आज कांग्रेस पार्टी के ऊर्जावान सिपाही एवं NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @VinodJakharIN जी से मुलाक़ात हुई।
साथ में NSUI प्रदेश अध्यक्ष @NirajPandeyINC जी उपस्थित थे।
आज पार्टी के “संगठन सृजन अभियान” के तहत राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के AICC पर्यवेक्षक श्री चरण सिंह सापरा जी, सहपर्यवेक्षक पूर्व मंत्री श्री उमेश पटेल जी, एव श्री वीरेश ठाकुर जी के उपस्थिति में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ।
विगत दिवस “संगठन सृजन अभियान” के तहत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिला कांग्रेस कमेटी के AICC के पर्यवेक्षक श्री चरण सिंह सापरा जी, सहपर्यवेक्षक विधायक श्री संदीप साहू जी एव श्री वीरेश ठाकुर जी के उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ।
आज “संगठन सृजन अभियान” के तहत राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के AICC पर्यवेक्षक श्री चरण सिंह सापरा जी, सह पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री श्री उमेश पटेल जी, विधायक कसडोल श्री संदीप साहू जी एवं श्री बीरेश ठाकुर जी के उपस्थिति में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ।
नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ भाजपा प्रवक्ता द्वारा टीवी डिबेट के दौरान दिए गए आपत्तिजनक शब्दों और जान से मारने की धमकी वाले विरोधी बयान को लेकर घुमका थाना प्रभारी के समक्ष एफआईआर दर्ज कराई गई और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की स्वतंत्रता और विकास के लिए समर्पित रहे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती पर आज घुमका में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया गया।
आज नवरात्रि के पावन अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर, ग्राम करेला स्थित माँ भवानी मंदिर एवं ग्राम घुमका के देवरीडीह मंदिर में परिवार सहित पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस शुभ अवसर पर माता रानी से समाज की खुशहाली, प्रदेश की प्रगति और देश की समृद्धि की कामना की।
आज ग्राम बघेरा के कर्मठ वरिष्ठ कार्यकर्त्ता स्व. परघनिया राम साहू जी एवं ग्राम घुमका के वरिष्ठ कांग्रेसी
स्व. टुमलाल वर्मा जी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।
राजनांदगांव की जनता का इंक़लाब – वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा
राजनांदगांव में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ यात्रा के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान और जनसभा में सम्मिलित हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता ने लोकतंत्र की रक्षा और अपने मताधिकार की शक्ति का ज़ोरदार प्रदर्शन किया।
विगत दिवस अपने प्रभार क्षेत्र जमुई ज़िले की सिकंदरा विधानसभा अंतर्गत खैरा प्रखंड में, प्रखंड अध्यक्ष श्री उदय सिंह जी की अध्यक्षता में सभी पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में घर-घर अधिकार अभियान (गुलदस्ता) को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।
अपने प्रभार क्षेत्र जमुई ज़िले की सिकंदरा विधानसभा अंतर्गत अलीगंज प्रखंड में, प्रखंड अध्यक्ष श्री मखेश्वर यादव जी की अध्यक्षता में सभी पंचायत अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।
पटना प्रवास के दौरान आज वहाँ के जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण मुलाक़ात की। इस दौरान स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की वर्तमान स्थिति तथा आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
बिहार की धरती में सासाराम से निकली @RahulGandhi जी एवं INDIA गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा ने आज पटना में समापन के दिन इतिहास रच दिया।
लाखों लोग सड़क पर उतरे,गांधी मैदान से अंबेडकर जी की प्रतिमा तक की पदयात्रा ने साफ़ संदेश दिया – अब वोट चोरों का समय पूरा हुआ।
#VoterAdhikarYatra
अपने प्रभार क्षेत्र जमुई ज़िले की सिकंदरा विधानसभा में न्याय योद्धा एवं हम सबके नेता श्री राहुल गांधी जी की आगामी 1 सितम्बर को पटना में आयोजित होने वाली “वोटर अधिकार यात्रा” के समापन जनसभा की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ।