आज पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई।
मुलाकात के दौरान झारखंड एवं पश्चिम बंगाल की सामयिक राजनीतिक एवं सामाजिक स्थितियों पर चर्चा हुई।
@SuvenduWB
पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी से आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुदेश कुमार महतो की शिष्टाचार मुलाकात।
श्री महतो ने माननीय मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी को उनके कुशल राजनीतिक नेतृत्व के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद जनता ने जो विश्वास सौंपा है, वह किसी दल की जीत से बड़ी जिम्मेदारी है।
मुलाकात के दौरान झारखंड एवं पश्चिम बंगाल की सामयिक राजनीतिक एवं सामाजिक स्थितियों पर चर्चा हुई।
@SuvenduWB@BJP4Bengal
रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पनेश्वर कुमार जी के कल रात करीब 11 बजे से लापता होने की सूचना है।
प्रशासन से आग्रह है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन तेज कर उन्हें सकुशल एवं सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
@JharkhandPolice
चंदनकियारी: हुटुपाथर मोड़–घाघरी–केलियादाग सड़क पर निर्माणाधीन पुल का करीब 90 लाख का गार्डवाल पहली बारिश में ही ढह गया। मामले को प्लास्टिक से ढककर छिपाने का प्रयास भी किया गया।
उपायुक्त महोदय से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग।
@BokaroDc@Iprd_Bokaro@JharkhandCMO
बालूमाथ, लातेहार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि ग्रामसभा को औपचारिक बैठक नहीं, गांव के संसाधनों से जुड़े निर्णयों में वास्तविक भागीदारी मिलनी चाहिए।
आजसू पार्टी पूरे राज्य में 10 हजार युवाओं को वैचारिक और सामाजिक नेतृत्व के लिए तैयार करने का अभियान शुरू कर रही है।
उद्देश्य संगठन की मात्र संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसी नेतृत्व क्षमता तैयार करना है जो गांव, समाज और झारखंड के सवालों को समझे और जनता के बीच काम करे।
नेतृत्व पंचायत से लेकर प्रखंड, जिला, विधानसभा और लोकसभा तक तैयार किया जाएगा।
चुनाव के समय जनता के बीच जाना और फिर पांच वर्ष प्रतीक्षा करना — यह राजनीति नहीं है। आजसू पार्टी 365 दिन जनता के बीच रहने वाली राजनीति में विश्वास करती है।
#YuvaAJSU #Jharkhand
कल बालूमाथ, लातेहार में युवाओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं और ग्रामीणों के बीच संवाद के दौरान एक सवाल बार-बार सामने आया — झारखंड की खनिज संपदा यहां के लोगों के लिए वरदान बनेगी या विस्थापन और अभाव का कारण ?
जिस जमीन से खनिज निकलता है, वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल और बेहतर जीवन भी दिखाई देना चाहिए। विस्थापन केवल मुआवजे का विषय नहीं है। जमीन जाने के बाद उस परिवार के बच्चों की पढ़ाई, इलाज और रोजगार का सवाल बाकी रह जाता है।
झारखंड की अगली पीढ़ी को अपने राज्य, अपने संसाधनों और अपने अधिकारों को समझना होगा — क्योंकि ये सवाल एक पीढ़ी में खत्म नहीं होंगे।
इसी उद्देश्य से हम पूरे राज्य में 10 हजार युवाओं को वैचारिक और सामाजिक नेतृत्व के लिए तैयार करने का अभियान शुरू कर रहे हैं।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों ने राखी बांधकर स्नेह और आशीर्वाद दिया।
भाई-बहन का यह रिश्ता विश्वास, अपनापन और जीवन भर साथ निभाने की भावना का प्रतीक है।
सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ। उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा बना रहे।
JPSC-JSSC घोटाले के विरुद्ध आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का पट्टा लगाए और झंडा लिए लोगों द्वारा हमला करने की घटना की आजसू पार्टी की दिनांक 27 अगस्त 2026 की कार्यकारिणी बैठक में कड़े शब्दों में निंदा की गई।
गिरिडीह, रामगढ़, हजारीबाग, रांची और गढ़वा में घटी ये घटनाएँ राज्य में अराजकता फैलाने का प्रयास हैं।
रांची में 21 अगस्त को एक छात्रा के हाथ से पुतला छीना गया, उसके साथ मारपीट हुई और उसने आठ नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजद आरोपियों के विरुद्ध आख़िरकार कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है?
छात्रों का आंदोलन सरकार द्वारा किए गए घोटालों के विरुद्ध है, किसी राजनीतिक दल के विरुद्ध नहीं। आंदोलनरत छात्र-छात्राओं पर हमला करने का अधिकार किसी राजनीतिक दल को नहीं है।
शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं को सुरक्षा देना राज्य सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। पुलिस की मौजूदगी में यदि छात्राओं के साथ बदसलूकी होती है, तो दोषी पुलिस पदाधिकारियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई हो।
झारखंड मुक्ति मोर्चा को यह समझना होगा कि दल और सरकार एक नहीं होते। सरकार संविधान से चलती है, दल के झंडे से नहीं।
इसके विरोध में आजसू पार्टी राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सरकार का पुतला दहन करेगी।
@ajsupartyjh
बोकारो में आयोजित द्वितीय एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर मांडू विधायक श्री निर्मल महतो , पूर्व विधायक एवं बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. लंबोदर महतो सहित भारतीय तीरंदाजी संघ, झारखंड तीरंदाजी संघ, बोकारो जिला तीरंदाजी संघ तथा विभिन्न तीरंदाजी संघों के अनेक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
देशभर से आए सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। 🏹
@MahtoTiwari@LMahtoGomia
#NRAT2026
आज सर्किट हाउस, बोकारो में केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री माननीय @SudeshMahtoAJSU जी से मुलाकात कर _________ संबंध में विस्तृत चर्चा की एवं ज्ञापन सौंपा।
@ajsupartyjh
₹2.84 करोड़ की लागत से बना दुंदु जोरिया पुल डेढ़ साल से तैयार है, लेकिन जनता के लिए अब भी बंद है।
यह सिर्फ देरी नहीं, बल्कि जनता के पैसे और सुविधाओं के साथ गंभीर लापरवाही है।
अब आश्वासन नहीं, जिम्मेदारी तय हो और तत्काल आवागमन शुरू हो।
@BokaroDc@Iprd_Bokaro@JharkhandCMO
बोकारो। चास प्रखण्ड के गोपालपुर पंचायत मे निर्मित पुल करोड़ों खर्च, फिर भी पुल बेकार!
2.84 करोड़ का दुंदु जोरिया पुल डेढ़ साल से तैयार है, लेकिन आवागमन अब तक बंद। ग्रामीणों को सुविधा कब मिलेगी? जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करे।
@BokaroDc@bokaropolice
बोकारो। चास प्रखण्ड के गोपालपुर पंचायत मे निर्मित पुल करोड़ों खर्च, फिर भी पुल बेकार!
2.84 करोड़ का दुंदु जोरिया पुल डेढ़ साल से तैयार है, लेकिन आवागमन अब तक बंद। ग्रामीणों को सुविधा कब मिलेगी? जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करे।
@BokaroDc@bokaropolice
"डॉ. रामदयाल मुंडा जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका विचार हमारे सामने एक मशाल की तरह है।"
— श्री सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय अध्यक्ष, आजसू पार्टी
उनके सपनों का झारखंड — जहाँ विकास के साथ पहचान सुरक्षित रहे, आधुनिकता के साथ संस्कृति जीवित रहे, और संसाधनों पर अधिकार यहाँ के लोगों के पास रहे।
जयंती पर सादर नमन।
@SudeshMahtoAJSU
#DrRamDayalMunda
छात्रों पर लगातार हो रही दमनात्मक कार्रवाई और गिरिडीह की घटना ने स्थिति को गंभीर बना दिया है।
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो ने कार्यकारिणी समिति की बैठक बुलाई है। पार्टी शीघ्र बड़ा निर्णय लेगी।
@SudeshMahtoAJSU@JPSCreformanch#JPSC#JSSC #JharkhandStudentProtest
झारखंड में छात्रों पर लाठियाँ चल रही हैं।
छात्र पुतला दहन कर रहे थे। यह लोकतंत्र में विरोध का संवैधानिक अधिकार है।
शांतिपूर्ण आंदोलन पर दमनात्मक कार्रवाई तत्काल बंद हो।
झारखंड के युवाओं की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती।
#JPSC#JSSC#JharkhandStudentProtest