राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी, पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गाँधी जी, पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी जी के लिए अपमान जनक फ़ेसबुक पोस्ट के विरोध में (म. प्र.) उच्चशिक्षा मंत्री मोहन यादव का पुतला दहन किया गया।
Wishing the Chief Minister of Tamil Nadu, Thiru Joseph Vijay, a very happy birthday.
I wish you good health and success in all your efforts. I stand with you in defending the rights, dignity, and aspirations of the Tamil people, and in working together for the state’s progress.
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
मुज़फ्फरनगर में मजदूरों की बंधुआ मजदूरी का मामला बेहद चौंकाने वाला है।
बिना मज़दूरी दिए काम करवाने के अलावा, मजदूरों को कुत्तों से कटवाया गया, भाले से गोदा गया, कोड़े मारे गए, और उन्हें मवेशियों का चारा खिलाया गया। यह इंसानी गरिमा पर हमला है - पीड़ितों को न्याय के साथ पुनर्वास और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
साथ ही हमें यह भी पूछना ज़रूरी है कि मज़दूर ऐसी खतरनाक परिस्थितियों में किन मजबूरियों में फंस जाते हैं।
जब रोज़गार ख़त्म हो जाते हैं, आमदनी ठहर जाती है, और सबसे कमज़ोर वर्गों के लिए बने मनरेगा और श्रम कानूनों जैसी सुरक्षाएं कमज़ोर कर दी जाती हैं, तो हताशा बढ़ती जाती है। जिन लोगों के पास कोई और विकल्प या सुरक्षा नहीं होती, वो ऐसे शोषण का आसान शिकार बन जाते हैं।
यह कोई आम आपराधिक घटना नहीं है - यह एक धराशाई हुई अर्थव्यवस्था का मलबा है।
सत्ता के अहंकार में डूबी मोदी सरकार अब इस मुकाम पर पहुँच गई है कि अपने अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य की मांग करने वाले छात्रों को ही शिक्षा मंत्री “आतंकवादी” कह रहे हैं।
ज़रा सोचिए - जिसकी नाकामी से इतने पेपर लीक हुए, जिसके राज में 20 बच्चों ने जान दे दी, जिसने करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया - वो आज पीड़ित बच्चों और उनकी आवाज़ उठाने वालों को “दहशतगर्द” बता रहा है।
पर यह कोई नई बात नहीं: अन्नदाता किसानों को "आंदोलनजीवी और परजीवी" कहा। सवाल पूछने वाले को “Anti-National” कहा। और अब युवाओं को “दहशतगर्द।”
जो भी सरकार से सवाल पूछे - उसे देशद्रोही बता दो, यही इनकी पूरी राजनीति है।
धर्मेंद्र प्रधान जी, देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी माँगिए और अपनी नाकामियों के लिए इस्तीफ़ा दीजिए।
और रही मेरी बात - आप मुझ पर जितने चाहें हमले कर लीजिए। मैंने कोटा में कहा था, और फिर कहता हूँ: यह शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है। मैं इसे ऐसे ही नहीं रहने दूँगा।
हर बच्चे को सस्ती, अच्छी शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षा मिले - इस आवाज़ को उठाना मैं कभी बंद नहीं करूँगा।
#ChhatronKiGoonj
#ChhatraJodo
हज़रत इमाम हुसैन जी का संघर्ष, त्याग और बलिदान हमें असत्य, अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध मानवता की सबसे मज़बूत ढाल बनने की सीख देता है।
आज मुहर्रम के दिन हमें उनके बताए हुए रास्ते पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आज दो साल पूरे हुए।
इन दो सालों का हर दिन एक ही काम रहा - हर भारतीय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाना।
NEET के छात्रों की लड़ाई हो, वोट चोरी का पर्दाफाश हो या संविधान की रक्षा, हर मोर्चे पर आपके साथ खड़ा रहा, आज भी हूं, हमेशा रहूंगा।
सड़क से संसद तक, आपका भरोसा ही मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। सफ़र लंबा है, पर संकल्प वही, आपके लिए हर लड़ाई लड़ता रहूँगा।
जय हिंद। जय संविधान। 🇮🇳
विस्तार में पढ़ें: https://t.co/vyj9WhFIhO
Each name on this list was a child with a dream, a family, a future - all destroyed by a broken system and a government that refuses to learn or take accountability.
Remember these students. Every one of them.
When PM Modi praised Dharmendra Pradhan ji on his birthday, did he even spare a thought for these children?
“We are slipping further into Israel’s strategic orbit, at a time when the world is increasingly pivoting away from it. The Prime Minister’s visit to Israel will go down in history as a bewildering strategic decision.
The spirit of Indian nationhood demands that we speak up for our Palestinian brothers and sisters whose children have been so brutally targeted.”
Through her editorial, Congress Parliamentary Party Chairperson Smt. Sonia Gandhi ji calls on India to reclaim its independent foreign policy, uphold humanitarian values, and speak up with moral clarity on Gaza.
भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं AICC के राष्ट्रीय सचिव बड़े भैया परम आदरणीय #Sir@srinivasiyc जी को कांग्रेस सेवादल का मुख्य संगठक नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके कुशल नेतृत्व, अथक परिश्रम एवं संगठनात्मक अनुभव से कांग्रेस सेवादल को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई मजबूती प्राप्त होगी। आपके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएँ।
जय हिंद! 🇮🇳✋
#indain_youth_congress #ujjainyouthcongress #iycujjain #Teambharatshankarjoshi
नागपुर का एक बच्चा एक महीने से NEET re-exam की तैयारी कर रहा था।
कल परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उसने admit card डाउनलोड किया। उसका सेंटर निकला - अबू धाबी।
न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक़्त बचा है। वो रातभर रोता रहा, और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है - क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है?
आखिर ऐसा हुआ भी कैसे? कल किसी भी छात्र को सेंटर तक न पहुँच पाने की शिकायत नहीं होनी चाहिए। NTA असल में देश के बच्चों और उनके माता-पिता का सिर्फ़ धीरज test कर रही है।
जो system एक बच्चे को अपने ही शहर में एक centre नहीं दे सकती, उल्टा विदेश भेज सकती है - उसे परीक्षा करवाने का कोई हक़ नहीं।
कोटा में मैंने यही कहा था - यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रही। यह एक पूरी पीढ़ी के पैसे, समय और मानसिक शांति की वसूली है।
हमारे बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद कीजिए। वो एक संवेदनशील, ज़िम्मेदार और जवाबदेह शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा के अधिकारी हैं - और हम ये उन्हें दिलवा कर रहेंगे।
#ChhatronKiGoonj
#ChhatraJodo
Re-NEET देने वाले सभी छात्रों को मेरी अनेक शुभकामनाएँ।
पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए। कुछ भी हो, मैं हमेशा आपके साथ हूं और आपकी रक्षा करता रहूंगा।
सरकार से अपेक्षा है कि इस बार NEET बिना किसी गड़बड़ी के होगी। छात्र पहले ही बहुत तनाव झेल चुके हैं - अब किसी बच्चे की उम्मीद न टूटने पाए।
✨🇮🇳
"जो तूफ़ानों से टकराए, वो राहुल गांधी कहलाए!"
"जो सच्चाई पर अडिग रहे, वो हर दिल में बस जाए!"
आज हम बधाई देते हैं हमारे नेता को जिसने नफ़रत के खिलाफ मोहब्बत की यात्रा शुरू की, जो जनता की आवाज़ बनकर हर अन्याय के सामने डटकर खड़ा हुआ, जो युवाओं की उम्मीद, देश की ज़मीर, और संविधान का सच्चा प्रहरी है।
विपरीत हवाओं में भी जो झुकते नहीं, नफ़रत की आंधियों में जो मोहब्बत की मशाल थामे रहते हैं,
वो सिर्फ़ नेता नहीं — एक विचार हैं।
वो राहुल गांधी हैं — करोड़ों दिलों की धड़कन, युवाओं की आशा, लोकतंत्र के प्रहरी।
🔥 भारत जोड़ो से न्याय यात्रा तक , हर कदम एक संकल्प, हर शब्द एक परिवर्तन।
🎉🎉 Happy Birthday to the unshakable voice of India — My Leader Honourable Shri @RahulGandhi Ji
The unshakable force of truth,
The heart of India’s conscience,
And the relentless warrior for justice. 🇮🇳
#HappyBirthdayRahulGandhi
#VoiceOfIndia #BharatJodo #JusticeForAll #RahulisHope #RahulGandhi #RahulGandhiji #RahulGandhiZindabad #RahulGandhiVoiceOfIndia
#ujjainyouthcongress
#Teambharatshankarjoshi
🇮🇳✊
✨🇮🇳
"जो तूफ़ानों से टकराए, वो राहुल गांधी कहलाए!"
"जो सच्चाई पर अडिग रहे, वो हर दिल में बस जाए!"
आज हम बधाई देते हैं हमारे नेता को जिसने नफ़रत के खिलाफ मोहब्बत की यात्रा शुरू की, जो जनता की आवाज़ बनकर हर अन्याय के सामने डटकर खड़ा हुआ, जो युवाओं की उम्मीद, देश की ज़मीर, और संविधान का सच्चा प्रहरी है।
विपरीत हवाओं में भी जो झुकते नहीं, नफ़रत की आंधियों में जो मोहब्बत की मशाल थामे रहते हैं,
वो सिर्फ़ नेता नहीं — एक विचार हैं।
वो राहुल गांधी हैं — करोड़ों दिलों की धड़कन, युवाओं की आशा, लोकतंत्र के प्रहरी।
🔥 भारत जोड़ो से न्याय यात्रा तक , हर कदम एक संकल्प, हर शब्द एक परिवर्तन।
🎉🎉 Happy Birthday to the unshakable voice of India — My Leader Honourable Shri @RahulGandhi Ji
The unshakable force of truth,
The heart of India’s conscience,
And the relentless warrior for justice. 🇮🇳
#HappyBirthdayRahulGandhi
#VoiceOfIndia #BharatJodo #JusticeForAll #RahulisHope #RahulGandhi #RahulGandhiji #RahulGandhiZindabad #RahulGandhiVoiceOfIndia
#ujjainyouthcongress
#Teambharatshankarjoshi
🇮🇳✊
लोकतंत्र सिर्फ वोट डालने का अधिकार नहीं, बल्कि उस वोट की रक्षा करने की जिम्मेदारी भी है✊
आज Indian Youth Congress मुख्यालय में आदरणीय दीदी मीनाक्षी नटराजन जी के 'चरखा सत्याग्रह' को अपना समर्थन देते हुए हमने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और कथित वोट चोरी, सीट चोरी व जनादेश की लूट के खिलाफ आवाज़ बुलंद की..
संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा🇮🇳
@MNatarajanINC दीदी
#indain_youth_congress #ujjainyouthcongress #iycujjain #Teambharatshankarjoshi
'Telegram Ban’ - मोदी सरकार का पेपर लीक रोकने का नया नुस्खा।
यानी चोर को पकड़ने के बजाय, पीड़ित के घर पर ताला लटका दो।
लाखों छात्र सालों से Telegram पर पढ़ते हैं - नोट्स, टेस्ट सीरीज़, डिस्कशन, तैयारी। वो सुविधा छीन लेना पेपर लीक का समाधान कैसे हुआ?
और यह फूलप्रूफ भी नहीं है - यह देश का हर छात्र जानता है, और पेपर लीक माफ़िया भी। फिर अगला ban किसपर लगाएंगे? WhatsApp?
परीक्षा के दिन छात्रों की तलाशी होगी। जेबें कैंची से काटी जाएँगी। प्रश्नपत्र वायुसेना से भेजे जाएँगे। दिखावे की कोई कमी नहीं होगी।
पर बीमारी की जड़ पर एक वार भी नहीं - क्योंकि पेपर लीक माफ़िया इसी सरकार की देख-रेख में फल-फूल रहा है, और युवाओं को खून के आँसू रुला रहा है।
मोदी जी - दिखावा छोड़िए। माफ़िया पर वार कीजिए, छात्र पर नहीं।
‘छात्रों की गूंज’ सुन लीजिए - वरना देश का युवा अपना हक़ लेना जानता है।
#ChhatronKiGoonj
कोटा के लिए निकल चुका हूँ पर दिल में दो नाम गूंज रहे हैं: उमेश और रिया।
कल, सीकर में उमेश और देहरादून में रिया - दोनों ने Re-NEET के दबाव में अपनी ज़िंदगी ख़त्म कर ली।
22 और 23 साल के बच्चे - जिन्हें सपनों के खुले आसमान में उड़ना था वो इस अन्यायी व्यवस्था से हार गए।
ये मौतें एक टूटी, भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं। और इसके ज़िम्मेदार हैं मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिन्होंने छात्रों की रक्षा करने के बजाय, बार-बार पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन, और भविष्य के सदागरों को संरक्षण दिया।
आज कोटा से हम वो लड़ाई शुरू करेंगे जिसका एक ही मक़सद है - किसी बच्चे के सपने ऐसे टूटने न पाएं, किसी माँ-बाप को फिर कभी अपने बच्चे को इस तरह खोना न पड़े।
हर परिवार की यह पीड़ा अब ‘छात्रों की गूंज’ बनकर पूरे देश में गूंजेगी।
#ChhatronKiGoonj
भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है।
ज़रा सोचिए - देशभर के परिवार जितना पैसा सिर्फ़ NEET की तैयारी पर ख़र्च करते हैं, वो भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट के बराबर है।
आज कोटा से, और देश के हर कोने से, लाखों युवा एक सुर में कह रहे हैं - इस व्यवस्था ने हमारे साथ अन्याय किया है।
हर युवा अलग है, पर सबकी कहानी एक - या तो सपने देखने नहीं दिए गए, या देखे हुए सपने तोड़ दिए गए।
‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ़ अभियान नहीं - एक क्रांति है। हमें एक ऐसी व्यवस्था बनानी है जो आपको बड़े सपने देखने का हक़ दे और आपकी ज़िंदगी गिरवी रखे बिना, उन्हें पूरा करने में आपका साथ दे।
#ChhatronKiGoonj
पता है, भारत की सिर्फ़ 5 परीक्षाओं - NEET, JEE, SSC, UPSC और RRB की तैयारी पर छात्र और उनके परिवार हर साल कितना ख़र्च करते हैं?
₹3.5 लाख करोड़।
यानी भारत सरकार के पूरे शिक्षा बजट का लगभग तीन गुना। शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, विज्ञान और महिला-बाल विकास - इन पाँच मंत्रालयों के कुल बजट के बराबर।
और बदले में करोड़ों युवाओं को क्या मिलता है? तनाव, अनिश्चितता, बेरोज़गारी, और टूटते सपने।
जो ख़र्च सरकार की ज़िम्मेदारी है, उसका बोझ आज परिवार उठा रहे हैं।
#ChhatronKiGoonj