"हमारी बहुजन समाज पार्टी महिला आरक्षण का स्वागत करती है साथ ही SC,ST व OBC की महिलाओं को अलग से आरक्षण देने की पुरजोर मांग भी करती है एवं महिला आरक्षण को इनकी आबादी के हिसाब से 50% करने की मांग भी करती है"– आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी
#जयभीम
देश में अपने अथक प्रयास और संघर्ष से मंडल कमीशन लागु कराके बहुजनों को 27%आरक्षण का हक दिलाने वाले तथा अपने अधिकारों और दलितों के अन्दर राजनैतिक चेतना पैदा करने वाले युग पुरष Bamcef,Ds4,BSP के संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें.
1. जैसा कि सर्वविदित है कि कांग्रेस पार्टी ने काफी वर्षो तक केन्द्र की सत्ता में रहकर दलितों के मसीहा व भारतीय संविधान के मूल निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का कभी भी आदर-सम्मान नहीं किया और ना ही उनको ’भारतरत्न’ की उपाधि से भी सम्मानित किया। भला फिर यह पार्टी अब मान्यवर श्री कांशीराम जी को कैसे इस उपाधि से सम्मानित कर सकती है?
2. इसी कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र में अपनी सत्ता के रहते हुये इनके (मान्यवर श्री कांशीराम जी के) देहान्त होने पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया तथा ना ही उस समय यू.पी. की सपा सरकार ने भी राजकीय शोक घोषित किया। इसी प्रकार दूसरी पार्टियों के हाथों में खेल कर दलित समाज के बने अनेकों संगठन व पार्टियाँ आदि भी इनके नाम को भुनाने की कोशिश में हमेशा लगी रहती हैं।
3. अब ये सभी पार्टियाँ आएदिन क़िस्म-क़िस्म के हथकण्डे इस्तेमाल करके मान्यवर श्री कांशीराम जी द्वारा बनाई गई पार्टी बी.एस.पी. को कमजोर करने में लगी हैं। अतः इनके अनुयायी व समर्थक हमेशा इनसे सचेत रहें। ख़ासकर कांग्रेस पार्टी से ज़रूर सजग रहें, जिसकी दलित-विरोधी सोच व मानसिकता होने की वजह से ही बी.एस.पी. बनानी पड़ी है।
4. साथ ही, कल दिनांक 15 मार्च 2026 को मान्यवर श्री कांशीराम जी की जयन्ती पर, इनकी द्वारा निर्मित पार्टी बी.एस.पी. के सभी कार्यक्रर्मों को उ.प्र. सहित पूरे देश में पार्टी के लोग ज़रूर कामयाब बनायें , यही अपील।
आज सदन में जीरो hour के दौरान खाद्य वस्तुओं में हो रहे हानिकारक केमिकल के प्रयोग के साथ नकली दूध नकली पनीर नकली मावा के अलावा फलों को पकाने के लिये हो रहे सभी तरह के केमिकल के प्रयोग को लेकर सदन में कड़े कानून की माँग रखी.ताकि देशवासियों और आने वाली जनरेशन स्वस्थ और सुरक्षित रहे.
आज सदन में संविधान द्वारा प्रदत्त गरीबों की फ्री शिक्षा जो की फंडामेन्टल राइट है साथ ही 15लाख अध्यापक की कमी,साथ ही RTE act 2009 को लेकर गरीबों के हितों के लिये सरकार को आगाह किया गया. जय भीम जय भारत
1. सपा व कांग्रेस आदि ये दलित-विरोधी पार्टियाँ, इस बार यू.पी. में विधानसभा आमचुनाव के नज़दीक आते ही, इनके वोटों के स्वार्थ में बी.एस.पी. के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी की सोची-समझी रणनीति के तहत् जयंती मनाकर तथा कांग्रेस पार्टी तो अपनी केन्द्र की सरकार में रहकर इनको ’भारतरत्न’ की उपाधि ना देकर, अब दूसरी पार्टी की सरकार से देने की माँग कर रही है, यह हास्यास्पद नहीं है तो क्या है?
2. जबकि ये पार्टियाँ शुरू से ही, बी.एस.पी. को ख़त्म करने में लगी रही हैं, जिस पार्टी की मान्यवर श्री कांशीराम जी ने ख़ुद नींव रखी है। जिसे इनकी एकमात्र उत्तराधिकारी व बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष के जीते-जी कोई हिला नहीं सकता है।
3. इतना ही नहीं बल्कि इससे ऐसा भी लगता है कि इन पार्टियों के महापुरुषों में कोई जान नहीं रही है, जो अब ये हमारे महापुरुषों को भुनाने में लगे हैं, जिन्होंने मान्यवर श्री कांशीराम जी के जीते-जी हर मामले में हमेशा इनकी उपेक्षा की है।
4. तथा इनके सम्मान में बी.एस.पी. सरकार द्वारा किये गये कार्यों को भी सपा सरकार द्वारा अधिकांशः बदल दिया गया है। यह है इन पार्टियों का इनके प्रति दोग़ला चाल व चरित्र। इसलिए यदि सपा व कांग्रेस आदि के ख़ासकर दलित चमचे चुप रहें तो उनके लिए यह बेहतर होगा। यही सलाह। हालाँकि ऐसे लोगों से दूरी बनाने के लिए ही मान्यवर श्री कांशीराम जी ने ’चमचा युग’ के नाम से अंग्रेज़ी में एक किताब भी लिखी है।
लखनऊ
➡BSP अध्यक्ष मायावती ने एक्स पर लिखा
➡कांग्रेस ने बाबा साहेब का सम्मान नहीं किया- माया
➡भारत रत्न सम्मान कांग्रेस ने नहीं दिया था- माया
➡निधन पर राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया था- माया
➡ये सिर्फ नाम भुनाने की कोशिश करते हैं - माया
➡सिर्फ BSP कमजोर करने की कोशिश करते हैं- माया
#Lucknownews | @bspindia@Mayawati
चलों लखनऊ
मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, लखनऊ चलें।
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बी.एस.पी. यूपी के अवध व पूर्वांचल आदि द्वारा बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी की जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल, वीआईपी रोड लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
दिनांक : 15 मार्च 2026, दिन रविवार
समय : प्रातः से
स्थान : मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल, वी.आई.पी. रोड, लखनऊ
@Mayawati@bspindia
बहुजन समाज के मसीहा, बीएसपी, बामसेफ़ और DS4 के संस्थापक हमारे परमपूज्य मान्यवर साहब श्री कांशीराम जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
आज का दिन मान्यवर साहेब के मिशन मूवमेंट को जारी रखने के संकल्प लेने का दिन है। अपने सामाजिक परिवर्तन आंदोलन से देश समाज को नई दिशा देकर देश के करोड़ों पिछड़े, शोषित और वंचित समाज का राजनीतिक सशक्तिकरण करने वाले मान्यवर साहेब की जयंती हमारे लिए सबसे बड़ा पर्व है।
आज जब कांग्रेस, भाजपा सपा जैसे संगठन मान्यवर साहेब के विचारों को तोड़ मरोड़कर अपना राजनीतिक हित साधना चाहते हैं, तो हमें मान्यवर साहेब श्री कांशीराम जी के विचारों को सुनना चाहिए और संकल्प लेना चाहिए कि हम बहुजन मूवमेंट को जारी रखेंगे और आदरणीय बहन कु @Mayawati जी के नेतृत्व में बीएसपी को मजबूत कर सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करेंगे।
जय भीम, जय भारत।
बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को, आज उनकी जयंती पर मेरे व मेरे नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश भर में उनके अनुयायियों द्वारा शत्-शत् नमन व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित, जिन्होंने परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की ‘सोच एवं मूवमेन्ट’ को पूरे देश में ज़िन्दा करके व उनके कारवाँ को आगे बढ़ाकर सत्ता की मंज़िल तक पहुँचाने के मिशन हेतु अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करके लगातार कड़ा संघर्ष किया तथा जाति के आधार पर तोड़े और पछाड़े गये लोगों को ’बहुजन समाज’ की एकता में जोड़ने के उस ऐतिहासिक योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये, बी.एस.पी. के ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ मूवमेन्ट को तन, मन, धन से मज़बूत बनाने व पूरी ज़िद के साथ चुनावी सफलता अर्जित करने के संकल्प को दोहराया, जिसके लिए मैं पार्टी प्रमुख के रूप में, सभी लोगों का तहेदिल से आभार, धन्यवाद व शुक्रिया अदा करती हूँ।
साथ ही, यह आह्वान भी है कि ’बहुजन समाज’ के लोग ’बी.एस.पी. मूवमेन्ट से जुड़कर मिशनरी व ईमानदार अम्बेडकरवादी बने’ और अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करें ताकि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान में देश के बहुजनों के हित, कल्याण, उत्थान तथा उनकी सुरक्षा व आत्म-सम्मान हेतु प्रदत्त अधिकारों को ज़मीन पर लागू करके वे भी, गुलामी और लाचारी के त्रस्त जीवन से मुक्ति पाकर, रोटी-रोज़ी-युक्त अच्छे दिन वाला ख़ुश एवं ख़ुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें, जो कि मान्यवर श्री कांशीराम जी का मिशन व उनका जीवन संदेश भी है। धन्यवाद।
आज दिनांक 15/3/2026 को लखनऊ में बामसेफ, डीएस 4 व बीएसपी के संस्थापक एवं जन्मदाता, सामाजिक परिवर्तन के नायक मान्यवर श्री कांशीराम जी की 92वीं जयंती के अवसर पर उनको बीएसपी की राष्ट्रिय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी ने श्रद्धांजलि दी एवं नमन किया ।
#KanshiRamJi#jaibhim#JaiBharat
#BSP #जयभीम #जयभारत #UttarPradesh
मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल,लखनऊ।
बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बी.एस.पी. यूपी के अवध व पूर्वांचल आदि द्वारा बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी की जन्म जयंती के अवसर पर लाखों कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी ।
#जयभीम #जयभारत
बहुजन समाज के मसीहा एवं सामाजिक परिवर्तन के महानायक मान्यवर साहेब श्री कांशीराम जी की जयंती पर आज आदरणीय बहन कु @Mayawati जी के निर्देशानुसार राजस्थान के भरतपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
हजारों की संख्या में पहुंचे मेहनतकश लोगों, युवा साथी,महिलाएं और बडे बुजुर्ग, मान्यवर साहेब के अनुयायी, बहुजन समाज पार्टी राजस्थान यूनिट के पदाधिकारी और बीवीएफ के वॉलंटियर्स का बहुत आभार शुक्रिया।
आज दिनांक 15-03-2026 को देश के करोड़ों शोषितों,वंचितों,उपेक्षितो, अल्पसंख्यको को जागरूक व संगठित कर बहुजनों को शासक बनाने,देश की राजनीतिक दिशा व दशा बदलने वाले बामसेफ,डी.एस.-4,बीएसपी के जन्मदाता व संस्थापक,बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब जी के 92वें जयंती के अवसर पर लखनऊ में "मान्यवर साहब श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल लखनऊ" में उपस्थित रहा।
#जयभीम
#जय_कांशीराम
#मिशन_2027
#अबकी_बार_बसपा_सरकार