@IndiaPostOffice
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में स्थित यूनिवर्सिटी पोस्ट ऑफिस की व्यवस्था बहुत ही खराब है, अक्सर नेटवर्क गायब रहता है, कैश की भी समस्या बनी रहती है, निराकरण किया जाए,,,
कल एम्स गोरखपुर में रक्तदान किया,
इस जीवन में यह 57 वीं बार रक्तदान था,
हमेशा की तरह किसी अनजान,किसी अपरिचित,किसी जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किया,
अब तो हर 3 माह बाद खुद ब खुद पैर ब्लड बैंक की तरफ मुड़ जाते हैं,
करके देखिए, एक अलग आनंद मिलता है,
डरिए नहीं, रक्तदान करिए......
बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर करने का सही समय आ गया है,
पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सभी राज्य सरकारों और केंद्र सरकार को आपसी सहयोग कर सघन जांचकर सभी अवैध बंग्लादेशी घुसपैठियों को बांग्लादेश बार्डर पर छोड़ देना चाहिए....
@narendramodi
प्रधानमंत्री जी नमस्कार,
भारत के हर जिले में एक सैनिक स्कूल खोलने की पहल की जाए, जिससे अधिक से अधिक बच्चे अनुशासित और देश के प्रति समर्पण की भावना से ओत प्रोत हो सकें l
इससे भावी पीढ़ी देशभक्त,अनुशासित और ईमानदार बन सकेगी l
गोरखपुर रंग महोत्सव के दूसरे दिन प्रसिद्ध कहानीकार अमरकांत जी की कहानी जिंदगी और जोंक का नाट्य रूपांतर नाट्य संस्था रंग विदूषक भोपाल द्वारा बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह गोरखपुर में प्रस्तुत किया गया, समाज का यथार्थ दिखाते हुए उत्तम प्रस्तुति...
@CMOfficeUP
माननीय मुख्यमंत्री जी, आपके शहर गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र के सिद्धार्थ एनक्लेव कालोनी के यच आई जी बी 403 के पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है, नाली की कोई व्यवस्था नहीं है, नगर निगम और जी डी ए में शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं है l