कांग्रेस के चरित्र सोच और संस्कार में बिहार और बिहारियो के के प्रति नफरत है। दरअसल, बिहार और बिहारियो के प्रति आपत्तिजनक बयान उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का ही नहीं है बल्कि यह सोच और नजरिया पूरी कांग्रेस पार्टी की है। बिहारियो को अनपढ़ और गवार कहने का दुस्साहस कांग्रेस की सामंती मानसिकता को दर्शाता है। तुरंत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार के लोगों से माफी मांगे, माफी मांगने के बाद बिहार की 14 करोड़ जनता तय करेगी कि कांग्रेस को माफी देंगे या नहीं? एक बात मैं कांग्रेस पार्टी को याद दिला दूं कि बिहार के लोग स्वाभिमानी है और आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं करते।
हमारा वर्तमान जितना स्वर्णिम है उससे कम स्वर्णिम हमारा अतीत भी नहीं है।
कांग्रेस पार्टी को अगर जानकारी नहीं है तो पढ़ ले, समझ ले कि बिहार लोकतंत्र की धरती है। आर्यभट की भी धरती है , यह चाणक्य की भी धरती है और यह गौतम बुद्ध और महावीर की भी धरती है। बिहार के लोगों को गाली देने का अंजाम बहुत बुरा होगा, बिहार की जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।
आज गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सम्मिलित हुआ। कार्यकर्ताओं और नागरिकों की जोरदार भागीदारी ने लोकतंत्र के प्रति हमारी अटूट निष्ठा और समर्पण को एक बार फिर सिद्ध कर दिया है।
राहुल गांधी जैसे पार्ट-टाइम राजनेता और उनका विपक्षी गठबंधन न तो जनादेश का सम्मान करते हैं और न ही संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा समझते हैं। उनका एकमात्र मकसद लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर बेबुनियाद सवाल उठाकर केवल भ्रम और अराजकता फैलाना है। लेकिन देश का युवा आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में नए भारत के निर्माण हेतु पूरी ऊर्जा के साथ अग्रसर है।
उत्तर प्रदेश में भी अब 'साइकिल' के टायर पूरी तरह पंचर हो चुके हैं और प्रदेश तुष्टिकरण की राजनीति को पीछे छोड़कर एक्सप्रेसवे और विकास के नए दौर में आगे बढ़ रहा है।
@BJP4UP
#SaveDemocracyRemoveAnarchy
समस्त देशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि जी की आराधना का यह पावन पर्व सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख और सौभाग्य लेकर आए तथा माँ लक्ष्मी की कृपा से हर घर धन-धान्य और समृद्धि से परिपूर्ण रहे।
इस अवसर पर आइए, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘Vocal for Local’ के आह्वान को अपनाते हुए स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों से खरीदारी करें, ताकि उनके घरों में भी खुशियों के दीप जलें।
आप सभी को सुख-समृद्धि, आरोग्य और सौभाग्य के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं नवीन ऊर्जा का संचार हो, यही मंगलकामना करता हूँ।
आज सहरसा में कांग्रेस की अराजक राजनीति के विरुद्ध आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में सम्मिलित हुआ।
देश का लोकतांत्रिक इतिहास कांग्रेस के सत्ता-मोह, आपातकाल और संवैधानिक व्यवस्थाओं के साथ किए गए खिलवाड़ का साक्षी रहा है। लोकतंत्र में जनता का जनादेश सर्वोपरि होता है। जनता ही सत्ता का अधिकार देती है, लेकिन कांग्रेस समर्थित इंडी गठबंधन भ्रम और अराजकता फैलाकर देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है।
देश की 140 करोड़ जनता का अटूट विश्वास आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व के प्रति निरंतर मजबूत हुआ है। उनके नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
जनता लोकतंत्र को कमजोर करने और जनादेश का अपमान करने की इस राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी।
बिहार कोकिला एवं पद्म विभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
छठ महापर्व के गीतों से लेकर हमारे संस्कारों से जुड़े लोकगीतों तक, उनके मधुर स्वर ने भोजपुरी, मैथिली और मगही लोकसंगीत को देश-दुनिया में पहचान दिलाई। आज भी छठ घाटों पर उनके गीत गूँजते हैं तो हर बिहारवासी के मन में अपनी माटी और संस्कृति की स्मृतियाँ जीवंत हो उठती हैं।
लोकसंगीत और लोकसंस्कृति के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र के प्रहरी के रूप में अराजकता के खिलाफ सड़कों पर आया है।
গণতন্ত্র রক্ষায় এবং অরাজকতার বিরুদ্ধে বিজেপির প্রত্যেক কর্মী আজ রাস্তায় নেমেছেন ।
#SaveDemocracyRemoveAnarchy
आज पूर्णिया आगमन पर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री @sanjay_saraogi जी, उपमुख्यमंत्री श्री @VijayKChy जी एवं NDA के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किए गए स्वागत के लिए हार्दिक आभार।
@BJP4Bihar
भारतीय राजनीति में गरिमा, सौहार्द और सहज संवाद के आदर्श व हम सब कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का हमारे बीच से जाना एक युग का अवसान होने जैसा है। हम सब के लिए ये दुखदायी क्षण है व व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को हमें धन्यवाद करना चाहिए कि उनके प्रयासों की बदौलत संयुक्त राष्ट्र संघ और दुनिया के देशों ने मिलकर योग को दुनिया भर में जन-जन के बीच लोकप्रिय एवं स्वीकार्य बना दिया।
कैबिनेट ने साहसिक फैसला लेते हुए यौन अपराध निरोधक कानून (POCSO ACT) में बदलाव का फैसला किया जिसके तहत 12 साल तक की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में अधिकतम मौत की सजा का प्रावधान है। यह फैसला स्वागत योग्य है।
अपने देश में धरती को माँ का दर्जा मिला है। अतः आज #EarthDay पर हम सब स्वच्छता, सुंदरता और पर्यावरण की सुरक्षा से धरती को सुंदर बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करें।
अंतर्राष्ट्रीय #EarthDay हमारे धरा को साफ और हरा रखने के लिए हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करने का एक आदर्श अवसर है। आइए आने वाले पीढ़ियों के लिए भी हमारी धरती को रहने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए एक और पर्यावरण-अनुकूल तरीका अपनाने का वचन लें। #EarthDay2018
माननीय प्रधानंमंत्री श्री @narendramodi जी ने गरीब महिलाओं की पीड़ा को समझते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन देने का जो बीड़ा उठाया, उसका लाभ देश के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों की माताओं-बहनों को मिल रहा है। यह सरकार गरीबों के लिए काम करने वाली सरकार है
केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मासूमों के साथ दुष्कर्म के मामले में अधिकतम सजा का प्रावधान मौत की सजा के रूप में होना, देश में यौन हिंसा को रोकने के लिए एक बड़ा साहसिक फैसला है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी इसके लिए धन्यवाद एवं बधाई के पात्र हैं।
नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥
आप सभी को सृष्टि के प्रारंभ का दिन और #महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। महादेव भोलेशंकर जी की अनुकंपा आशीर्वाद हम सभी पर बनी रहे।
ॐ नमः शिवाय l #MahaShivaratri