बाढ़ राहत शरणालय में आज बीएसए श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह ने शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नन्हीं बच्चियों ने कागज से बनी राखियां बांधकर बड़े भाई का स्नेह पाया।
**आज राखी का पर्व सचमुच धरातल पर जीवंत हो उठा।** 🙏❤️
@DMFarrukhabadUP@cdofarrukhabad@basicshiksha_up
आज मुख्य विकास अधिकारी महोदय एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रुखाबाद ने कन्या प्राथमिक विद्यालय बुढ़नामऊ का निरीक्षण किया तथा बच्चों के बीच बैठकर पीएम पोषण योजना के अंतर्गत तैयार एमडीएम की गुणवत्ता परखी।
@basicshiksha_up@cdofarrukhabad@DMFarrukhabadUP@BSA_FBD
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा रसोइया बहनों का मानदेय ₹2000 से बढ़ाकर ₹3000 प्रतिमाह, 2 साड़ियों हेतु ₹1000 प्रतिवर्ष, ₹5 लाख कैशलेस चिकित्सा सुविधा व दुर्घटना बीमा की घोषणा स्वागतयोग्य है।
@basicshiksha_up@DMFarrukhabadUP@cdofarrukhabad@farrukhabad
प्राथमिक विद्यालय मुज्जफरपुर पट्टी, विकास क्षेत्र शमशाबाद में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शिक्षक श्री वीरभान जी के मार्गदर्शन में पारंपरिक खेल **“पोषम्पा भाई पोषम्पा”** का आनंद लिया। खेल-खेल में सीखने और मुस्कुराने का सुंदर प्रयास।
@basicshiksha_up@DMFarrukhabadUP@cdofarrukhabad
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रुखाबाद द्वारा प्राथमिक विद्यालय सकवाई का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत **निर्धारित मीनू के अनुसार तैयार भोजन को चखकर गुणवत्ता का जायजा लिया गया।**
#Farrukhabad#dmfarrukhabad#cdofarrukhabad@basicshiksha_up
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन के निर्देशों के अनुपालन एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
#BasicEducation#Farrukhabad@basicshiksha_up
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहगढ़ में ध्वजारोहण किया गया। माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी एवं निदेशक बेसिक शिक्षा महोदय का संदेश पढ़ा गया।वंदे मातरम् व राष्ट्रगान के पश्चात सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
**जय हिंद! 🇮🇳** @basicshiksha_up
🇮🇳 **स्वतंत्रता दिवस सप्ताह** के अंतर्गत **तिरंगा यात्रा** में बेसिक शिक्षा विभाग, फर्रुखाबाद ने प्रमुखता से सहभागिता की। माननीय मंत्री जी, समस्त जनप्रतिनिधियों, BSA, BEO, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। 🇮🇳
@basicshiksha_up
बाढ़ की विषम परिस्थितियों के बीच भी बच्चों का उत्साह बरकरार। 🇮🇳
हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाढ़ शरणालयों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। बच्चों ने तिरंगे में देशभक्ति के रंग भरे।
**हौसले बुलंद, तिरंगा सर्वोपरि! 🇮🇳**
@basicshiksha_up
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर प्राथमिक विद्यालय पपियापुर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर जी ने बच्चों को स्वस्थ जीवन हेतु जागरूक किया। CMO एवं BSA की उपस्थिति रही।
**स्वस्थ बच्चे—सशक्त भविष्य। 🇮🇳**
@up
आज **जिलाधिकारी महोदया डॉ. अंकुर लाठर जी** ने शमसाबाद के **प्राथमिक विद्यालय अजीजाबाद व KGBV रजलामई** का औचक निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं से संवाद कर **शैक्षणिक प्रगति व व्यवस्थाओं** का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।
**विश्वनाथ प्रताप सिंह, BSA फर्रुखाबाद**
🌧️ जनपद फर्रुखाबाद में हो रही वर्षा को देखते हुए सभी शिक्षकगण, शिक्षिकाओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि विद्यालय आते-जाते समय पूरी सावधानी बरतें। जल्दबाज़ी में तेज़ वाहन न चलाएँ, आवश्यकता हो तो थोड़ा पहले घर से निकलें।