'मन की बात' - जनसेवा से राष्ट्रनिर्माण का माध्यम...
नई दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन स्थित पार्टी जिला कार्यालय में दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' को सुना। प्रधानमंत्री जी के हर शब्द में वह शक्ति महसूस हुई, जो करोड़ों दिलों में कर्तव्य-बोध जगा देती है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने आज जनगणना को राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए हर नागरिक की भूमिका को अहम बताया - यही हमें याद दिलाता है कि राष्ट्र निर्माण हम सबका सामूहिक संकल्प है। भाजपा का 'सेवा संकल्प अभियान' भी इसी भावना का विस्तार है, जहां हर कार्यकर्ता जनसेवा को अपना धर्म मानकर आगे बढ़ रहा है।
#MannKiBaat
स्नेह जिनका आभूषण है, करुणा जिनका आंचल है - ऐसी हैं माता अमृतानंदमयी जी, जिन्हें विश्व 'अम्मा' कहकर पुकारता है।
केरलम चुनाव के दौरान जब उनसे भेंट हुई तब उनके स्नेह और वात्सल्य ने मुझको ओतप्रोत कर दिया था। अम्मा ने सेवा को सामाजिक बदलाव के संकल्प में बदलकर एक उदाहरण दिया है जो आज दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा है।
पूज्य माता अमृतानंदमयी जी के जन्मदिवस पर उनकी दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
@Amritanandamayi
एनडीए की प्रचंड विजय पर देवतुल्य जनता को हृदय से आभार!
विकास और सुशासन की यह जीत, बिहार के जन-जन की ऐतिहासिक विजय है।
आपके भरोसे ने इस जनादेश को और सशक्त बनाया — अब रफ्तार और तेज होगी, बिहार और मज़बूत बनेगा।
#NDA_कहे_आभार_बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हमारे कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखने लायक था। हमारे ये कार्यकर्ता ही संगठन के वो आधारस्तंभ हैं, जो भाजपा-एनडीए की जीत सुनिश्चित करते हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार भी बिहार में उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के शानदार नतीजे देखने को मिलेंगे।
@BJP4Bihar
जंगलराज वाले खुद को आपका माई-बाप कहते थे, अपने आप को शहंशाह मानते थे।
लेकिन, ये तो मोदी है- मेरे माई-बाप तो आप जनता-जनार्दन हैं, आप ही मेरे मालिक हैं, आप ही मेरा रिमोट कंट्रोल हैं।
- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी
#Vote4ViksitBihar
जंगलराज के दौरान बिहार में हुए विकास का रिपोर्ट कार्ड जीरो है।
1990 से लेकर 2005 तक 15 साल, इस जंगलराज ने बिहार को तबाह कर दिया।
सरकार चलाने के नाम पर तब सिर्फ आपको लुटा गया।
- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी
#Vote4ViksitBihar
आपके एक वोट से महिलाओं के जीवन में आएगा नया सवेरा महिलाओं को मिलेगी ₹2 लाख की सहायता! इसलिए स्वयं भी मतदान अवश्य करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। #Vote4ViksitBihar
बिहार का पोखरा भी किसी स्विमिंग पूल से कम साफ नहीं है।
राहुल जी ने पूरे भारत को दिखा दिया है कि बिहार में जल जीवन हरियाली में बहुत बढ़िया काम हुआ है।
जल का क्वालिटी भी बढ़िया है। मछली प्रोडक्शन का आंकड़ा सिर्फ कागज़ी नहीं है। बिहार ने मछली उत्पादन में बड़ा जंप लगाया है।
पिछली बार की सड़क से यात्रा में बिहार के अच्छी सड़कों को पूरे देश ने देखा था।
विपक्ष को धन्यवाद।
लालू का कबूलनामा - मैं हूं मुजरिम बीवी राबड़ी को सीएम बनाया, घर से राज चलाया, बेटा-बेटी को कुर्सी दिया, जनता को मूर्ख बनाया। Rap Song के जरिए सुनिए, लालू के काले कार्यकाल (1990-2005) की सच्चाई... #LaltenKiLoot
लालू यादव ने अगर कुछ बिहार में किया है, तो वो है- चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला, अलकतरा घोटाला, बाढ़ राहत घोटाला... इस तरह उन्होंने अनगिनत घोटाले किए।
- माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी
"मेरा बेटा ₹200 भी नहीं देता, सरकार ₹1100 दे रही है!" देखिए, कैसे बुज़ुर्ग माता ने NDA सरकार को बताया अपना सच्चा हितैषी। बुजुर्गों का आर्थिक सहारा और सम्मान बनाए रखने के लिए — NDA को चुनें। #NDA_को_चुनें