भाजपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ें और संगठन की गतिविधियों, विचारों एवं महत्वपूर्ण अपडेट्स को सीधे प्राप्त करें।
अभी QR कोड स्कैन करें!
आज बिहार के मुजफ्फरपुर में तिरहुत विभाग की जिला कोर कमेटी बैठक में माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भीखूभाई दलसानिया जी के साथ सहभागिता की।
बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, चुनावी तैयारियों एवं जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, प्रदेश महामंत्री श्री धनराज शर्मा जी सहित सभी जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@blsanthosh
📍 भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना
बिहार भाजपा के महामंत्री एवं सेवा दूत अभियान टोली बैठक में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी, बिहार प्रदेश सह प्रभारी श्री रोहन गुप्ता जी एवं माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भीखूभाई दलसानिया जी के साथ बैठक को संबोधित किया।
इस दौरान आने वाले कार्यक्रमों के साथ सेवा दूत कार्यक्रम की तैयारियों, सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
सेवा, समर्पण और संगठन के संकल्प के साथ जनसेवा के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में हम सभी प्रतिबद्ध हैं।
#BJPBihar #सेवा_दूत #जनसेवा #संगठन_सर्वोपरि 🚩@narendramodi@AmitShah@NitinNabin@blsanthosh
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, आपके मार्गदर्शन में हमारी सरकार बिहार की प्रगति यात्रा को आगे बढ़ाते हुए माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी द्वारा रखी गई विकास की मजबूत आधारशिला को और सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है।
बिहार की विरासत, उपलब्धियों और विकास की आकांक्षाओं को साथ लेकर हम विकसित बिहार के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
#ModijikDilMeinBihar
विरोधियों से कहना चाहता हूं कि पूरा सेतु ही "नीतीशमय" है!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में निर्मित "नीतीश सेतु", बिहार के विकास और जनसेवा के प्रति समर्पण का एक सशक्त प्रतीक है। यह केवल एक पुल नहीं, बल्कि बिहार की प्रगति की नई राह है।
#ModijikDilmeinBihar #NitishSetu
Dear @RailwaySeva my PNR no is 6710058876 having rac ticket in 2nd class. 3 seat still have vaccant after chart preparation but TTE is offering seats to other person having no ticket. TTE name onboard is attached here
@RailMadad
आज संगठन जिला मुजफ्फरपुर पश्चिम में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले असंख्य निर्दोष नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया। साथ ही, अपनी मातृभूमि, घर-परिवार और अपनों से बिछुड़कर विस्थापन का असहनीय दंश झेलने वाले परिवारों के अदम्य साहस, धैर्य और संघर्ष को नमन किया।
विभाजन केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि मानवता को झकझोर देने वाली वह पीड़ा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह दिवस हमें स्मरण कराता है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव की रक्षा करना हम सभी का परम दायित्व है।
आइए, विभाजन की विभीषिका से सबक लेकर एक सशक्त, समरस, अखंड और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री हरिमोहन चौधरी जी, प्रभारी श्री दिनकर पंडित जी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अनामिका पासवान जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विभाजन विभीषिका के सभी पीड़ितों को शत्-शत् नमन।
#PartitionHorrorsRemembranceDay #विभाजनविभीषिकास्मृतिदिवस #अखंडभारत #एकभारतश्रेष्ठभारत
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत मुजफ्फरपुर में भाजपा पश्चिमी कार्यालय से बैरिया गोलंबर तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हरि मोहन चौधरी जी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में 150 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ हजारों कार्यकर्ताओं एवं राष्ट्रभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में तिरंगा और हृदय में राष्ट्रभक्ति लिए गूंजते ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
यह तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता, गौरव और शहीदों के प्रति कृतज्ञता का संकल्प है।
आइए, हर घर तिरंगा फहराएं और हर मन में राष्ट्रभक्ति का दीप जलाएं।
हर घर तिरंगा 🇮🇳
हर मन तिरंगा 🇮🇳
भारत माता की जय!
#HarGharTiranga #HarGharTiranga2026 #TirangaYatra #VandeMataram #BharatMataKiJai #IndependenceDay #AzadiKaAmritMahotsav
तिरंगा है हमारी आन,
तिरंगा है हमारी शान,
तिरंगे में बसती है भारत की पहचान… 🇮🇳
‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत आज अपने आवास पर तिरंगा लहराया। भारत माता की जयकार के साथ यही संकल्प है कि हमारा राष्ट्रध्वज सदैव गर्व और सम्मान के साथ ऊँचा लहराता रहे।
🇮🇳 जय हिंद!
भारत माता की जय!
#HarGharTiranga #MeraTirangaMeriShaan #Tiranga #JaiHind #ViksitBharat
हर घर तिरंगा🇮🇳🇮🇳🇮🇳 अभियान के निमित्त मुजफ्फरपुर विधानसभा में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में माननीय विधायक @bjpranjankumar के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ सहभागी होकर राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया @BJP4Bihar@samrat4bjp#तिरंगा_यात्रा
बिहार के युवाओं को नए दौर के रोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम।
‘सात निश्चय-3’ के तहत कुशल युवा कार्यक्रम को 2026-27 से 2030-31 तक विस्तारित किया जाएगा। ₹430.08 करोड़ की स्वीकृति से युवाओं को AI, ड्रोन, सोलर, नेटवर्किंग, डिजिटल मार्केटिंग, बैंकिंग, टेली, विदेशी भाषा एवं उद्यमिता जैसे भविष्य के कौशलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इससे प्रत्यक्ष रूप से 6,436 रोजगार के अवसर सृजित होंगे और प्रतिवर्ष 2.57 लाख से अधिक युवा प्रशिक्षित होंगे।
#CabinetDecisions #NDA4Bihar
तिरंगा केवल ध्वज नहीं, हमारे राष्ट्र के गौरव, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक है। 🇮🇳
माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी ने पटना स्थित अपने आवास पर #HarGharTiranga अभियान के तहत तिरंगा फहराकर देशप्रेम और राष्ट्रगौरव की भावना को अभिव्यक्त किया।
आइए, हम भी अपने घर पर तिरंगा फहराएं और तिरंगा सेल्फी https://t.co/BjbRhhdY26 पर साझा कर इस अभियान का हिस्सा बनें।
#HarGharTiranga
बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व उपमुख्यमंत्री सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री वर्तमान मे कृषि मंत्री हमेशा अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहने वाले माननीय विजय कुमार सिन्हा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 💐💐
@VijayKrSinhaBih@narendramodi@AmitShah@BJP4Bihar