माननीय योगी आदित्यनाथ जी 2020 में कच्ची जमीनों के विषय में सिख संगठन से अपने वायदा किया था कि उत्तर प्रदेश में एक भी सिख परिवार उजाड़ा नहीं जाएगा। आज की स्थिति अति दयनीय है, तथा आज सिख समाज के कई अन्य विषयों पर आपसे मिलना अति आवश्यक है। कृपया मिलने का समय देने की कृपा करें।
आज दिनांक 14 मई 2023 को जनपद बहराइच की तहसील फतेहपुर तथा जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद के गुरुद्वारा दूलम पुरवा में भारतीय सिख संगठन की मीटिंग हुई ,जिसमें सिख समाज के सामाजिक पहलुओं, किसानों की परेशानियों तथा कई अन्य विषयों पर विचार विमर्श किया गया।