प्रार्थना है कि क्षेत्र को सुख-समृद्धि प्रदान करें। #SamriddhMP
अदालत ने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर फर्जी दस्तावेज जमा कर झूठ की राजनीति करने के लिए FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं, यह कांग्रेस की वर्षों से चली आ रही ओछी राजनीति को उजागर करता है जो एक झूठ के पुलिंदे पर टिकी हुई है।
https://t.co/iRb7rBcfi5