भंवरी देवी मामले को सिर्फ एक खबर समझकर भूल जाना आसान है, लेकिन जिस परिवार ने अपना दर्द सहा है, उसके लिए यह पूरी जिंदगी का सवाल है।
अगर किसी मामले में गंभीर सवाल उठ रहे हैं तो उनका जवाब चुप्पी से नहीं, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच से दिया जाना चाहिए। जांच किसी दबाव, प्रभाव या सिफारिश के आगे नहीं झुकनी चाहिए।
कानून का मतलब तभी है जब आम इंसान को भी यह भरोसा हो कि उसकी आवाज सुनी जाएगी और न्याय के दरवाजे उसके लिए भी खुले हैं।
हम किसी निर्दोष को निशाना बनाने की बात नहीं कर रहे। मांग साफ है—सच सामने आए, जांच ईमानदारी से हो और जो भी दोषी साबित हो, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कठोर कार्रवाई हो।
भंवरी देवी के परिवार को सिर्फ आश्वासन नहीं, न्याय चाहिए।
अब सवालों को टालना नहीं, जवाब देना होगा।
अब चुप्पी नहीं—निष्पक्ष जांच चाहिए।
#भंवरी_को_न्याय_दो #JusticeForBhanwari
दो बेटियों पर हमला और मां की हत्या जैसी गंभीर घटना के बाद भी अगर परिवार न्याय के लिए इंतजार करे, तो यह चिंता का विषय है। सरकार तत्काल प्रभावी कदम उठाए।
@RajPoliceHelp@CP_Jodhpur@RajCMO#भंवरी_को_न्याय_दो
“शब्दकोश का अकाल पड़ गया है उसके पास। आज भी ये चंद छोरों को, चार-चार-पांच लड़कों को लेकर के और क्या प्रदर्शन करना चाहता था।
देखिए, हम लोग नीचे स्तर तक उतरते नहीं हैं, सबक सिखाना हमको भी आता है।”
लालासर साथरी के महत्त
स्वामी गुरु डॉ. Swami Sachchidanand Acharya को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
भगवान श्री गुरु जम्भेश्वर जी से आप की दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
🙏 Swami Sachchida Nand Acharya

नूतनवर्षाभिनन्दनम्!
हिंदू नववर्ष 2083 के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि नव संवत्सर का यह मंगल प्रारंभ जीवन में ऊर्जा, आशा और संकल्पों का संचार करे तथा हम सभी के जीवन में उमंग, उपलब्धियाँ और उज्ज्वल संभावनाएँ लेकर आए।

राजस्थान का शेर #खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव में आ रहा हैं ✊🔥
भाटी साहब ने खेजड़ी बचाओं को लेकर जितनी मेहनत और संघर्ष किया उतना राजस्थान में किसी ने नहीं किया…!!!
@RavindraBhati__
राजस्थान का शेर #खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव में आ रहा हैं ✊🔥
भाटी साहब ने खेजड़ी बचाओं को लेकर जितनी मेहनत और संघर्ष किया उतना राजस्थान में किसी ने नहीं किया…!!!
@RavindraBhati__
खेजड़ी सिर्फ़ पेड़ नहीं, हमारी संस्कृति और जीवन का आधार है।
विकास के नाम पर विनाश स्वीकार नहीं..।
आईए इस आंदोलन का हिस्सा बनें ।
पेड़ बचाओं आंदोलन, 02 फरवरी 2026
📍बीकानेर
#खेजड़ी_बचाओ
विधानसभा में पश्चिमी राजस्थान की आत्मा ‘ओरण और खेजड़ी’ की आवाज़ सदन के पटल पर रखी।
खेजड़ी केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि मरुस्थल का जीवन है। मां अमृता देवी जी और 363 बलिदानियों की परंपरा हमें सिखाती है कि प्रकृति की रक्षा हमारे अस्तित्व की रक्षा है। लेकिन आज विकास के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई ने खेजड़ी, ओरण, गोचर, गौवंश और पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को संकट में डाल दिया है।
विकास के नाम पर विनाश का यह सिलसिला चिंताजनक है। देश को बिजली मिली, लेकिन जिन इलाकों ने इसकी कीमत चुकाई, वहाँ के स्थानीय लोगों को न तो अधिकार मिले, न रोजगार, और न ही पर्यावरण का संरक्षण। संसाधन गए, जीवन-व्यवस्था टूटी, पर लाभ बाहर चला गया। अब यह अन्याय और पर्यावरण विनाश किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है।
पश्चिमी राजस्थान एकजुट है....
ओरण बचाने के लिए,
खेजड़ी बचाने के लिए,
गोचर और गौवंश बचाने के लिए।
प्रदेश सरकार से मांग है कि खेजड़ी संरक्षण हेतु तत्काल सख्त और प्रभावी कानून बनाया जाए।
#खेजड़ी_बचाओ #गाय_बचाओ #ओरण_बचाओ